A
Aditya Singla· 8 साल पहले
लेखक

घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए क्या झूठ बोलना उचित है?

16
963

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/20/23

हां आपने बिल्कुल सही कहा यदि घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए कभी झूठ बोलना पड़े तो इसमें कोई गलत बात नहीं है क्योंकि यदि किसी झूठ से किसी व्यक्ति का भला होता है तो उस झूठ को भगवान माफ कर देते हैं। इसलिए यदि आपको कभी ऐसे करने की जरूरत पड़े तो आप अपने परिवार की सुख शांति के लिए झूठ बोल सकते हैं लेकिन हां एक बात याद रखना है कि आपका झूठ से किसी व्यक्ति को दुख न पहुंचे तो आप आराम से झूठ बोल सकते हैं। और यदि घर की सुख शांति बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपने घर पर तुलसी का पौधा लगा सकते हैं क्योंकि तुलसी के पौधे को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है तुलसी का पौधा लगाने से घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है।

लेख की तस्वीर

Aanya  Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
8
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/22/23

दोस्तों अपने घर में सुख शांति कौन नहीं चाहता है घर में सुख शांति बने रहने के लिए घर में तुलसी का पौधा होना आवश्यक होता है तुलसी का पौधा पूजनीय होता है यदि घर में तुलसी का पौधा है तो घर में सुख शांति बनी रहती है घर में पूजा पाठ भी करना चाहिए रोजाना तुलसी के पौधे में जल डालना चाहिए और जल डालते समय घर की सुख शांति की कामना करनी चाहिए। घर में सुख शांति बनी रहे इसके लिए बोला गया झूठ 100 सच के बराबर होता है। ऐसा हमारे बुजुर्गों का कहना है। और यह सच भी है।

लेख की तस्वीर

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
10
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/22/23

हां यदि घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए कभी कभी झूठ बोला पड़े तो इसमें कुछ बुरा नहीं है यदि आपको झूठ बोलने से किसी की भलाई होती है तो यह तो अच्छी बात है। लेकिन यह ध्यान रहे कि झूठ बोलने से किसी के दिल को ठेस ना पहुंचे। यदि आपके झूठ बोलने से किसी को नुकसान पहुंचता है तो यह सही नहीं है। कभी कभी ऐसा हो जाता है कि झूठ बोलने पर घर में सुख शांति बनी रहती है तो आप ऐसा कर सकते हैं। क्योंकि इससे तो लोगों का भला ही होगा।

लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
10
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया06/04/23

घर मे सुख शांति बने रहे उसके लिए यदि आपको झूठ बोलना पडे तो इसमें कुछ गलत नहीं है सही है, क्योंकि कई बार रिश्तो क़ो बचाने के लिए घर वालो से झूठ बोलना पड़ता है, लेकिन झूठ बोलने की मजबूरी होती है, लेकिन किसी रिश्ते क़ो बचाने के लिए झूठ बोला जाये तो वह गलत नहीं होता है, बल्कि झूठ बोलने घर मे सुख शांति बनी रहती है तो सब सही माना जाएगा।

लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

8
जवाब दिया गया05/26/20

सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश बहुत ही उचित है, क्योंकि सब जानते हैं की कोरोना का एक मात्र रोकथाम सामाजिक दूरी और स्वच्छता है, इस प्रकार सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश न्याय संगत है



क
प्रोफ़ाइल देखें

नाम:कुमार किशन कीर्ति,युवा लेखक,शायर मूल नाम:सोनू कुमार पाण्डेय शिक्षा:बी०ए०हिंदी(प्रतिष्ठा) कार्य:स्वत्रंत लेखन

0
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/21/23

हां आपने बिल्कुल सही कहा यदि घर में सुख शांति बनी रहे तो हमें झूठ बोलना गलत नहीं है। कई बार रिश्तो को बचाने के लिए घर में झूठ बोलना पड़ता है।उस झूठ को भगवान माफ कर देते हैं। इसलिए यदि आपको कभी ऐसे करने की जरूरत पड़े तो आप अपने परिवार की सुख शांति के लिए झूठ बोल सकते है।यदि आपके झूठ बोलने से किसी को नुकसान पहुंचता है तो यह सही नहीं है। कभी कभी ऐसा हो जाता है कि झूठ बोलने पर घर में सुख शांति बनी रहती है तो आप ऐसा कर सकते हैं।घर में सुख शांति बानी रहे तो छोटा सा झूठ चलता है पर उस झूठ से किसी का नुक्सान न हो और उस झूठ से किसी को तकलीफ न हो तो वो झूठ चलेगा।घर पर तुलसी का पौधा लगा सकते हैं क्योंकि तुलसी के पौधे को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है तुलसी का पौधा लगाने से घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है।लेख की तस्वीर

