हिन्दू धर्म के परम्परा के अनुसार कुछ पेड़ो को बहुत अधिक महत्वपूर्ण दिया जाता हैं, और उन पेड़ो की पूजा करके उनको महत्व दिया जाता हैं हिन्दू धर्म के लोग बरगद, पीपल, नीम, शमी आदि पेड़ो पर भगवान का वास करते हैं इसलिए पूजा -पाठ श्रद्धा अनुसार करते हैं । ज्यादतर महिलाये पीपल के पेड़ की पूजा करते हुए पेड़ के चारो ओर फेरे करते हुए धागा बांधती हैं और अपनी ईच्छानुसार जो भी कुछ मांगती हैं उनकी मनोकामना पूरी होती हैं। ऐसे ही शमी के पेड़ की बात आती है शमी के पेड़ मे शनिदेव निवासी करते हैं,ऐसे मे बहुत से लोगो के घर मे शनि का प्रकोप होने के वजह से बहुत सारी परेशनीयों का सामना करना पडता हैं तो ऐसे मे शमी के पेड़ पर शनिवार को पूजा पाठ करने से शनि के प्रकोप से छुटकारा मिलता हैं, परन्तु कह सकते हैं कि शमी के पेड़ को ही शनिदेव का पेड़ भी कहा जाता हैं।
वैसे तो पेड़ -पौधे लगाने से हमारे आस -पास का वातावरण स्वच्छ रहता हैं और ऑक्सीजन लेवल सही रहता हैं किसी तरह की जहरीली गैस हमें ना लेना पड़े जिससे हमारा स्वच्छ बिगड़े और हमें बीमरियो को झेलना पड़े क्योंकि पेड़ लगाने से बहुत से फायदा होते हैं जैसे कि शमी पेड़ लगाने पर उसकी पूजा करने के साथ -साथ वह हमें ताजी हवा भी मिलती हैं।
हिन्दू धर्म के लोगो का मानना हैं कि घर पर शमी का पेड़ लगाने से शनिदेव पसंद होते हैं और आपके
घर में सुख समृद्धि बनी रहती हैं और घर मे किसी तरह की बधा, गृह कलेश नहीं होता हैं, सारी समस्याओ से मुक्ति मिलती हैं।
शमी का पेड़ आप अपने घर पर लगाना चाहते हैं तो पेड़ लगाने से पहले आप किसी पंडित, जोय्तिष्य से राय जरूर ले कि घर के किस कोने पर समी का पेड़ लगाना शुभ होगा।वैसे शमी का पेड़ अपने घर पर पूर्व दिशा की ओर लगाना बहुत ही शुभ माना जाते हैं क्योंकि यदि आप सही दिशा का चुनाव करके समी पेड़ लगाते हैं और समी पेड़ पूजा करते हैं तो शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।शनिदेव ऐसे देवता हैं जिस भक्त के ऊपर पसंद हो गए उनके ऊपर अपनी कृपा बनाये रखते हैं और जिनके ऊपर नाराज हो जाते हैं उनको उनके किये की सजा दे कर ही मानते है।
बहुत से लोगो की कुंडली मे शनि का प्रकोप होता हैं, ऐसे बहुत से पंडित बोलते है कि शमी को अपने घर मे लगाइये और समी के पेड़ मे भगवान शनिदेव निवास करते है ऐसे मे हमें शमी पेड़ को शनिदेव समझकर सच्चे मन से पूजा पाठ करके भक्ति लीन हो जाये एक ना एक दिन शनिदेव आपसे पसंद जरूर होंगे आपको आपकी भक्ति का फल अवश्य देंगे ।
प्रचलित मान्यताओं के अनुसार शमी के पेड़ को बहुत ही ज्यादा मंगलकारी माना जाता है, क्योंकि श्री राम लंका जा रहे थे तो उन्होंने विजयी प्राप्त करने के लिए उन्होंने शमी के पेड़ की पूजा किया और नवरात्री के समय श्री राम ने माता दुर्गा के चरणों मे शमी के पेड़ पत्तों से उनकी पूजा किये और माँ दुर्गा और शनिदेव के आशीर्वाद से उन्होंने लंका मे विजय प्राप्त किया।



