R
Ram kumar· 8 साल पहले
लेखक

क्या पैरों का दर्द दूर करने के लिए कोई आसान उपाय है?

17
1.2K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/14/23

चलिए आज हम आपको बताते हैं पैरों के दर्द दूर करने के कुछ आसान घरेलू उपाय:-

बॉडी को डिहाइड्रेट रखें :- शरीर में पानी की कमी के कारण भी पैरों में दर्द हो सकता है। इसके लिए आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिए, पैरों के दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित हो सकता है।

हल्दी का इस्तेमाल करें :- हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।जो पैरों में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में मददगार होते हैं।ऐसे में दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी के तेल से मालिश कर सकते हैं या हल्दी वाला दूध का सेवन कर सकते हैं।

अरंडी के तेल से मालिश करें :- अरंडी के तेल के इस्तेमाल से पैरों के दर्द से आराम मिलता है,रोजाना रात में सोने से पहले, तेल से पैरों में मालिश कर सकते हैं।

Letsdiskuss

Poonam Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
9
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/15/23

दोस्तों पैरों का दर्द ऐसा दर्द है जो अचानक कभी भी शुरू हो सकता है। आइये हम आपके पैरों के दर्द को दूर करने के लिए कुछ आसान उपाय बताते हैं।

अरंडी के तेल से मालिश करें :- अरंडी के तेल के इस्तेमाल से पैरों के दर्द से आराम मिलता है,रोजाना रात में सोने से पहले, तेल से पैरों में मालिश कर सकते हैं।

पैरों के दर्द को दूर करने के लिए आप हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं या फिर सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर पैरों में मालिश करने से पैरों का दर्द जल्द ही दूर हो जाता है।

अपने डॉक्टर के मुंह से सुना होगा कि आपके शरीर में पानी की कमी है जिस वजह से आपके पैरों में दर्द होता है इसके लिए आपको रोजाना कम से कम 4 से 5 लीटर पानी का सेवन करना है यदि आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी तो आपके पैरों में दर्द भी नहीं होगा।

Letsdiskuss

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
7
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/14/23

पैर के दर्द को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय को अपनाते हैं -

  • हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो पैरों में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में मददगार होते हैं। ऐसे में दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी के तेल से मालिश कर सकते हैं या हल्दी वाला दूध का सेवन कर सकते हैं।
  • अगर आपके पैर के तलवे बहुत ज्यादा दर्द होते हैं तो आप दोनों पैरों को ठंडा पानी में डुबोकर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
  • पैरों के दर्द को ठीक करने के लिए आप सब के सिरके का प्रयोग कर सकते हैं इसको प्रयोग करने के लिए आप अपने नहाने के पानी में सब के सिरके की कुछ बंदे मिल सकते हैं इसके अलावा आप इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका सेवन भी कर सकते हैं।

Letsdiskuss

Kamlesh Patel
Culture & Tradition Lover
प्रोफ़ाइल देखें
7
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/11/23

पैरों का दर्द दूर करने के लिए पैरो की मालिश करने से दर्द कम होता है, यदि आपके पैरों में दर्द है तो आप सरसों का तेल लेकर अपने पैरों की अच्छी तरह मालिश कर सकते हैं ऐसा करने से मसल्स की जकड़न कम होगी और पैरो का दर्द कम होगा।

पैरों के दर्द को दूर करने के लिए अरंडी के तेल (Castor Oil) से मालिश करना चाहिए,पैरों में दर्द से निजात पाने के लिए आप अरंडी के पत्तों और इसके तेल का उपयोग कर सकते है,आप अरंडी के तेल से पैरों की मालिश करें, जिससे आपके पैरो का दर्द कम होगा।

Letsdiskuss

और पढ़े- किस विटामिन की कमी के कारण हाथ पैरों में झनझनाहट होने लगती है?

