D
Dharm Dass· 8 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

जिन पर शनि की साढ़े-साती चल रही हो,उनको शनिवार को कौन से काम नहीं करने चाहिए ?

5
1.1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/13/26

Astrology beliefs के अनुसार साढ़े-साती के दौरान लोग Saturday को कुछ चीजें avoid करने की सलाह देते हैं जैसे unnecessary fights, dishonesty, alcohol abuse या दूसरों को hurt करना। कई लोग इस दिन patience, discipline और charity पर focus करते हैं। कुछ traditions में तेल दान, Hanuman Chalisa या spiritual practices भी common हैं। Honestly, अलग-अलग astrologers और families के rules अलग हो सकते हैं। बहुत लोग इसे fear की बजाय self-discipline और positive habits से जोड़कर follow करते हैं।

M
Decoding the ancient language of the stars — with six years of practice, study, and thousands of consultations behind every word.
View Profile

Madhav Sharma is a professional astrologer with over 6 years of practice in Vedic astrology. He holds a Jyotish Visharad certification from the Indian Council of Astrological Sciences (ICAS), New Delhi — one of India's most recognised credentials in the field — and has studied under senior practitioners with decades of lineage in classical Vedic traditions. His content covers Vedic astrology, birth chart analysis, planetary transits, kundli matching, horoscope predictions, and the practical application of astrological principles in daily life. His work has been published on platforms including AstroSage, GaneshaSpeaks, and Boldsky Astrology, where he writes for readers seeking guidance grounded in classical astrological texts and consistent interpretive practice. Over six years, Madhav has conducted 2,000+ individual consultations and published 200+ articles on astrology, covering everything from beginner guides to in-depth analyses of rare planetary combinations. He is a practising member of the Indian Astrology Federation and has been a featured voice at astrology conferences and spiritual wellness events across India. Across all his writing, his approach remains consistent — classical knowledge, disciplined interpretation, and content that respects both the tradition of Vedic astrology and the intelligence of the reader.

0
Replying to the question above
Updated on05/21/26
नमस्कार धरम दास जी , आपका सवाल है जिनकोशनि की साढ़े साती चल रही हो उनको क्या नहीं करना चाहिए | वैसे आपको बता दे शनिवार को बहुत से काम है जो नहीं करना चाहिए चाहे आप परशनि की साढ़े साती हो अन्यथा न हो |
 
जहाँ शनि देव का नाम आता है वहाँ पर सभी के मन मे डर बैठ जाता है | फिर भी इंसान वो गलतिया करते है जिससे उनको नुकसान उठाना पड़ता है | फिर भी मनुष्य अपनी आदतों को बदलना नहीं चाहता | कह सकते है की अपनी आदतों से बाज़ नहीं आता | समय के अभाव मे लोग अक्सर वो गलतियां करते है जिसकी इंसान को कई बार बहुत बड़ी कीमत चुकाना पड़ता है |
 
शनिवार को ये काम बिलकुल न करे :-
 
1 . अपने घर मे लोहा या लोहे से बानी कोई भी चीज न लाए | घर मे शनिवार लोहे की चीज लाना शनि के प्रकोप को निमंत्रण देना है | शनिवार को लोहा दान करना शुभ होता है |
 
2 . वैसे तो किसी का अपमान कभी नहीं करना चाहिए परन्तु शनिवार के दिन गरीबो का अपमान नहीं करना चाहिए क्योकि शनिदेव गरीबो के हितेषी मने जाते है | गरीबो का अपमान करने का मतलब है शनि देव के क्रोध के सामने आना |
 
3 . शनिवार के दिन विशेष तौर पर तेल नहीं लाना चाहिए उल्टा तेल दान करना चाहिए |
 
4 . इस दिन आपको यदि कोई बहरी इंसान जूते-चप्पल उपहार मे दे तो बिलकुल भी न ले ये परेशानी उपहार मे लेने के बराबर माना जाता है |
 
एक बात का विशेष ध्यान दे " शनि देव अगर आपसे क्रोधित हो गए तो आपकी मदद कोई नहीं कर सकता ,परन्तु यदि शनिदेव आप पर प्रसन्ना है तो कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता "
R
Author
View Profile
11
Replying to the question above
Answered on01/26/23

