Asked 7 years ago

दांतों को साफ रखने के घरेलु उपाय क्या हैं ?

Health & Beauty#Online discussion forum#दांतों को पीलापन हटाने में घरेलू उपाय#Home Remedies for Yellow Teeth#teeth whitening tips in Hindi
Like
9
1.5K

Advertisement

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 25 coins for helpful answers.

Login to Answer

दांतों को साफ और स्वस्थ रखना न केवल सुंदर मुस्कान के लिए जरूरी है, बल्कि पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। अगर दांतों की सही देखभाल न की जाए तो कैविटी, मसूड़ों की बीमारी, बदबू और दर्द जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर दांतों को साफ और मजबूत रखा जा सकता है।

सबसे पहला और सबसे जरूरी उपाय है नियमित ब्रश करना। दिन में कम से कम दो बार, सुबह और रात को सोने से पहले दांत साफ करना चाहिए। इसके लिए फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का उपयोग करना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह दांतों को सड़न से बचाता है।

दूसरा उपाय है नमक और सरसों के तेल का उपयोग। थोड़े से सरसों के तेल में चुटकीभर नमक मिलाकर उंगलियों से दांतों और मसूड़ों की हल्की मालिश करने से बैक्टीरिया कम होते हैं और मसूड़े मजबूत बनते हैं।

तीसरा घरेलू उपाय है बेकिंग सोडा का उपयोग। सप्ताह में एक या दो बार बेकिंग सोडा से दांत साफ करने से दांतों पर जमी पीली परत (प्लाक) हटाने में मदद मिलती है। लेकिन इसका अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यह दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है।

चौथा उपाय है नीम की दातुन। नीम में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों को कीटाणुओं से बचाते हैं। पुराने समय से लोग नीम की दातुन का उपयोग दांत साफ करने के लिए करते आए हैं।

पांचवां उपाय है नमक वाले गुनगुने पानी से कुल्ला करना। इससे मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं और मसूड़ों की सूजन में राहत मिलती है। यह बदबू को दूर करने में भी मदद करता है।

इसके अलावा तुलसी के पत्ते, लौंग और अजवाइन भी दांतों की सफाई और दर्द में राहत के लिए उपयोगी माने जाते हैं। लौंग का तेल खासकर दांत दर्द में बहुत प्रभावी माना जाता है।

साथ ही, बहुत जरूरी है कि मीठे और चिपचिपे खाद्य पदार्थों का सेवन कम किया जाए, क्योंकि ये दांतों में सड़न पैदा करते हैं। खाने के बाद कुल्ला करने की आदत भी बहुत लाभकारी होती है।

निष्कर्ष रूप में कहा जाए तो दांतों की सफाई के लिए महंगे उपायों की जरूरत नहीं होती। अगर नियमित ब्रश, सही खानपान और कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपनाया जाए, तो दांत लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत रह सकते हैं।

क्या आप किसी अन्य रोचक विषय के बारे में जानना चाहते हैं? तो इसे देखें: मौत से चंद मिनटों पहले क्या कह गई थी भारत की बेटी कल्पना चावला ?

D

Answered By Dr. Aarav Gupta

Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
View Profile

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

Updated on05/21/26
0

Advertisement

दांतो क़ो साफ रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय बातएंगे -

•यदि आपके दांत मे पीलापन आ गया है तो दांतो का पीलापन दूर करने के लिए नीबू के रस और संतरे के छिलके दोनों चीजों मिलाकर दांतो मे5-10मिनट रगड़ने से दांतो का पीलापन साफ हो जाता है।

•दांतो के पीलापन क़ो साफ करने के लिए कोयले क़ो पीसकर पाउडर बनाकर उसमे नमक मिलाकर दांतो मे 10मिनट तक रगड़ने से दाँत साफ हो जाते है।

