अखंडता का अर्थ होता है, जो कभी टूटता नहीं है, जिसका कभी बटवारा नहीं हो सकता , जिसका खंडन न हो सके या जिसको तोड़ कर बांटा नहीं जा सकता | साफ़-साफ़ शब्दों में अगर इसकी परिभाषा समझी जाए तो इसका मतलब यह निकलता है कि "जो चीज़ एक डोर में बंधी हो और जिसको एक दूसरे से दूर नहीं किया जा सकता वह चीज़ अखंड है "
र
Mar 20, 2026•others
अखंडता का क्या अर्थ होता है?
2 Answers
3
K
@kanchansharma3716•Mar 18, 2026
अखंडता को कुछ उदाहरण के साथ समझाया जा सकता है, जिससे इसका अर्थ पूरी तरह समझ आ सकता है -
- जैसे हिन्दू धर्म में धार्मिक स्थलों पर अक्सर अखंड पाठ करवाया जाता है, यहां अखंड का अर्थ है कि ऐसा पाठ जो एक निश्चत समय तक के लिए चलना जरुरी होता है और बीच में किसी भी प्रकार का कोई विघ्न उसमें न आए और वो उसी समय में पूरा हो | जैसे रामायण अखंड होती है,सुंदरकांड का पाठ अखंड होता है |
- कई धार्मिक स्थल ऐसे होते हैं, जहाँ पर अखंड ज्योति जलाई जाती है | जो कभी अस्त नहीं होती या वो एक निश्चित समय के लिए होती है | जैसे नवरात्रों में नौ दिनों के लिए अखंड ज्योति जलाई जाती है इसका ध्यान सुबह-शाम, दिन और रात ध्यान रखना पड़ता है |
- भारत में हर साल 4 अक्टूबर को अखंडता दिवस मनाया जाता है, जिसके चलते भारतीय नागरिक देश में एकता और अखण्डता की सपथ लेते हैं और देश की संस्कृति की रक्षा करने का विचार मन में पक्का रखते हैं |
भारत देश एक अखंड देश है, जिसको कोई कभी नहीं तोड़ सकता |
0
2
N
@nityasharma3732•Mar 19, 2026
अखंडता एक महत्वपूर्ण हिंदी शब्द है, जिसका संबंध एकता और संपूर्णता से होता है। यह शब्द किसी चीज़ के बिना टूटे या बंटे हुए बने रहने को दर्शाता है।
अखंडता का अर्थ होता है एकता, संपूर्णता और बिना विभाजन के होना।
इसका उपयोग व्यक्ति, समाज या देश के संदर्भ में किया जाता है, जैसे देश की अखंडता यानी देश का एकजुट और सुरक्षित रहना। यह शब्द यह भी दर्शाता है कि कोई चीज़ अपने मूल रूप में पूरी और मजबूत बनी हुई है।
अखंडता का संबंध ईमानदारी और नैतिकता से भी जोड़ा जाता है, जहां व्यक्ति अपने सिद्धांतों पर अडिग रहता है। यह शब्द एकता, मजबूती और बिना टूटे रहने की स्थिति को व्यक्त करता है।
0
0





