R
Rakesh Singh· 8 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

दूध सेहत के लिए जरुरी है,इसको और स्वादिष्ट और पौष्टिक कैसे बना सकते है ?

9
882

Join this conversation

Sort By
दूध पीना सेहत के लिए जितना जरुरी है उतना ही ये पीने में स्वादिष्ट लगता है | बच्चो को आज कल खली दूध पीना पसंद नहीं आता इसलिए उनके लिए मार्किट में कई चीजे आ गए है जो उनको दूध को और स्वादिस्ट और सेहत भरा बनती है | आपको बताते है दूध में आप ऐसा क्या मिलाए जो दूध और स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर हो |
 
- इलायची का स्वाद सभी को पसंद आता है और इसको दूध में मिलाने के बाद दूध का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है | इसमें कैल्शियम और आयरन के अलावा कई और भी पोषक तत्व होते है | इलायची दूध बच्चे अधिक पसंद करेंगे क्योंकि वो इलायची के स्वाद को अधिक नहीं जानते हैं |
 
- बादाम दूध ना तो सिर्फ पीने में स्वादिष्ट है बल्कि इसके कई फायदे भी हैं | बादाम को 1 घंटे के लिए गर्म पानी में भिगोएं और छिलका उतारकर इसका पेस्ट बना लें | अब इसे उबलते दूध के साथ मिलाएं | बादाम दोष आपके दिमाग, दिल, आंख और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है | और बादाम तो आपके दिमाग को तेज रखने में सहायक होता है |
 
- चॉकलेट दूध को बच्चे बहुत पसंद करते है | असली चॉकलेट, चॉकलेट सीरम या चॉकलेट पाउडर दूध को में अच्छे से मिलाएं | ये दूध का स्वाद दुगना करेगा और साथ ही आपको सक्रिय भी रखता है | चॉकलेट में एंटी ऑक्सिडेंट होता है जो त्वचा के झुर्रियों को कम करता है |
 
- अगर दूध में फलों को मिलाकर तैयार किया जाए तो ये एक पौष्टिक हेल्थ ड्रिंक बन जाता है। दूध में फलों को मिलकार मिल्क शेक बनाएं | इससे दो फायदे होते है आप फल का भी सेवन कर सकेंगे और दूध का सेवन भी कर सकेंगे |
 
- अगर आपको रोज मिल्क पसंद है तो बेहतरीन स्वाद के लिए थोड़ा सा रुहअफ्जा को दूध के साथ मिलाएं और इसे इंज्वॉय करें | गर्मियों में तो यह एक एनर्जी ड्रिंक का काम करता है |
Answered by
S
View Profile
Updated on05/22/26
36

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि दूध पीना केवल बच्चों के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद होता है लेकिन ऐसे बहुत से बच्चे होते हैं जिन्हें दूध पीना पसंद नहीं होता लेकिन मैं आपको आज यहां पर बताऊंगी कि आप दूध को और अधिक स्वादिष्ट और पोस्टिक कैसे बना सकते हैं ताकि बच्चे दूध को आसानी से पी सके।

आप दूध में केसर को मिलाकर 2 घंटे के लिए रख दे इसके बाद मिक्सी में डालकर इसे मिक्स कर ले ऐसा करने से दूध तो स्वादिष्ट होगा ही साथ ही आपके चेहरे पर भी निखार आएगा।

इसके अलावा आप बादाम मिलाकर दूध में बच्चों को पिलाएंगे तो बच्चा दूध जल्दी पी लेगा साथ ही उसे पौष्टिक तत्व प्राप्त हो जाएंगे।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on12/24/22
4

दूध को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए आप दूध में चुटकी भर हल्दी डाल सकते हैं। जिसको पीने से आपके शरीर के सारे दर्द दूर हो जाते हैं। दूध में चॉकलेट मिलाकर पीने से मन शांत हो जाता है। दूध में बॉर्नविटा मिलाकर पीने से व्यक्ति के हाइट भी बढ़ाई जा सकती है। जैसा कि आप सब जानते हैं कि दूध हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। जिसे हर व्यक्ति पीना पसंद करता है। दूध को रोजाना रात में पीने से अच्छी नींद भी आती है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। दूध में आप काजू,बादाम, अखरोट,किसमिस को फुलाकर भी खा सकते हैं।Article image

Answered by
preeti  patel
View Profile
Answered on12/25/22
4
जैसा की आपने बताया स्वीटी जी ,दूध के फायदे और उन्हें कैसे और नए तरीके से बना कर और अधिक स्वादिष्ट बनाया जा सकता है | वैसे तो सभी जानते हैं कि दूध के कितने फायदे होते हैं | वो चाहे बच्चे हो या बड़े हर उम्र के लिए दूध अमृत के समान होता है | परन्तु बच्चो के बहुत नखरे होते है दूध पीने के इससे मां तो बड़ी तंग रहती है | दूध को आप कई और तरीको से बना कर पी सकते है |

1 .वैसे तो नारियल दूध के भी अनगिनत फायदे हैं | नारियल और दूध को एक साथ मिक्सी में दाल कर मिला लें | इससे इसका स्वाद और भी अधिक बढ़ जाएगा | आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए इलायची भी मिला सकते हैं |

2 .केसर में ना सिर्फ औषधीय गुण होते हैं बल्कि ये आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है | केसर को 2 घंटों के लिए दूध में भिगो लें और मिक्सी में दूध के साथ डालकर मिला ले | ठंढ के मौसम में खासकर यह काफी फायदेमंद माना जाता है | इससे आपकी त्वचा में भी निखार आएगा |

3 .हल्दी सभी प्रकार के रोग में आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और स्वास्थ्य के काफी फायदेमंद होता है | हल्दी की एक गांठ को पीस लें और उबलते दूध में इसे डालें | अब 15 मिनट के लिए इसे उबलने दें और जब अच्छे से उबल जाए तो छान लें और शहद मिलाकर पीएं. इससे सर्दी, खांसी में भी काफी आराम मिलेगा |


Answered by
S
View Profile
Answered on04/14/18
4

Article image

दूध को और स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए आप उसमें कई हेल्दी चीजें मिला सकते हैं। जैसे हल्दी डालकर “गोल्डन मिल्क” बनाएं, जो इम्युनिटी बढ़ाता है। बादाम, काजू और अखरोट का पाउडर मिलाने से यह ज्यादा पौष्टिक हो जाता है। शहद या खजूर डालकर प्राकृतिक मिठास बढ़ाई जा सकती है। इलायची, केसर या दालचीनी डालने से स्वाद और खुशबू बेहतर होती है। बच्चों के लिए केले या स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बनाना अच्छा विकल्प है। ओट्स या चिया सीड्स डालकर इसे फाइबर-रिच भी बनाया जा सकता है। इस तरह दूध न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए और भी फायदेमंद बन जाता है। 

Must Read : हल्दी वाले दूध का सेवन किन को नहीं करना चाहिए?

Answered by
D
Dr. Aarav GuptaBridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
View Profile

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

Updated on05/22/26
0