A
Sep 26, 2022health-beauty

विटामिन a के फायदें और नुक्सान क्या है?

2
4 Answers

इस बात को तो हम सभी जानते है के शरीर में कोई बीमारी न हो जिसके लिए उचित मात्रा में हर तरह का पोषक तत्व और विटामिन देना जरुरी है, जिसके लिए हम ना जाने क्या - क्या उपायों को अपनाते है | लेकिन इन सभी बातों का इलाज़ एक है वो है सही प्रकार का भोजन जिससे हमें सभी पोषक तत्व आसानी से मिल पाएं | सम्पूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अलग-अलग विटामिन की जरूरत होती है और शरीर में हड्डियों, मांसपेशियों की मजबूती और आँखों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए विटामिन ए की आवश्यकता होती है | इसलिए कहा जाता है समय - समय पर शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन ए मिलना चाहिए |




Article image courtesy-holistickenko.com

ज़्यादातर विटामिन ए गहरे रंग वाली सब्जियों और फलों में पाया जाता है और इसी कारण इन सब्जियों का गहरा और चमकीला रंग होता है | सब्जियां और फल विटामिन ए का अच्छा उपाय है | जैसे गाजर, चुकंदर, टमाटर आदि सभी गहरे रंग की सब्ज़ियां, लाल रंग की सब्जियाँ, मटर, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, धनिया, तरबूज आदि हरी सब्जियाँ और इसके अलावा शलजम, शकरकंद, कद्दू, साबुत अनाज, और फलों में गिरीदार फल, पीले या नारंगी रंग के फल, आम, पपीता, चीकू आदि में विटामिन ए पाया जाता है. इसके अतिरिक्त विटामिन ए पनीर, सरसों, राजमा, बींस, अंडा और मछली के तेल आदि में भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है |



विटामिन ए के फायदे -

- आँखों और मांसपेशियों को स्वास्थ्य बनाने में मदद करता है |


- यह शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है |

- आँखों की रोशनी तेज़ होती है और मांसपेशियाँ भी मजबूत बनती हैं |

- आँखों के रेटिना में पिगमेंट उत्पन्न करता है |

- हृदय रोग, अस्थमा और मधुमेह जैसे रोगों से लड़ने में भी मदद करता है विटामिन ए |

- शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है.




React
विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है, और किसी भी व्यक्ति के शरीर के लिए बहुत जरुरी एलिमेंट है क्योंकि यह त्वचा, हड्डियों और शरीर की अन्य कोशिकाओं को मजबूत रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन ए में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।


Article imagecoutesy-Vitamins - LoveToKnow


इसके अलावा भी विटामिन ए आपको कई फायदे देता है और मुक्त कणों को टूटने से रोकता है और हमारे शरीर से सूजन संबंधी समस्या नहीं उत्पन्न होने देता है। भोजन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट युक्त विटामिन ए लेने से उम्र अधिक नहीं दिखती है। इसके अलावा विटामिन ए के फायदे इम्यून सिस्टम के कार्यों को बेहतर बनाते है और हृदय, फेफड़े, किडनी और अन्य आवश्यक अंगों के कार्यों को भी सामान्य रखता है।
विटामिन ए के फायदें -

- आँखों को मजबबूती देने का एक बड़ा स्त्रोत्र |

- इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद करता है |

- शरीर में किसी भी तरह के सूजन को कम करने के काम आता है |

- किसी भी घाव को भरने और त्वचा को मज़बूत बनाने में मदद करता है |


React
avatar
Sep 24, 2022

आज हम आपको यहां पर विटामिन ए से मिलने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे।

विटामिन ए से मिलने वाले फायदे

विटामिन ए से हमारे शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं, विटामिन ए की वजह से हमारी आंखों की रोशनी बढ़ती है, तथा आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती है, विटामिन ए से हमारे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है इसलिए विटामिन ए हमारे बॉडी के लिए बहुत जरूरी है।

विटामिन ए से होने वाले नुकसान

यदि हमारे शरीर में विटामिन ए की मात्रा अधिक हो जाती है तो इसकी वजह से सिर में दर्द, दस्त,हड्डी और जोड़ों में दर्द, होने की समस्याएं आने लगती है।Article image

React
avatar
Sep 24, 2022

विटामिन a के फायदे और नुकसान

विटामिन ए के फायदे से :- विटामिन ए वाली चीजों का सेवन करने से हमें अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं। हमारे शरीर मे विटामिन ए होने से हमारी त्वचा अच्छी होती है। यह हमारे बालों और नाखूनों को भी स्वस्थ रखता है। हमारे शरीर के लिए विटामिन ए बहुत ही जरूरी होता है।

विटामिन ए के नुकसान:- शरीर में विटामिन ए ना होने के कारण दांत कमजोर हो जाते हैं। इसके अलावा भी हमें अनेक प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं जैसे- साइनस, क्रोनिक डायरिया, निमोनिया, सर्दी – जुखाम, वजन में कमी, नींद ना आना, नाईट ब्लाइंडनेस आदि।Article image

React