R
Ruchika Dutta· 7 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

पन्ना रत्न क्यों पहना जाता है, पन्ना की जगह कौन सा रत्न पहना जा सकता है ?

0
1.5K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on06/05/26

Emerald यानी पन्ना रत्न को ज्योतिष में बुध ग्रह से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि इसे पहनने से बुद्धि, communication skills, concentration, व्यापार और decision-making क्षमता बेहतर हो सकती है। कई लोग इसे शिक्षा, व्यापार, लेखन और creativity से जुड़े लाभों के लिए पहनते हैं।

अगर असली पन्ना महंगा हो या उपलब्ध न हो, तो उसकी जगह कुछ लोग substitute gemstones पहनते हैं, जैसे:

  • Green Onyx

  • Peridot

  • Green Tourmaline

  • Jade

हालांकि ज्योतिष में कौन-सा रत्न किसे पहनना चाहिए, यह कुंडली और ग्रह स्थिति पर निर्भर बताया जाता है। इसलिए कई लोग gemstone पहनने से पहले astrologer की सलाह लेना पसंद करते हैं।

 

P
Random Facts Enthusiast
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on05/29/26

जो लोग ज्योतिष पर विश्वाश करते हैं, वो लोग अपनी राशि के अनुसार रत्न पहनते हैं | सप्ताह के सात दिन से लेकर 12 राशियों तक सभी के अलग-अलग रत्न होते हैं | आज हम पन्ना रत्न के बारें में बात कर रहे हैं | पन्ना रत्न हरे रंग का होता है और यह बुध ग्रह के लिए पहना जाता है | जिनका बुध ग्रह कमजोर होता है, वो पन्ना रत्न धारण करते हैं |

पन्ना रत्न सीधे हाथ की सबसे छोटी वाली ऊँगली में पहना जाता है | किसकी राशि में कितना रत्ती आकर का रत्न पहनना है, यह मनुष्य के वजन पर निर्धारित करता है | 10 किलो वजन पर एक रत्ती का रत्न होता है | मान लीजिये आपको वजन 50 किलो है तो आप 5 रत्ती का रत्न धारण करेंगे |
 
पन्ना बहुत ही कीमती रत्न है, जिसको खरीदने में सभी लोग सक्षम नहीं होते | जो लोग पन्ना महंगा होने के कारण इसको धारण नहीं कर सकते वो लोग एक्वा मरीन, हरे रंग का फिरौजा या पेरिडॉट रत्न धारण कर सकते हैं। ये सभी रत्न पन्ना से सस्ते हैं, और जो पन्ना के जैसा तो नहीं मगर उसके समान काम करते हैं | अगर आपको हरे रंग का अकीक मिल जाता है तो वो भी पन्ना रत्न के जैसा काम करेगा |
 
एक बात का विशेष ध्यान दें पन्ना रत्न के साथ कभी मूंगा और मोती न पहने ये आपको हानि करक हो सकता है | पन्ना वैसे तो चांदी में पहना जा सकता है | परन्तु जो लोग सक्षम है वो इसको सोने में बनवा के पहन सकते हैं | पन्ना रत्नमिथुन और कन्या राशि वाले पहनते हैं |
 

 

शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र सनातन धर्म मंदिर

0