Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Astrologyमौनी अमावस्या का क्या महत्व है ?

| Updated on April 25, 2023 | astrology

मौनी अमावस्या का क्या महत्व है ?

2 Answers
K

@kanchansharma3716 | Posted on February 4, 2019

हिन्दू धर्म में आने वाले सभी त्यौहारों का अपना एक महत्व होता है | वो चाहे हर महीने में आने वाली अमवस्या और या पूर्णिमा हो , एकादशी हो या पंचमी सबका अपना महत्व होता है | सबसे बड़ी बात यह है कि हर महीने आने ली अमावस्या का अलग ही महत्व होता है | जैसे कि आज मौनी अमावस्या है और आज हम आपको इसका महत्व बताते हैं |

मौनी अमावस्या माघ के महीने में आता है | जैसा कि अमवस्या के बारें में आपको पहले भी बताया गया है कि अमवस्या हिन्दू धर्म के कैलेंडर के हिसाब से 15 तिथि को होता है | माघ महीने की 15 तिथि मौनी अमावस्या कहलाती है |

मान्यता के अनुसार कहा जाता है, कि मौनी अमवस्या के दिन जितने भी पवित्र जल संगम(जहाँ पर कई नदियाँ आकर मिलती हो ) होते हैं वहां पर भगवान का निवास होता है, और आज के दिन ऐसी जगह स्नान करने की मान्यता बहुत अधिक होती है | इसलिए ये दिन बहुत ही ख़ास होता है |

मौनी अमावस्या को सोमती अमावस्या भी कहा जाता है | इस दिन गंगा में स्नान करने का बड़ा ही पवित्र महत्व होता है इसलिए आज के दिन लोग हरिद्वार,गया,प्रयागराज,वाराणसी (बनारस), गंगासागर जैसे पवित्र जगह स्नान करने जाते हैं |
आज के दिन के स्नान को शाही स्नान कहते हैं | आज सोमवार के दिन मौनी अमावस्या आई है तो यह बहुत ही अच्छा पर्व माना गया है |

Article image (Courtesy : www.jagran.com)
0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on April 25, 2023

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मोनी अमावस्या को सोमती अमावस्या भी कहा जाता है इस दिन जितने भी धार्मिक स्थल गंगा,यमुना नदी है वहां पर स्नान करने का बहुत ही अधिक महत्व बताया गया है आज हम आपको बताएंगे कि मौनी अमावस्या का क्या महत्व है पुराणों में बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं इसके अलावा जो व्यक्ति मौन रहकर इस व्रत को पूरा करता है उसे मुनि पद की प्राप्ति होती है इसके अलावा इस दिन यदि आप प्रयागराज में गंगा स्नान करते हैं तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी।

Article image

0 Comments