M
Medha singh kapoor· 7 साल पहले
लेखक

अगर अचानक आपके घरवाले आपसे नाराज हो जाएँ तो इस तनाव को कैसे कम किया जाए?

2
795

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया05/20/19

किसी भी इंसान के जीवन में अगर कुछ महत्व रखता है तो वह है, उसके घरवालों से रिश्ते | हर व्यक्ति के लिए उसके रिश्ते सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं | इन्हीं रिश्तों की खातिर हर शख्स इतनी दौड़-भाग करता है ताकि वो इतना काबिल हो सके कि अपने इन अनमोल रिश्तों की सारी जरूरतें पूरी कर सके |

(courtesy-evolllution)

मगर कई बार ऐसा होता है अपने फ्यूचर और बाहरी कामों में इतने व्यस्त हो जाते है कि हमारे रिश्ते घर पर हमारा इंतज़ार भी कर रहे हैं। इसलिए कई बार हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सब आमोन को भूल जाते है और हम इन्ही वजह से तनाव का सामना करने लगते है |

अगर अचानक आपके घरवाले भी नाराज़ हो जाये या और आप तनाव महसूस करें तो आप इन उपायों को अपनाये -

- तनाव को स्वाभाविक समझना छोड़ दीजिये –
अगर हम अपने रिश्ते में से तनाव को दूर करना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें इस तनाव को अपनाने से इंकार करना होगा और इस बात को स्वीकारना होगा की हर बात और हालात में स्ट्रेस लेने की हमारी आदत कब हमारे रिश्तों में अपनी जगह बनाने लग जाती है, ये हम जान भी नहीं पाते। इसलिए सबसे पहले हमें इस तनाव शब्द को सोचना, बोलना और ज़रूरी समझना बंद करना होगा क्योंकि लाइफ सिर्फ तनाव से नहीं भरी है बल्कि इसमें ढ़ेरों खुशियां भी है जो हमारे रिश्तों में छिपी हैं।


- मुस्कुराना शुरू कीजिये –
एक बार जब आप तनाव को अपने डेली रूटीन का ज़रूरी हिस्सा मानना छोड़ देंगे तो आप महसूस करेंगे कि आप मुस्कुराने लगे हैं और इसी मुस्कान के कारण आप लाइट फील करने लगेंगे और आपके रिश्ते में भी ये हल्कापन झलकने लगेगा। यहाँ तक कि सभी डॉक्टर्स भी इस बात कि सलाह देते है की चाहें आप कितने भी तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हो आप मुस्कुराइए |


- खामियां सभी में होती है –
अगर आप तनाव में इसलिए रहते है क्योंकि आपके घरवालों में ढेरों खामियां है और वो आपको ज़रा भी नहीं समझते। तो ज़रा रुक कर सोचिये कि क्या आप परफेक्ट है ? क्या आप अपने रिश्ते को अपना 100% दे पा रहे हैं ? उसी वक़्त आपको एहसास हो जायेगा कि गलती दोनों तरफ से होती है हमेशा न केवल एक तरफ से |

Ramesh Kumar
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/24/22

यदि हमारे लाइफ में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण ही है तो वह है हमारे परिवार वाले क्योंकि परिवार वाले ही हमारे सुख-दुख में हमारा साथ देते हैं ऐसे में यदि अचानक से आपके परिवार वाले आपसे नाराज हो जाएं तो आप उन्हें कैसे बना सकते हैं यहां पर मैं आपको कुछ टिप्स बताऊंगी।

जब भी आपके परिवार वाले आपसे नाराज हो जाएं तो आप उन्हें मनाने के लिए सबसे पहले उनके पसंदीदा गिफ्ट्स लाकर उन्हें दे ताकि वह आपसे खुश हो जाएं और उनकी नाराजगी आप से कम हो जाए।

इसके अलावा आपके परिवार वाले जब भी आपसे गुस्सा हो जाए तो आप उन्हें मनाने के लिए बात बात पर हँसाइये ताकि उनका गुस्सा आपसे कम हो जाए और वह मान जाए।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0