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

9
जवाब दिया गया05/29/22

दांतो की सड़न को दूर करने क़े लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए -

•दांतो की सड़न को दूर करने क़े लिए एक गिलास पानी गर्म कर ले, और उसमे एक चुटकी नमक डालकर कुल्ला करने से दांतो की सड़न दूर की जा सकती है।

•दांतों में सड़न, कैविटीज जैसी समस्याओ को दूर करने क़े लिए लौंग का तेल को रुई लगाकर दांतो मे लगाने से दांतो मे दर्द, सड़न जैसी समस्याओ मे काफ़ी राहत मिलती है, क्योंकि लौंग में एंटीसेप्टिक, एंटी-फंगल,एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाये जाते हैं जो मुंह के साथ ही दांत तथा

इसे भी पढ़ें : दांतों को साफ रखने के घरेलु उपाय क्या हैं ?

मसूड़ों को भी साफ और स्वस्थ रखने में मददगार होते है।Letsdiskuss

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

22
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/16/23

पैरो का दर्द दूर करने के लिए कुछ आसान से उपाय बताएंगे -

बुजुर्गो के उम्र के हिसाब से पैरो मे दर्द होता है, खास कर ठंड के मौसम मे बुजुर्गो के पैरो मे दर्द लम्बे समय से बना रहता है। ऐसे मे एक बड़ा बर्तन ले, उसमे पानी गर्म कर ले उसके बाद गर्म पानी को टब मे डालकर उसमे 1-2चम्मच सेधा नामक,1चम्मच हल्दी पाउडर डालकर बुजुर्गो को उसी टब मे पैर डालकर 1घंटे तक रखने से पैरो को दर्द काफ़ी आराम मिलता है। ऐसे ही आप रोजाना गर्म पानी टब मे डालकर बुजुर्गो दे दे, बुजुर्गो के पैरो का दर्द धीरे -धीरे कम हो जाएगा।

इसके अलावा पैरो के दर्द से छुटकारा पाने के लिए रात के समय एक गिलास पानी कटोरी डालें और कटोरी के पानी मे 1-2चम्मच मेथी दाने भिगो दे। उसके बाद ज़ब सुबह भीगे हुए मेथी के दाने चबा -चबाकर खाये, इससे पैरो का दर्द कम होगा।लेख की तस्वीर

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
6
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/13/22

अक्सर आपने सुना होगा दादा दादी और मम्मी पापा के मुंह से कि उनके पैरों में दर्द होता है और इस दर्द को ठीक करने के लिए वे पता नहीं कौन-कौन से उपाय अपनाते हैं लेकिन फिर भी दर्द से राहत नहीं मिलता आज हम आपको पैरों के दर्द से राहत दिलाने के लिए कुछ घरेलू उपाय लाए हैं।

पैरों के दर्द को ठीक करने के लिए आप सेव के सिरके का प्रयोग कर सकते हैं इसको प्रयोग करने के लिए आप अपने नहाने के पानी में सेब के सिरके की कुछ बूंदे मिला सकते हैं, इसके अलावा आप इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका सेवन भी कर सकते हैं ऐसा करने से आपके पैरों का दर्द ठीक हो जाएगा।

दूसरा उपाय है हल्दी आप हल्दी में तेल मिलाकर पैरों की मालिश कर सकते हैं ऐसा करने से पैरों का दर्द ठीक हो जाता है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
9
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/12/22

पैरों के दर्द को ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय-

अगर आपके पैर के तलवे बहुत ज्यादा दर्द होते हैं, तो आप दोनों पैरों को ठंडे पानी में डुबोकर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

इसके अलावा अगर आपके घुटनों पर दर्द होता है तो आप इसमें सरसों के तेल से मालिश कर सकते हैं। अक्सर हमारे पैर तब दर्द देते हैं जब हमारे शरीर में कैल्शियम और विटामिन की कमी होती है।इसीलिए हमें अपनी डाइट कैल्शियम वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
9
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया05/12/26

अगर पैरों में दर्द हो रहा है तो पहले reason समझना जरूरी है। Overwalking, exercise, weak footwear या लंबे समय तक खड़े रहने की वजह से pain हो सकता है। Warm water soak, हल्की massage और rest काफी लोगों को relief देते हैं। Comfortable shoes भी बहुत फर्क डालते हैं। अगर swelling, numbness या लगातार pain हो रहा हो तो doctor दिखाना better रहता है। Honestly internet hacks हर situation में काम नहीं करते क्योंकि pain का reason हर इंसान में अलग हो सकता है।

