R
Updated on May 21, 2019food-cooking

गर्मियों में कैसे बनाये ब्लूबेरी स्मूदी?

React
1 Answers

Answered on May 21, 2019

गर्मियों में ज्यादातर लोग नींबू पानी, जूस या शेक पीना पसंद करते हैं लेकिन बार - बार एक जैसी चीज़ पी कर लोग बोर हो जाते है इसलिए आप ब्लूबेरी स्मूदी से अपना टेस्ट और मूड़ दोनों चेंज कर सकते हो | इसलिए आज हम आपको ब्लूबेरी स्मूदी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से बन जाती है |

 

Blueberry Smoothie

 
 
सामग्री:-
 
- स्किम्ड मिल्क - 280 मि.ली.
 
- ब्लूबेरी - 2 चम्मच
 
- पानी - 800 मि.ली
 
- चिया सीड्स - 2 ग्राम
 
- शहद - 2 चम्मच
 
- क्रश आइस - 1 से 2 चम्मच
 
 
बनाने की विधि:-
 
 
1. ब्लूबेरी स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले आप चिया सीड्स को 7 से 8 घंटो के लिए पानी में भिगोकर रख दें |
 
 
2. उसके बाद आप एक ब्लेंडर में दूध, शहद, ब्लूबेरी और थोड़ी सी क्रश्ड आइस डालकर अच्छी तरह से ब्लैंड कर लें |
 
 
3. अब आप तैयार स्मूदी को 10 से 20 मिनट तक फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
 
 
4. उसके बाद आप इसे बारीक कटी ब्लूबेरीज और फ्रूट्स के साथ गार्निश करें।
 
 
5. अब आपकी ब्लूबेरी स्मूदी बिलकुल तैयार हैं।
 
 
6.अब इसे ठंडी-ठंडी सर्व करें।
 
 
 

 

React