Kanchan  Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
5
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया05/30/26

नमस्कार आदित्य जी,सही कहा आपने कभी कभी कुछ अच्छा करने के लिए झूठ भी कहना हो तो कोई बात नहीं | बस उस झूठ से किसी को कोई परेशानी न हो किसी का बुरा न हो फिर तो भगवान् भी उस झूठ को माफ़ करते है | और रही घर मे सुख शांति की आने की बात तो वो कुछ हमारे अपने काम होते है और कुछ हमारे ग्रहो की दशा |

जो लोग भाग्य ,गृह ,कुंडली पर भरोसा करते है तो वो जानते है की जब ग्रहो की दशा विपरीत होती है तो हमारे काम सही नहीं होते या फिर जब हम खुद कोई काम गलत करे तो वो तो सही हो ही नहीं सकता | पर फिर भी हम चाहते है के हमारे ज़िंदगी मे सब कुछ सही हो तो उसके लिए हमे कुछ काम करने होते है |

घर मे अगर सुख शांति का माहौल चाहते हो तो कुछ बातो का विशेष ध्यान दे -

-घर मे झगडे किसके नहीं होते ,पति-पत्नी के झगड़े,सास- बहु के झगड़े,या आपसे मतभेद पर ये सब हर किसी को नहीं बताना चाहिए | अगर आपकी ज़िंदगी मे कोई ऐसा इंसान है जो आपकी इस परेशानियों मे सहायता कर सकता है तो केवल उसको ही बताये | परतु फिर पूरी बात अर्थात सामने वाले के साथ साथ अपनी गलती भी माने |

-अगर आप एक व्यापनी है तो आपको आपके व्यापर मे कभी घाटा भी सहना पड़ता है और कभी फायदा भी | अगर आप अपनी ज़िंदगी मे सुख शांति चाहते है तो आप हमेशा साधारण रहे चाहे आपको व्यापर मे घाटा हो या फायदा | आप अपने फायदे और अपने घाटे की बाते किसी से न करे | अगर फायदा हो तो भी अपना व्यवहार सामान्य रखे सबके प्रति |

- कहते है न किसी को दान करो तो अपनी आँखे हमेशा नीचे रखो | क्योकि इंसान को दान करने का घमंड नहीं होना चाहिए | क्योकि जब आप किसी को दान करते है तो इसलिए नहीं के आप उस पर एहसान कर रहे है बल्कि आपको जब किसी से मिल रहा है तभी आप दे रहे है | सुख शांति का सबसे अच्छा विचार दान पुण्य करना है | कही दान करो पर उसको उजागर मत करो या उस पर घमंड मत करो |

ये सब बातो का विशेष ध्यान रखो आप स्वयं ही अपने आप मे एक ख़ुशी का आभास करेंगे |

K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

हिंदी लेखक

28
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया05/30/26

यह परिस्थिति पर निर्भर करता है। कई बार लोग किसी की भावनाएँ बचाने या छोटी बहस टालने के लिए छोटा झूठ बोल देते हैं, लेकिन बार-बार झूठ बोलने से रिश्तों में भरोसा कमजोर हो सकता है। घर की शांति सिर्फ सच छिपाने से नहीं, बल्कि सही तरीके से बात करने, समझदारी और सम्मान से बनी रहती है। अगर सच बोलने का तरीका शांत और संवेदनशील हो तो कई समस्याएँ बिना झगड़े के भी सुलझ सकती हैं। वहीं कुछ कठोर सच तुरंत बोलने के बजाय सही समय पर कहना बेहतर माना जाता है। Honestly, लंबे समय तक मजबूत रिश्ते विश्वास और खुली बातचीत पर ज्यादा टिकते हैं, सिर्फ झूठ से बनी शांति अक्सर ज्यादा समय तक नहीं रहती।

Must Read: घर में मोर पंख रहने से क्या लाभ मिलता है?

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Madhav Sharma is a professional astrologer with over 6 years of practice in Vedic astrology. He holds a Jyotish Visharad certification from the Indian Council of Astrological Sciences (ICAS), New Delhi — one of India's most recognised credentials in the field — and has studied under senior practitioners with decades of lineage in classical Vedic traditions. His content covers Vedic astrology, birth chart analysis, planetary transits, kundli matching, horoscope predictions, and the practical application of astrological principles in daily life. His work has been published on platforms including AstroSage, GaneshaSpeaks, and Boldsky Astrology, where he writes for readers seeking guidance grounded in classical astrological texts and consistent interpretive practice. Over six years, Madhav has conducted 2,000+ individual consultations and published 200+ articles on astrology, covering everything from beginner guides to in-depth analyses of rare planetary combinations. He is a practising member of the Indian Astrology Federation and has been a featured voice at astrology conferences and spiritual wellness events across India. Across all his writing, his approach remains consistent — classical knowledge, disciplined interpretation, and content that respects both the tradition of Vedic astrology and the intelligence of the reader.

