आप लोग चूहे के आतंक से परेशान है क्या आप इसे छुटकारा पाना चाहते हैं चलिए कुछ रामबाण उपाय जानेंगे जो आपके काम आएंगे।
- चूहों को भगाने के लिए पेपरमिंट स्प्रे ( peppermint spray) का उपयोग करें। घर में जिस जगह चूहा दिखते है वहां पर पेपरमिंट स्प्रे छिड़क दें इससे आपके घर में चूहे नहीं आएंगे।
- चूहों को भगाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं कपूर की स्मेल से चूहों का दाम घटने लगता है आप कपूर के टुकड़े जहां पास चूहे हो उसे जगह में रख दीजिए इससे आपके घर से चूहे भाग जाएंगे।
- आप फिटकरी के इस्तेमाल से भी चूहों को घर से भगा सकते हैं। आप फिटकरी का पाउडर बनाकर या पाउडर को पानी में घोलकर स्प्रे बनाएं और घर में उन जगहों पर छिड़क दे जहां पास चूहों का ठिकाना हो ऐसा करने से चूहे आपके घर से नौ दो ग्यारह हो जाएंगे।
- तंबाकू वैसे तो इंसानों के लिए हानिकारक होता है लेकिन चूहे को घर से भगाने में मदद कर सकता है आप आते या बेसन में थोड़ा सा घी और तंबाकू मिक्स करके छोटे-छोटे गोलियां बना ले जहां पर चूहे दिखते हैं वहां पास रख दे इससे एक दिन में ही सारे चूहे घर से बाहर भाग जाएंगे।






