सीमा हैदर एक पाकिस्तानी महिला हैं, जो अपने 4 बच्चों के साथ भारत आ गई थीं।
सीधी भाषा में समझो तो मामला ऐसा था कि वो पाकिस्तान से अपने बच्चों के साथ सरहद पार करके भारत पहुंच गईं, और सबसे हैरानी वाली बात ये थी कि किसी को पहले पता भी नहीं चला। बाद में जब मामला सामने आया तो हर जगह खबर फैल गई।
वो यहां Sachin Meena नाम के लड़के के लिए आई थीं, जिससे उनकी जान-पहचान ऑनलाइन गेम के जरिए हुई थी।
मशहूर होने की वजह यही थी कि एक महिला चार बच्चों के साथ इतने सख्त बॉर्डर पार करके आ गई, तो लोगों को शक भी हुआ कि कहीं वो जासूस तो नहीं। इसी वजह से ये मामला बहुत वायरल हो गया।





