S
Shivani Patel· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

ऐसा कौन सा पेड़ हैं जिसमें लकड़ी नहीं होती हैं?

14
247

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/29/24

शिवानी जी ने बड़ा ही अजीब और सोचने वाला सवाल किया है के ऐसा कौन सा पेड़ है जिसमे लकड़ी नही होती?

दोस्तो हम सभी जानते है के पेड़ों से हमे लकड़ी प्राप्त होती हैं। उस लकड़ी से कई तरह के व्यवसाय करते है। जैसे कागज बनाना, फर्निचर बनाना आदि।

पहले पेड़ों की लकड़ी काटकर गावों मे चूल्हा जलाया जाता था और खाना पकाया जाता था। समय के बदलाव की वजह से अब गैस पर खाना बनाया जाता हैं।

लेकिन क्या आप जानते है के कई पेड़ ऐसे भी होते है जिनमे लकड़ी नही होती हैं। जैसे - केले का पेड़।

जी हाँ केले के पेड़ मे लकड़ी नही होती है।

केले के पेड़ मे उतको की कई परत होती हैं जिन्हे हाथ के नाखूनो से खुरच के भी निकाल सकते है। यह बहुत ही नरम होता है। इसे पेड़ों की श्रेणि मे नही गिना जाता। इसे जड़ी बूटियों की श्रेणि में लाते है। क्योकि इसमे तना नही होता है। इसमे स्यूडोस्टेम होता है जिसमे केले के फल और फूल लगते है।

केले का पेड़ बड़ा होने की वजह से इसे पेड़ कहाँ जाता हैं। यह उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता जाता है।

केले के फल, फूल, पत्तो को पूजा पाठ में लिया जाता हैं यह बहुत ही पवित्र पेड़ माना जाता है।

दक्षिण भारत मे केले के पत्तो पर खाना खाया जाता हैं।

इसक रेशे को सुखा कर चटाई , हैंडीक्राफ्ट आदि बनाये जाते है।

पत्तियो पर खाने के अलावा प्लेट, कटोरी आदि भी बनाई जाती हैं।

केले के पत्तो पर खाना खाने से आयु मे वृद्धि होती है।

केले की जड़ को अस्थमा, अल्सर, त्वचा के रोगों में वरदान माना जाता हैं।

केले के हर भाग से फायदा ही मिलता है। यह सबसे बड़ी जड़ी बुटी माना जाता हैं।

केले के अलावा पपीता, सुपारी, नारियल मे भी लकड़ी नही होती हैं।

Letsdiskuss

komal Solanki
View Profile
4