शनि का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है क्योंकि शनि को क्रूर देवताओं के नाम से जाना जाता है कहते हैं कि यदि किसी की राशि में शनि की साढ़ेसाती आ जाती है तो उसका जीवन दुखों से भर जाता है ऐसे में आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि जिन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही हो उन्हें शनिवार के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए यहां पर इसकी जानकारी देंगे।

दोस्तों शनिवार के दिन भूलकर भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए।

शनिवार के दिन काले तिल को नहीं खरीदना चाहिए।

इसके अलावा शनिवार के दिन लोहा या लोहे से बनी हुई कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए।Article image

Krishna Patel
View Profile
2
Replying to the question above
Answered on06/06/23

जिन व्यक्तियों की कुंडली मे शनि की साढ़े -साती चल रही हो, उनको शनिवार के दिन ये काम नहीं करना चाहिए जैसे कि शनिवार के दिन काले तिल किसी क़ो दान नहीं देना चाहिए तथा मांस,शराब, सिरगेट आदि चीजों का सेवन मुख्य रूप से शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए क्योकि यदि आप इन चीजों का सेवन करते है,तो शनिदेव आप पर क्रोधित होंगे और आपक़ो आपने जीवन मे और आर्थिक अधिक संकटो का सामना करना पड़ सकता है।

Article image

S
View Profile

Mp

1
Updated on05/20/26

हिन्दू धर्म में सभी ग्रहो को देव माना जाता है और सभी का अपना एक स्थान है | जितने भी ग्रह हिन्दू धर्म मे है उनका अपना अपना प्रकोप व फायदा है | ये ग्रह मानव जीवन मे उनके जन्म के साथ ही जुड़ जाते है | अब वो अच्छे है या बुरे ये उन ग्रहो की स्तिथि पर निर्भर होता है | आपके ग्रह व सितारे ही आपके वर्तमान व भविष्य तय करते है |

वैसे तो सभी ग्रह अपने आप मे महत्व रखते है परन्तु सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि को माना जाता है | शनि का नाम आते ही लोगो के मन मे डर बैठ जाता है | पर उसके बाद भी लोग उसका उपाय नहीं करते वो अपनी लाइफ मे इतना व्यस्त होते है के उनको समय नहीं मिलता | परन्तु अगर उनकी लाइफ मे कुछ बुरा होता है तो वो भगवन को दोषी मानते है | शनि दोष भी कुंडली मिलाप में महत्वपूर्ण माना जाता है। यह जन्म के समय शनि की स्थिति पर निर्भर करता है।

शनि के प्रकोप से कैसे बचे :-

1 . शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उनके इस श्लोक का जाप करे जिनमे उनके 10 नाम शामिल हो जाते है |

"कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।

सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।"

2 . सुबह सूर्योदय से पूर्व पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाए और सरसो के तेल का दिया लगाए |

3 . शाम सूर्य अस्त होने के बाद पीपल के पेड़ पर सरसो तेल का दिया जलाए |

4 . पुरुष वर्ग शनि देव के मंदिर जाकर उन पर सरसो तेल चढ़ा सकते है | परन्तु महिलाओ को ये अनुमति नहीं है |

5. शनिवार के दिन कुष्ट रोगियों को भोजन करवाए और काली दाल व सरसो तेल दान दे |

6. काले घोड़े की नाल की अंगूठी बना कर पहने |

7. मंगलवार हनुमान जी के सामने तिल के तेल का दिया जलने से भी शनि का प्रकोप काम होता है |

सावधानी :-

" एक बात का विशेष ध्यान दे शनि देव का पूजन केवल सूर्योदय से पहले और सूर्य अस्त के बाद ही करे ,ऐसा करने से शनि देव का प्रकोप आपकी राशि से कम हो जाएगा और आपको लाभ मिलेगा "

42
1
Replying to the question above
Updated on06/01/26

 

जिन व्यक्तियों की कुंडली मे शनि की साढ़े -साती चल रही हो उन लोगो क़ो शनिवार के दिन प्याज, लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए यदि वह फिर भी प्याज, लहसुन सेवन करते है तो शनिदेव उन पर अत्यधिक क्रोधित होंगे और उनके जीवन मे बहुत सी परेशनियाँ आएगी।

इसके अलावा जिन व्यक्तियों की कुंडली मे शनि की साढ़े -साती चल रही उन्हें शनिवार के दिन चमड़े से बनी वस्तुओ क़ो खरीदने से बचना चाहिए।Article image

M
View Profile
0