नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने जब से शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान का ड्रग केस का खुलासा किया है तभी से वानखेड़े पर रजनीतिक और निजी हमले तेज़ हो गए है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी के प्रभावशाली नेता नबाब मलिक ने वानखेड़े को फ़र्ज़ी व्यक्ति करार देते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्रूज ड्रग केस के एक गवाह ने समीर वानखेड़े पर 8 करोड़ रुपये वसूली का आरोपलगाया है।
.jpeg&w=640&q=75)
