Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Current TopicsDriving Licence और RC में 2019 में क्या...
S

| Updated on October 15, 2018 | news-current-topics

Driving Licence और RC में 2019 में क्या नए बदलाव आने वाले हैं ?

1 Answers
R

@rakeshsingh9760 | Posted on October 15, 2018

2019 में DL और RC में सरकार द्वारा कुछ बदलाव किये जायेंगे | अगले साल जुलाई 2019 से सभी जगह जारी किये जाने वाले ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट्स (RC) दोनों एक जैसे ही होंगे | दोनों का रंग से लेकर सिक्योरिटी फीचर्स तक एक जैसे होंगे |

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक " स्मार्ट DL और RC में माइक्रो चिप व क्यूआर कोड होंगे | इन कार्ड्स में मेट्रो और एटीएम कार्ड्स की तरह नियरफील्ड कम्युनिकेशन (NFC) भी होगा जिससे ट्रैफिक पुलिस को कार्ड में मौजूद सूचना तुरंत मिल जाएगी | अगर ड्राइवर ने अंगदान किया है तो नए डीएल में इसकी भी जानकारी होगी | इसके अलावा अगर ड्राइवर, दिव्यांग लोगों के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई गाड़ी चला रहा/रही है, तो यह सूचना भी डीएल में दर्ज होगी "

नए DL और RC में 15 या 20 रुपए से अधिक का खर्च नहीं होगा -

इस नए DL और RC की सहायता से प्रदूषण नियंत्रण में सहूलियत मिलेगी | इससे गाड़ी के इमिशन की सारी जानकारी इस कार्ड में होगी | एक खबर में "सड़क व परिवहन मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि - अगर अभी कोई शख्स पॉल्यूशन टेस्ट करवाना चाहता है, तो उसे गाड़ी के मालिक से इस संबंध में सारी जानकारी लेनी पड़ती है "

देश में हर रोज करीब 32000 DL या issue होते हैं, या renew होते हैं | DL के इस नया नियम से DL और RC में 15 से 20 रुपए ही लगेंगे उससे अधिक खर्चा नहीं होगा |

Driving Licence-letsdiskuss
0 Comments
...
Mashable is a global, multi-platform media and entertainment company. For more queries and news contact us on this Email: [email protected]