Article image

M

Answered By Meena Kushwaha

Author
View Profile
Updated on01/02/26
Like
6


दोस्तों दांतो को साफ रखने के लिए आज इस पोस्ट में हम आपको घरेलू नुस्खे बताएंगे -

यदि आप अपने दांतो को साफ रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सरसों का तेल और नमक का उपयोग कर सकते हैं। नमक और सरसों के तेल से दांतो की हल्की मालिश करें। और यह हफ्ते में तीन से चार बार करने से आपके दांतो से पीलापन हट जाएगा और दांत साफ हो जाएंगे। एक और तरीका है जिससे आप अपने दांतों को साफ कर सकते हैं। बेकिंग सोडा को अपने कोलगेट में थोड़ा सा मिलाकर ब्रश करें इससे दांतों के ऊपर जो पीली परत होती है वह साफ हो जाती है। और दांत चमकदार हो जाते हैं।
Article image

V

Answered By Vandna dahiya

Author
View Profile
Updated on01/02/26
Like
6

Advertisement

दांतो कों साफ रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय बातएंगे -

•दांतो कों साफ करने के लिए 1-2चम्मच नीबू के रस मे 2-3बून्द सरसो का तेल और नमक मिक्स करके दांतो मे रगड़ने से दाँत साफ हो जाते है, यह प्रकिया लगातार 1-2सप्ताह करने से दाँत मोती जैसे चमकने लगते है।

•पीले, गंदे दांतो की सफाई के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा ले और उसमे 1-2 नीबू का रस मिक्स करके दांतो मे रगड़ने से दांतो का पीलापन गयाब होने लगता है और दाँत साफ हो जाते है।Article image

S

Answered By Setu Kushwaha

Author
View Profile

Mp

Updated on01/02/26
Like
7

दांतों को साफ़ रखने के कुछ घरेलु उपाय के बारे में आपको बताते हैं, इन चीज़ों का प्रयोग आपके दांतों में कुदरती चमक देगा जिसके कारण आपके दांतों में किसी प्रकार की कोई हानि नहीं होगी और आपके दांत मोती की तरह चमकेंगे |

1 - सेब का सिरका :- 
 
दांतों का पीलापन हटाने के लिए आप सेब का सिरका प्रयोग कर सकते हैं | इससे आपके दाँतों का पीलापन दूर होता है | इसके लिए एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका डालें और इसके बाद टूथब्रश की सहायता से दांतों में आराम से घीसे तब तक जब की आपके दांतो का पीलापन कम होता न नज़र आये | यह एक आसान और सुरक्षित तरीका है |
 
2 - नींबू :-
 
नींबू रस में नमक और थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर टूथब्रश की सहायता से अपने दांतों में घीसे | यह तरीका बहुत ही पुराना है और काफी असरदार भी |
 
3 - बैकिंग सोडा :-
 
बैकिंग सोडा दांतों के पीलेपन को दूर करने का एक आसान तरीका है | इसके लिए आपको बैकिंग सोडा अपने दांतों में ऊँगली की सहायता से लगाना है और उसकी धीरे-धीरे मसाज करना है | इससे आपके दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा |
 
यह कुछ घरेलु नुस्खे हैं जिसकी सहायता से आप अपने दांतों का पीलापन दूर कर सकते हैं |
A

Answered By Amayra Badoni

Author
View Profile
Updated on01/02/26
Like
8

इंसान के जीवन की सबसे अच्छी चीज़ उसकी smile होती है | इसके लिए आपके दांतों का अच्छा और साफ रहना जरुरी है | इसके लिए लोग कई किस्म के केमिकल का इस्तेमाल करते हैं , जिससे उनके दांतों में कई तरह की परेशानी हो जाती है | आज आपको दांतों को साफ रखने के कुछ घरेलु उपाय बताते हैं जिससे आप बिना केमिकल के अपने दांत साफ रख सकते हैं |

- नींबू का प्रयोग किसी एसिड से कम नहीं होता | आप नींबू के छिलके में एक चुटकी सेंधा नमक लगाएं और उससे दांतों में धीरे-धीरे मसाज करें | इससे आपके दांतों का पीलापन दूर होता है | नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है जिसके कारण इससे दांतों में कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते |
 
