आपको इस आर्टिकल में राजस्थान के कुछ भूतिया रहस्य के बारे में बताते हैं,
राजस्थान में जैसे खूबसूरत जगह की कमी नहीं है, इस तरह से यहां भूतिया जगह की भी कमी नहीं है। यह जगह कई डरावने किस्से और भूतों की कहानियों को समेटे हुए हैं। आज हम आपको राजस्थान की सबसे डरावनी और भूतिया जगह के बारे में बताने वाले हैं, राजस्थान का सबसे डरावना गांव कुलधरा राजस्थान की एक ऐसी जगह है, जो करीब 170 सालों से वीरान पड़ी हुई है। इस जगह में कोई इंसान अकेले जाने से डरता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां के लोगों ने एक दुष्ट दीवान से अपनी बेटियों को बचाने के लिए इसको खाली कर दिया था। तब से अब तक यह जगह वीरान पड़ी हुई है, दिल्ली की पर पैरानॉर्मल एजेंसी द्वारा कुलधरा गांव में डिटेक्टरों और भूत बॉक्स में यहां के मरे हुए लोगों की आवाज रिकॉर्ड की गई है और उन्होंने अपना नाम भी बताया है। चित्तौड़गढ़ का राणा कुंभा पैलेस एक ऐसी जगह है, जहां आपकी मुलाकात भूत से हो सकती है।राजस्थान में एक प्रेतबाधित किला, इस स्थान को राज्य की सबसे डरावनी जगह में से एक माना जाता है।गुप्त कक्षा और यहां की महिलाओं की चीज आपको बेहद खौफ में डाल सकते हैं इस किले के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां रानी पद्मावती ने अपनी रानियां के साथ मिलकर जौहर कर लिया था।




