Advertisement

Advertisement banner
Entertainment & Lifestyleहॉलीवुड के किस एक्टर के साथ पंकज त्रिपाठ...
R

| Updated on February 9, 2019 | entertainment

हॉलीवुड के किस एक्टर के साथ पंकज त्रिपाठी नज़र आने वाले है ?

1 Answers

@shyamakashyapa1923 | Posted on February 9, 2019

बॉलीवुड के दिग्गज हुनरबाज़ प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक नाम " पंकज त्रिपाठी" का भी माना जाता है | पंकज त्रिपाठी एक ऐसे इंसान हैं जिन्होंने पूरी दुनिया को साबित कर दिया की फ़र्श से अर्श तक का रास्ता केवल कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम से ही बनाया जा सकता हैं | आपको बता दें की बरेली की बर्फी, स्त्री, जैसी फिल्में और मिर्ज़ापुर जैसी वेब सीरीज में अपना जलवा दिखाने के बाद अब पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड की सैर के बाद हॉलीवुड की भ्रमण की ओर निकल पड़े है |


Article image

(courtesy-wionews)

पंकज त्रिपाठी ने फुकरे, मांझी, द माऊंटेन मैन, और मसान, जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों से काफी सराहना बटोरी हैं | पंजक ने हमेशा से सिनेमा को एक आर्ट कहा है, ओर उनका मानना है की सिनेमा कभी भी किसी एक व्यक्ति का काम नहीं होता है |


खबरों के अनुसार अब ऐसा सुनने में आ रहा है की पंकज त्रिपाठी जल्दी ही अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने वाले है | साथ ही हम आपको यह भी बता दें की पंकज त्रिपाठी आपको हॉलीवुड के एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth) के साथ नज़र आने वाले है |

खबरें तो यहाँ तक है की पंकज त्रिपाठी की आने वाली हॉलीवुड फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा आपको रणदीप हुड्डा, और मनोज बाजपेयी भी नजर आ सकते है | इतना ही नहीं बल्कि पंकज त्रिपाठी का यह अंतर्राष्ट्रीय क्रू के साथ पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट होगा, और इस फिल्म को नेटफ्लिक्स ओरिजिनल के तौर पर रिलीज़ किया जायेगा |

0 Comments