- आप अपने दांतों के लिए हल्दी का प्रयोग भी कर सकते हैं | आधी चम्मच हल्दी पाउडर को हल्का पानी डालकर गाढ़ा सा पेस्ट बना लें और उसको अपने दांतों में ब्रश की सहायता से लगाएं | हल्दी एक औषधि है जिससे आपके दांतों का पीलापन तो दूर होता ही है साथ ही आपके मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं |
 
- आप अपने दांतों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए केले का प्रयोग भी कर सकते हैं | केले में पोटेशियम, मेग्नीशियम व मेंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि आपके दांतों की सफाई के लिए सहायक होता है | केले के छिलके के अंदर वाला मुलायम भाग अपने दांतों में 15 मिनिट तक अच्छी तरह घीसे | इससे आपके दांतों का पीलापन प्राकर्तिक तरीके से दूर होता है |
 
- नारियल तेल से प्रतिदिन अपने दांतों में मसाज करें | नारियल तेल में मौजूद लोरिक एसिड दांतों पर जमे प्लैक को साफ करने में मदद करता है |

Answered By हीना खान

Author
View Profile
Updated on01/02/26
Like
8

हम और आप में से ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके दांतों में पीलापन हमेशा बना ही रहता है, अक्सर दांतों का पीलापन होने की वजह से लोग अच्छे से मुस्कुरा नहीं पाते हैं, दांतों का पीलापन होने की मुख्य वजह है दांतों की सही देखभाल न करना, चाहे फिर आप कितना महंगा टूथपेस्ट का इस्तेमाल क्यों न कर रहे हो इससे भी आपके दांतों का पीलापन नहीं जाएगा तो अब आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है हम आपके यहां पर कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आपके दांत को मोती की तरह सफेद चमकेंगे।

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए कुछ उपाय:-

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए स्ट्रॉबेरी एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है जी हां दोस्तों आप स्ट्रॉबेरी को मैश कर ले और उसका गूदा निकाल कर, दांतों पर इससे ब्रश करें ऐसा करने से आपको हफ्ते भर में अपने दांतों में फर्क नजर आने लगेगा। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में मौजूद मैलिक एसिड, और एंजाइम दातों का पीलापन दूर करने में मदद करते हैं।

Letsdiskuss

A

Answered By Aanya Singh

Author
View Profile
Answered on10/28/23
Like
4

दोस्तों आज हम दातों को साफ करने के लिए कुछ घरेलू उपाय जानेंगे।

• सरसों का तेल, काला नमक और एक चुटकी हल्दी इनको मिक्स करके दांतों में रगड़ने से दांतों का पीलापन और दांतों में बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है।

• बेकिंग सोडा और नींबू इन दोनों को मिक्स करके दांतों में 5 मिनट तक रगड़ने से दांत साफ हो जाते हैं।

• नमक में अदरक का पाउडर और कुछ बंदे शहद मिलाएं और इस पेस्ट को दांतों में 5 मिनट तक रगड़े। फिर साफ पानी से धो ले ऐसा हफ्ते में कम से कम 4 बार करें इससे आपके मुंह की गंदगी और दांतो से पीलापन दूर हो जाता है।

• सरसों का तेल और एक चुटकी नमक मिलाकर पेस्ट तैयार करें अब इस पेस्ट को दांतों में कम से कम 5 मिनट तक रगड़ें इससे आपके दांतों का पीलापन आसानी से साफ हो जाता है

• दांतों को साफ करने के लिए केमिकल भी आता है उसका नाम हाइड्रोजन फेरोक्साइड यह केमिकल आपके दांतों के बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है और आपके मसूड़ो के हेल्थ में सुधार आता है और साथ ही साथ दांतों में सफेदी भी आती है।Article image