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/23/26

यह एक संवेदनशील प्रश्न है, जिसका उत्तर पूरी तरह परिस्थिति पर निर्भर करता है।

सामान्य रूप से देखा जाए तो झूठ बोलना सही नहीं माना जाता, क्योंकि इससे विश्वास (trust) टूट सकता है और रिश्तों में दरार आ सकती है।

लेकिन कुछ स्थितियों में लोग छोटे और नुकसान न पहुंचाने वाले झूठ (white lies) बोल देते हैं, ताकि किसी की भावना आहत न हो या अनावश्यक विवाद न हो।

फिर भी लंबे समय तक शांति बनाए रखने के लिए सच्चाई, समझदारी और सही तरीके से बात रखना ज्यादा जरूरी होता है।

ईमानदारी के साथ अपनी बात कहना और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना रिश्तों को मजबूत बनाता है। जहां जरूरी हो, वहां सच्चाई को नरम तरीके से कहना बेहतर होता है, ताकि संबंध भी बने रहें और विश्वास भी कायम रहे।

R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
अपडेट किया गया11/04/25

हमारा हिन्दू धर्म ऐसा है, जहाँ हर बात के लिए व्रत और पूजा की जाती है | शादी नहीं हुई तो सोलह सोमवार शिवजी के व्रत रखो, शादी हो जाएं तो करवाचौथ व्रत रखो, बच्चे न हो गणेश जी की पूजा और बच्चे हो जायें तो अहोई और संतान सप्तमी का व्रत रखो ऐसे कई सारे व्रत हैं, जो हिन्दू धर्म में होते हैं |

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ऐसा भी व्रत है, जो की आपको मृत्यु के बाद का समय सुखमय होने को निर्धारित करता है | जैसा की हमने आपको पहले भी बताया है, कि एक महीने में 2 ग्यारस आती है, जिसको एकादशी भी कहा जाता है | इसके हिसाब से 24 एकादशी होती हैं |

कार्तिक मास की कृष्णा पक्ष को आने वाली एकादशी को "रमा एकादशी" कहते हैं, और धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है, जो भी "रमा एकादशी" का व्रत रखता है, उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है |
आइये इस व्रत के बारें में आपको बताते हैं -
 
जैसा कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है, परन्तु रमा एकादशी में विष्णु भगवान के कृष्णा अवतार का पूजन किया जाता है | यह व्रत लेने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है |
 
कैसे करें पूजन :-
- सुबह सूर्य उदय से पहले जागें और स्नान कर के पूजा की तैयारी कर लें |
 
- अगर आपके पास कृष्णा भगवान की मूर्ति है, जो कि आम तोर पर सभी पीतल की मूर्ति रखते हैं, तो आप उस मूर्ति को जल में गंगाजल डालकर स्नान कराएं |
 
- इसके बाद आप उनके दही, दूध, मक्खन ,शहद , घी, चीनी ,चावल और वापस से जल से स्नान कराएं |
 
- अब आप कृष्णा भगवान को वस्त्र पहनाएं, उन्हें अक्षत (हल्दी चावल ) चढ़ाएं, पीले फूल चढ़ाएं |
 
- घी का दीपक जलाकर उनकी आरती करें, भोग लगाएं और उसके बाद सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें |
 
- अब दिन भर व्रत के बाद शाम को एक बार फिर भगवान कृष्णा की आरती करें और भोग सभी को दें और खुद भी ग्रहण करें
आपका व्रत पूरा हुआ अब आप बिना प्याज लहसुन वाला साधारण भोजन करें |
 
वास्तु के हिसाब से धनवर्षा और अपना भाग्य सवारने के लिए कौन सा काम करना चाहिए ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -

 

K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

हिंदी लेखक

1
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया05/30/26

घर में सुख शांति बनी रहे इसके लिए झूठ भी कहना पड़े तो कोई बात नहीं होती | क्योकि मुझे लगता है घर में कई बार ऐसी स्थति आ जाती है जहा सच कह कर हम बहुत से लोगो को दुखी कर सकते है ,इसलिए मेरा मानना है की घर में सुख शांति बानी रहे तो छोटा सा झूठ चलता है पर उस झूठ से किसी का नुक्सान न हो और उस झूठ से किसी को तकलीफ न हो तो वो झूठ चलेगा पर अगर हमारे झूठ से किसी और का नुक्सान हो वो झूठ कभी मत कहियेगा |

J
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
10