A
asif khan· 5 साल पहले
लेखक

वजन कम करने के सबसे अच्छे तरीके कौन से हैं?

5
1.1K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/23/26

वजन कम करने की सबसे अच्छे तरीके कौन से हैं आज मैं आपको यहां पर बताने वाली हूं।

वर्तमान समय में लोग अपने बढ़ते हुए वजन की समस्या से परेशान दिख रहे हैं। वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयां ले रहे हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं हो रहा है वर्तमान समय में वजन को कम करना और स्वस्थ रहना एक सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज यहां पर मैं आपको कुछ घरेलू उपाय बताना चाहूंगी जिनको अपना कर आप आसानी से घर पर रहकर वजन को कम कर सकते हैं।

(1) ग्रीन टी और हर्बल चाय का करें सेवन :- अक्सर डॉक्टर हमें वजन को घटाने के लिए ग्रीन टी या हर्बल चाय पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म कंट्रोल किया जा सकता है। जो हमारे शरीर के चर्बी को कम करने में हमारी मदद करती है।

(2) मेथी और धनिया पानी का करें सेवन :- वजन को कम करने के लिए मेथी और धनिया काफी फायदेमंद माना गया है, यदि आप रोज सुबह मेथी और धनिया का पानी पीते हैं तो यह आपका वजन को कम करने में आपकी काफी मदद करेगा। और यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में भी मदद करता है।

(3) अदरक और शहर का सेवन करना भी फायदेमंद गया है:- वजन को कम करने के लिए आप अदरक और शहर का सेवन एक साथ कर सकते हैं। इसके सेवन से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, इसका सेवन आप गुनगुने पानी के साथ करें।

(4) योग और प्राणायाम को अपने जीवन शैली में शामिल करें:- प्रतिदिन सूर्य नमस्कार कम से कम 10 मिनट अवश्य करें, सूर्य नमस्कार करना पूरे शरीर के लिए लाभकारी है और यह मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप कपालभाति को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

(5) भरपूर मात्रा में नींद ले :- रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, यदि आप भरपूर मात्रा में नींद नहीं लेते हैं तो इसका प्रभाव आपके मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है, जो कि भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को प्रभावित करता है। इसलिए वजन को नियंत्रित बनाए रखने के लिए भरपूर मात्रा में नींद लेना जरूरी है। इसके अलावा रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

पालक, मेथी, चुकुंदर, मटर, गाजर इन सभी चीजों का सेवन अवश्य करना चाहिए।

लेख की तस्वीर

Aanya  Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/22/26

आजकल बहुत से लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं। कोई डाइटिंग शुरू करता है, तो कोई जिम जाने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन कम करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत या भूखे रहने की जरूरत नहीं होती? बस अपनी रोज की कुछ आदतों में बदलाव करके आप अपनी सेहत का बेहतर ख्याल रख सकते हैं।

लेख की तस्वीर

आइए जानते हैं वजन कम करने के सबसे अच्छे तरीके कौन से हैं और इन्हें अपनी रोज की जिंदगी में कैसे अपनाया जा सकता है।

1. घर का बना खाना खाएं

अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो घर का बना खाना एक अच्छा विकल्प है। दाल, रोटी, सब्जी, चावल, दही और सलाद जैसी चीजें अपने खाने में शामिल करें।

बाहर का तला-भुना खाना, चिप्स, पिज्जा और ज्यादा मीठी चीजें रोज खाने से बचें। इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी पसंद की चीजें बिल्कुल छोड़ दें। बस इन्हें कभी-कभी खाएं और खाने में संतुलन बनाए रखें।

2. रोज थोड़ा पैदल चलें

वजन को स्वस्थ तरीके से मैनेज करने के लिए पैदल चलना एक आसान तरीका है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप जिम ही जाएं।

आप सुबह या शाम को टहल सकते हैं, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं या घर के छोटे-मोटे काम खुद कर सकते हैं। शुरुआत अपनी सुविधा के हिसाब से करें और धीरे-धीरे अपनी गतिविधि बढ़ाएं।

3. पानी पीना न भूलें

कई बार हम दिनभर में पर्याप्त पानी नहीं पीते। इसलिए अपने पास पानी की बोतल रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें।

कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा चीनी वाले पैकेट बंद जूस की जगह पानी पीना बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि, केवल पानी पीने से वजन कम नहीं होता, इसके लिए खान-पान और शारीरिक गतिविधि पर भी ध्यान देना जरूरी है।