Deepti Singh

Answered By Deepti Singh

Health Facts Researcher
View Profile
Answered on10/28/23
Like
5

दोस्तों चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ जानकारी देंगे आपको जैसे कि मुस्कुराता चेहरा हर किसी को अच्छा लगता है और इसी मुस्कान का आकर्षण बढ़ाते हैं आपके साफ-सुंदर चमकते दांत, लेकिन कई बार हम दांतों की सफाई को अनदेखा कर देते हैं चलिए आज हम आपको बताएंगे कि दांतों की चमक कैसे बनाए रखें। दांतों की चमक को बनाए रखने के लिए आप अपने घर से कोयला को लीजिए और उसे महीन पीस कर उसका पाउडर बना दीजिए और फिर उसे रोजाना सुबह है उस पाउड से साफ कीजिए इससे आपके दांतों में चमक आ जाएगी। इतना ही नहीं आप दांतों की चमक बनाए रखने के लिए नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं नारियल के तेल का इस्तेमाल कैसे करना है हम आपको बताते हैं। आप जब नारियल का इस्तेमाल करेंगे तो नारियल के तेल को अपने दांतों में रगड़ेगा इससे आपके दांतों में चमक आ जाएगी।Article image

S

Answered By Shikha Patel

Author
View Profile
Answered on10/27/23
Like
5

दांतों को साफ करने के लिए घरेलू उपाय बताते हैं।

यदि आप अपने दातों को चमकदार और सफेद रखना चाहती है।दांतों का पीलापन दूर करने में सरसों का तेल आपकी मदद कर सकता है। दांतों को साफ करने के लिए एक से दो चम्मच नींबू के रस में दो तीन बूंद सरसों का तेल और नमक मिक्स करके दांतों में रगड़ने से दांत साफ हो जाते हैं। दांतों को पीलापन को साफ करने के लिए कोयला को पीसकर पाउडर बनाकर नमक मिलाकर दांतो मे 10मिनट तक रगड़ने से दाँत साफ हो जाते है।एक प्लेट में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।इसके लिए सूरजमुखी तेल, तिल का तेल नारियल तेल का इस्तेमाल करें।नारियल तेल से प्रतिदिन अपने दांतो में मसाज करें नारियल तेल में मौजूद लोरिक एसीड दांतों पर फंसे से फ्लैक को साफ करने में मदद करता है।Article image

Kanchan  Patel

Answered By Kanchan Patel

Multi-Niche Content Researcher
View Profile
Answered on10/11/23
Like
5

दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय -

दांतों के पीलापन को साफ करने के लिए कोयले को पीसकर पाउडर बनाकर उसमें नमक मिलाकर दांतों में 10 मिनट तक रगड़ने से दांत साफ हो जाते हैं।

दांतों को साफ करने के लिए एक से दो चम्मच नींबू के रस में दो तीन बूंद सरसों का तेल और नमक मिक्स करके दांतों में रगड़ने से दांत साफ हो जाते हैं।

बैकिंग सोडा दांतों के पीलेपन को दूर करने का एक आसान तरीका है | इसके लिए आपको बैकिंग सोडा अपने दांतों में ऊँगली की सहायता से लगाना है और उसकी धीरे-धीरे मसाज करना है | इससे आपके दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा |

नारियल तेल से प्रतिदिन अपने दांतो में मसाज करें नारियल तेल में मौजूद लोरिक एसीड दांतों पर फंसे से फ्लैक को साफ करने में मदद करता है।

Letsdiskuss

Poonam Patel

Answered By Poonam Patel

Author
View Profile
Answered on10/10/23
Like
5

दांतो के पीलापन को दूर करने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं :-

सेब का सिरका :-

सेब का सिरका दातों की सफाई करने के लिए बहुत ही उपयोगी होता है इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच सेब का सिरका लेना है और अपने टूथ ब्रश की सहायता से इसे तब तक अपने दांतों में रगड़ना है जब तक कि दांत पूरी तरह से साफ ना हो जाए ऐसा रोजाना करने से धीरे-धीरे करके आपके दांत मोती की तरह चमकते हुए दिखाई देने लगेंगे।

नींबू के रस में थोड़ा-सा नमक और सरसों का तेल मिलाकर ब्रश करने से दांतो का पीलापन दूर हो जाता है ऐसा रोजाना करने से धीरे-धीरे आपके दांत मोती की तरह सफेद दिखाई देने लगेंगे।Letsdiskuss

और पढ़े- दांतों की सड़न को दूर करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on02/26/22
Like
8