D
Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
प्रोफ़ाइल देखें

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

0
अपडेट किया गया05/27/26
वैसे देखा जाए तो अधिकतर लोग पैरों की फटती हुए एड़ी से परेशान होते है |अक्सर सर्दियों में एड़िया फट जाती है और इसका कारण शुष्क हवा होती है। पर क्या हमने कभी ये सोचा है है कि आपकी फटी हुई एड़ियों का कोई और भी कारण हो सकता है।
 
एड़िया फटने के कई अन्य कारण भी होते है। आपके फुटवियार से लेकर कई तरह की बीमारियों के कारण एड़िया फटने लगती है। आपको बताते है कुछ ऐसे कारन जिससे पैरों की एड़ियां फैट सकती है |
 
* गलत फुटवियर :-
गलत फुटवियर ना सिर्फ आपके पैरों का दर्द देते है, ये एड़ियां भी फटने का भी एक कारण होते है। गलत फुटवियर आपकी एड़ी को खराब कर सकते है। हाई हील्स पैरों की एड़ियों के लिए अच्छे नहीं होते है। इसके अलावा लंबे समय तक खड़े रहने से भी पैरों की एड़िया फटने की शिकायत हो सकती है।
 
* कैल्शियम की कमी :-
एड़ियां फटने की मुख्य वजह शरीर में कैल्शियम और चिकनाई की कमी होती है। एड़ी व तलवों की त्वचा मोटी होती है, इसलिए शरीर के अंदर बनने वाला सीबम यानी कुदरती तेल पैर के तलवों की बाहरी सतह तक नहीं पहुंच पाता। फिर पौष्टिक तत्व व चिकनाई न मिल पानेकी वजह से ही एड़ियां खुरदरी-सी हो जाती हैं और इनमें दरार पड़ने लगती है।
8
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/27/18

Image result for pairo ka dard


अकसर हमारे पैरों में दर्द हो जाता है. इस दर्द की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे मांसपेशियों में सिकुड़न, मांसपेशियों की थकान, ज्यादा चलना, एक्सरसाइज, स्ट्रेस, ब्लड क्लॉटिंग की वजह से बनी गांठ, घुटनों, हिप्स व पैरों में सही ब्लड सर्कुलेशन न होना आदि. कई बार पानी की कमी, संतुलित आहार न लेने, खाने में कैल्शियम व पोटेशियम जैसे मिनरल्स और विटामिन की कमी, शरीर में किसी प्रकार का संक्रमण हो जाने या फिर कई बार हड्डियां कमजोर होने की वजह से भी पैरों में दर्द की शिकायत हो जाती है और दवाई लेना जैसे पेनकिलर आपकी किडनी के लिए कितना हानिकारक है| इसलिए आप ये आसान उपाय भी कर सकते हैं और वो हैं स्ट्रेचिंग जिससे आप पैरों के दर्द से मुक्ति पा सकते हैं|

यह पैरों के दर्द से बचने के लिए सबसे आसान स्ट्रेचिंग है. इसके लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं. पैरों को सीधा रखें, एक तौलिया रोल कर अपनी एड़ियों में फंसाकर हांथों से तौलिए को अपनी तरफ खींचें. ध्यान रखें की खिंचते वक्त आपके घुटने मुड़ें नहीं. 20 से 30 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें. इस प्रक्रिया को 4 से 5 मिनट तक दोहराएं. फिर दूसरे पैर से भी इस प्रक्रिया को दोहराएं.

घुटनों के बल स्ट्रेचिंग- इसे करने के लिए घुटने को मोड़कर, पैरों की उंगलियों के बल पर बैठें और शरीर का पूरा भार अपनी एड़ियों पर डालें. अब दोनों हाथ घुटनों पर रखें, गर्दन और कमर को सीधा रखें. इस मुद्रा में 20 से 30 सेकंड तक बैठे रहें|
Ramesh Kumar
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
9