4. भूखे रहने के बजाय सही समय पर खाना खाएं

वजन कम करने के चक्कर में खाना छोड़ना या बहुत कम खाना सही तरीका नहीं है। इससे कमजोरी हो सकती है और शरीर को जरूरी पोषण भी नहीं मिल पाता।

जब भूख लगे, तो अपनी जरूरत के अनुसार संतुलित भोजन करें। खाने में दाल, दूध, दही, अंडे या अन्य प्रोटीन वाली चीजें, सब्जियां और फल शामिल कर सकते हैं।

5. अच्छी नींद लें

अगर आप देर रात तक जागते हैं और सुबह थकान महसूस करते हैं, तो अपनी नींद की आदतों पर ध्यान दें। अच्छी नींद से शरीर को आराम मिलता है और दिनभर काम करने की ऊर्जा बनी रहती है।

रात को सोने का समय तय करें और सोने से पहले मोबाइल चलाने की आदत कम करने की कोशिश करें।

6. मीठा और तला-भुना खाना सीमित करें

मिठाई, बिस्कुट, चिप्स और मीठे पेय पदार्थ स्वाद में अच्छे लगते हैं, लेकिन इन्हें बहुत ज्यादा खाना संतुलित खान-पान में परेशानी पैदा कर सकता है।

इन्हें पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है। बस रोजमर्रा के खाने में पौष्टिक चीजों को प्राथमिकता दें और अपनी भूख व जरूरत के हिसाब से खाएं।

7. धीरे-धीरे अच्छी आदतें बनाएं

एक ही दिन में अपनी पूरी दिनचर्या बदलने की जरूरत नहीं है। शुरुआत छोटे बदलावों से करें, जैसे रोज टहलना, घर का खाना खाना और समय पर सोना।

हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए दूसरों से अपनी तुलना न करें। अगर आप किशोर उम्र में हैं, तो शरीर के बढ़ने और विकास के लिए पर्याप्त खाना और पोषण लेना बहुत जरूरी है। वजन को लेकर चिंता हो, तो डॉक्टर या योग्य आहार विशेषज्ञ से सलाह लें।

निष्कर्ष

वजन कम करने के लिए भूखे रहने, महंगी डाइट लेने या कठिन एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। घर का संतुलित खाना खाएं, रोज थोड़ा सक्रिय रहें, पर्याप्त पानी पिएं और अच्छी नींद लें।

यह भी पढ़े:क्या आम खाने से मोटापा होता हैं ?

D
Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
प्रोफ़ाइल देखें

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/16/23

चलिए आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताते हैं वजन कम करने के सबसे अच्छे तरीकों के बारे में-

स्किपिंग:- स्किपिंग यानी की रस्सी कूदना भी वेट लूज करने की बेस्ट एक्सरसाइज है।सबसे खास बात यह है कि आप इसे घर में आसानी से कर सकते हैं। महिलाएं जो घर में ही वजन कम करना चाहती हैं, स्किपिंग कर सकते हैं।

साइकिलिंग:- साइकिलिंग भी वजन कम करने के लिए की जा सकती है।अगर आप थाइज और बेस्ट एरिया के फैट को कम करना चाहते हैं तो तो साइकलिंग बेस्ट ऑप्शन है।30 मिनट साइकिलिंग करने से 252 कैलोरी बर्न होती है।

नींबू पानी और शहद भारत की रसोई में पाए जाने वाले सबसे आम सामग्रियों में से दो हैं। हर सुबह एक गिलास नींबू पानी लें और उस पानी में 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे मिलाकर पी लें. शहद को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है और नींबू पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में मदद करता है।Letsdiskuss

और पढ़े- क्या आप बता सकते हो दिमाग का वज़न कितना होता है ?

Poonam Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
7
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/18/23

बहुत से लोग अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं तो चलिए आज हम आपकी इस चिंता को दूर करने में आपकी मदद करते हैं। जी हां आज हम आपके यहां पर कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिनको अपना घर आप अपने वजन को बहुत ही जल्द कंट्रोल में कर सकते हैं।

वजन कम करने के कुछ घरेलू उपाय:-

सबसे पहले और सबसे अच्छा उपाय है योग और व्यायाम जी हां आप अपने दिन की शुरुआत व्यायाम करके कीजिए। व्यायाम एकमात्र ऐसा सबसे अच्छा उपाय है जिसके द्वारा आप अपने वजन को बहुत जल्द कंट्रोल में कर सकते हैं रोजाना सुबह उठकर काम से कम आधा घंटा व्यायाम अवश्य करें।

