Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyनींद पूरी न होने पर थकान महसूस न हो, इसक...
R

| Updated on July 29, 2023 | health-beauty

नींद पूरी न होने पर थकान महसूस न हो, इसके लिए क्या कर सकते हैं?

5 Answers
S

@spardharani3870 | Posted on June 17, 2018

कई दफा होता है कि किसी कारणवश हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है। नतीजा, थकान जो जाने का नाम ही नहीं लेता। हम लाख कोशिश कर लेते हैं लेकिन हम राहत महसूस नहीं कर पाते, ऊर्जा हमारे अंदर रहती नहीं आैर चिड़चिड़ापन आ जाता है, सो अलग। क्यों न हम आज ही अपने अंदर की इस समस्या को भगाने पर काम करना शुरू कर देते हैं। यह इतना मुश्किल भी नहीं है।


एक साथ कई काम करने की कोशिश बिल्कुल न करें। एक तो आपकी नींद पूरी नहीं हुई है, दूसरा आप एक साथ कई काम करने के चक्कर में एक काम भी ढंग से नहीं कर पाएंगे। आप समय बचाने के स्थान पर खुद की ऊर्जा जीरो करने में लगे हुए हैं।

सुबह का नाश्ता रोजाना जरूर लें। यह आपके दिन की शुरुआत करता है आैर आपको पूरे दिन के लिए तैयार करता है। विटामिन सी, विटामिन बी 5 युक्त भोजन लें। खट्टे फल, पपीता, ब्राोकली, दही, मक्का जरूर खाएं। पालक, किशमिश, खुबानी जैसे आयरन युक्त चीजें खाएं। लहसुन आैर खजूर खाने से थकान दूर होती है तो इसे जरूर खाएं।

पानी भरपूर पिएं। यदि शरीर में पानी की कमी हुई तो ऊर्जा सबसे पहले गायब होगी। चाहें तो पानी की जगह पर कभी- कभार तरल पेय पदार्थ भी ले सकते हैं। नारियल पानी, नींबू का जूस, संतरे का जूस, तरबूज का जूस सही है।
व्यायाम करने से परहेज न करें। बेहतर होगा कि आप सुबह की सैर कर लें। आप ताजगी से भरा महसूस करेंगे आैर पूरे दिन के लिए तैयार भी होंगे। साथ ही थोड़ी- बहुत एक्सरसाइज भी कर लें।

जीवन जीने का एक ही मंत्र है- सकारात्मक महसूस करना। यदि आपने इस बात को समझ लिया तो आप कभी भी खुद को थकान से भरा नहीं पाएंगे। परेशानियों को भूल जाएं आैर खुशी को महसूस करें।

Article image

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on December 21, 2022

नीद पूरी ना होने पर थकान सी महसूस होने पर आप एक ही जगह ना बैठे वरना आलस आएगी और थकान महसूस होंगी, जिसके कारण आपका मन किसी भी काम मे नहीं लगेगा आपको सिर्फ थकावाट ही लगेगी। इसलिए आप एक जगह ना बैठे इधर -उधर घूमते रहे, ज्यादा हो तो आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिए जिससे आपको थकान नहीं लगेगी आपको अच्छा महसूस होगा। इसके अलावा नीद पूरी नहीं होती है तो आपकी बॉडी मे पैन और थकान जैसे लगता है तो आप कॉफी, चाय पिए जिससे आपको थकान नही लगेगी।

Article image

0 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on December 22, 2022

नींद पूरी ना होने पर शरीर को थकान महसूस ना हो इसके लिए आपको जूस का सेवन करना चाहिए। जिससे आपके शरीर को एनर्जी मिल सके और आपको आलस ना लगे। एक जगह बैठ कर काफी देर तक काम नहीं करना चाहिए। और नींद को दूर करने के लिए अधिक से अधिक पानी को पीना चाहिए। शरीर से थकान को दूर करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज भी करना चाहिए। नींद पूरी ना हो तो मोबाइल का अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए।Article image

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on December 22, 2022

आपने देखा होगा कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो रात के समय काम पर जाते हैं जिस वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है और उन्हें थकान महसूस होने लगती है ऐसे में हम आपको बताएंगे कि यदि आपकी नींद पूरी ना हो तो थकान महसूस ना हो इसके लिए आप क्या कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको रोजाना एक्सरसाइज करना होगा, इसके बाद आपको अपनी डाइट में जूस को शामिल करना होगा क्योंकि जूस पीने से आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी जिससे आपको थकान महसूस नहीं होगा। इसके अलावा आपको अधिक से अधिक पानी का सेवन करना होगा। ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो।Article image

0 Comments
M

@meenakushwaha8364 | Posted on July 28, 2023


कुछ लोगो की रात मे नींद पूरी नहीं होती और ज़ब वह ऑफिस जाते है तो थकान महसूस करते है तो ऐसे मे उन्हें थकान महसूस न हो इसके लिए उन्हे चाय, कॉफ़ी पिना चाहिए जिससे उन्हें ज्यादा थकान महसूस नहीं होंगी, चाय, कॉफ़ी पीने से खुद क़ो ताज़ा और फ्रेश महसूस करेंगे।

इसके अलावा नींद पूरी न होने के वजह से थकान महसूस होने पर आप एक ही जगह न बैठे, यहाँ -वहां टहलते रहने से थकान महसूस नहीं होंगी।Article image

0 Comments