पारस पत्थर किसे कहते हैं?

1
1.3K

पारस पत्थर किसे कहते हैं?

पारस एक ऐसा पत्थर है (magic stone)जो बहुत ही कीमती होता है। पारस पत्थर के बारे में आपने किसी और कहानियों में सुना होगा कि पारस पत्थर को लोहे से छुआ दिया जाए तो वह सोना बन जाता है। क्या यह बात सही है और पारस पत्थर किसे कहते हैं जाने के लिए पढ़िए पूरा पोस्ट।

किस्से कहानियों में पारस पत्थर को चमत्कारी पत्थर बताया गया है। आइए जाने यह चमत्कारी और कीमती पारस पत्थर के पीछे छिपे कहानी और राज के बारे में।

क्या सच में होता है पारस पत्थर

अक्सर बचपन में आपने बहुत सी कल्पना वाली कहानियां सुनी है। पारस पत्थर के बारे में बहुत सी भ्रम वाली बातें हैं। आपको बता दें कि आज तक किसी के पास पारस पत्थर देखा नहीं गया है। अगर वास्तव में पारस पत्थर होता तो अब तक वह व्यक्ति कितने भी लोहे को सोना बना चुका होता। हालांकि कई ऐसे रहस्यमई कहानियां हैं जिन पर थोड़ा विश्वास करना मुश्किल होता है लेकिन पारस पत्थर की कई कहानियों को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है। आइए जानें पारस पत्थर के रहस्य के बारे में-

Article image

एक राजा के पास था पारस पत्थर

भोपाल शहर से 50 किलोमीटर दूर एक खंडहर किले में पारस पत्थर होने का दावा किया जाता है। यहां किले के राजा के पास उनके जमाने में पारस पत्थर मौजूद था। ऐसी कहानियां प्रचलित है कि इस पारस पत्थर (Paras stone) को किसी लोहे से छुआ देने भर से वह लोहा सोना बन जाता था। उस समय रायसेन के राजा के शत्रुओं को जब पता चला तो उन्होंने उस किले पर हमला बोल दिया। कीमती पारस पत्थर राजा के पास था और जब वह युद्ध हारने लगा तो किले के अंदर तालाब में पारस पत्थर को छिपा दिया। वह नहीं चाहते थे कि दुश्मनों के हाथ में यह कीमती पत्थर लगे। इसके बाद युद्ध में उस राजा की मृत्यु हो गई और इस तरह पारस पत्थर का राज हमेशा के लिए दफन हो गया।

आज भी उस निर्जन किले में लोग पारस पत्थर ढूंढने के लिए रात में तांत्रिक के साथ आते हैं। लेकिन बताया जाता है कि ऐसे लोग पागल या मानसिक रूप से बीमार हो जाते हैं। वहां के स्थानीय बुजुर्ग लोग बताते हैं कि पारस पत्थर की रक्षा कोई जिन करता है इसलिए पारस पत्थर को हासिल करना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है।

पारस पत्थर क्या होता है इसका रूप रंग आकार क्या है

अभी तक किसी के पास पारस पत्थर होने की कोई भी खबर नहीं मिली है लेकिन कहानियों और किस्सों में पारस पत्थर की असलियत के सामने है। वैसे पुरातत्व विभाग भी इस बात से इंकार करता है कि कोई ऐसा जादुई पत्थर भी होगा जिससे छूते ही लोहा सोना बन जाए।

कुछ कहानियों और किताबों में जिक्र किया गया है कि पारस पत्थर एक काले रंग का सुगंधित पत्थर होता है। यह जादुई पत्थर ऐसा है जो लोहे में स्पर्श करने से उसे सोना बना देता है।

Written by
A
Abhinav kumarSimplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.
View Profile

knowledge education is most important for our life.

Comments

No comments yet. Be the first to comment!

More from Abhinav kumar

View All

Related Blogs

More Recommendations