यदि आप अपना वजन तेजी से घटाना चाहते हैं तो आपको एक नियम का पालन करना होगा वह है खाना खाने की गति को धीमा करना होगा जब भी आप खाना खाए तो उसे आराम से खाएं जल्दी-जल्दी ना खाएं।

लेख की तस्वीर

Aanya  Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
6
जवाब दिया गया10/22/21

एक व्यक्ति को अपना वजन बढ़ाने के लिए दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के एक्सरसाइज और योग से करना चाहिए क्योंकि इससे भूख बढ़ती है
- सुबह के नाश्ते में दूध, मक्खन और घी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें. शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही ये वजन बढ़ाने में मददगार होते हैं.
- हमें हमेशा प्रोटीन वाली चीजें खाना चाहिए जैसे दाल, फिश, चिकन, मटन,अंडा, इत्यादि
- केले को संपूर्ण आहार माना गया है. इसलिए तीन चार केले को हर रोज खाना चाहिए
- आलू को खाने से भी आपका वजन बढ़ सकता है . आलू कार्बोहाइड्रेट का खजाना है. इसे खाकर जल्द ही वजन बढ़ाया जा सकता है.
नारियलका तेल भी दुबलेपन की समस्या को दूर करने में सहायता करता है!
- पूरी नींद लेने से भी आपका वजन बढ़ सकता है लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/17/23

बढ़ता वजन आज कल एक आम बात हो गई है। इसका कारण हमारी व्यस्त दिनचर्या और गलत खान पान है।वजन कम करना कई लोगो के लिए चिंता का विषय बन गया है। आइये इस पोस्ट के जरिये हम तेजी वजन कम करने के कुछ तरीको को जानते है :-

  1. सुबह जल्दी उठे और व्यायाम करे।
  2. 4 किलो मीटर पैदल चले।
  3. प्रोटीन से भरपूर डाइट ले जैसे - बिन्स, नट्स, और बीज।
  4. फाइबर युक्त भोजन - पालक, ब्रोकलि गोभी जैसी सब्जिया। साबुत अनाज जैसे ब्राउंन राइस ।
  5. खूब पानी पिये
  6. बाहर के खाने से बचना चाहिए।
  7. चीनी की मात्रा कम कर देना चाहिए।
  8. फास्ट फूड से बचना चाहिए।
  9. ग्रीन टी को पिये।
  10. गरम पानी पीना चाहिये। गर्म पानी से पाचन शक्ति मजबूत होती है और डीटॉक्स होने मे मदद मिलती है।
  11. वजन कम करने के लिए खाना ना छोड़े बल्कि थोड़ी थोड़ी देर मे कम कम खाये। इससे शरीर मे कमजोरी नही होगी और शरीर को ऊर्जा मिलती रहेगी।

Letsdiskuss

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

6
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया06/01/26

वजन कम करने के अच्छे तरीके हमे अपने खान पान मै ध्यान देना चाहिए, मौसमी फल और मौसमी सब्जियों को खाना चाहिए, और साथ ही कम वसा वाले दूध को पीना चाहिए, इसे भी वजन कम होता है और हल्का भोजन खाना चाहिए यानी कम तेल और कम मसाले वाला खाना खाना चाहिए, भूख लगने पर ही खाना खाना चाहिए और गेहूँ के आटे का और चावल को कम खाना चाहिए,

 

Letsdiskuss

S
Public Opinion Contributor
प्रोफ़ाइल देखें

I love writing and study

7
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/17/23

क्या आप वजन कम करने के तरीके खोज रहे हैं तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है आज हम यहां पर ले हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनको अपना कर आप बहुत ही जल्द अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

वजन कंट्रोल करने के लिए टिप्स:-

वजन कम करने में मल्टी विटामिन का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए डॉक्टर से पूछ कर मल्टी विटामिन शुरू करें।

रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करें व्यायाम ही एकमात्र ऐसा तरीका है जिसके द्वारा आप बहुत ही जल्द अपने वजन को कंट्रोल में कर सकते हैं।

तेल से बने खाद्य पदार्थों का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करें क्योंकि तेल में अधिक मात्रा में फैट पाया जाता है।

यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो चावल का सेवन करना बहुत ही काम कर दें।

दूध का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

लेख की तस्वीर

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1