Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Jan 5, 2024news-current-topics

22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या आने से मना क्यों किया है?

1 Answers
14

avatar
Jan 4, 2024

एक खबर के अनुसार पता चला है कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या आने से मना किया है। लेकिन क्यों मना किया है चलिए इसकी वजह जानते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर थे। और फिर पीएम मोदी ने यहां पर रोड शो किया और कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन किया। इसी दौरान उन्होंने लोगों से भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को अयोध्या ना आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यहां हो रहे निर्माण कार्य हर राम भक्त के लिए अयोध्या की यात्रा को भगवान राम के दर्शन को और आसान बनाएंगे। और उन्होंने यह भी कहा है कि देश की 140 करोड़ जनता से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि आप 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रभु राम विराजमान हो तब अपने घरों में ही श्री राम ज्योति जलाएं। और घर पर ही रहकर दीपावली मनाएं। 22 जनवरी की शाम को पूरे हिंदुस्तान में जगमग जगमग होनी चाहिए।

पीएम नरेंद्र मोदी जी ने जनता से कहा कि आप सभी जानते हैं कि हर किसी का आना संभव नहीं है और अयोध्या में सबका पहुंचना बहुत मुश्किल है। इसलिए सभी राम भक्तों को विशेष कर उत्तर प्रदेश के राम भक्तों को मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है 22 जनवरी को एक बार विधि पूर्वक कार्यक्रम होने के बाद 23 तारीख के बाद अपनी सुविधा के अनुसार वे अयोध्या आए। क्योंकि इस दिन अयोध्या में इतनी भारी भीड़ होगी कि राम भक्तों को काफी असुविधाएं होगी इसलिए हो सके तो आप इस दिन अयोध्या ना आए।

चलिए जानते हैं कि राम मंदिर उद्घाटन में आप कैसे शामिल हो सकते हैं:-

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भगवान रामलाल का अभिषेक 22 जनवरी सन 2024 को होना है। आरती के लिए पास अब ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक किये जा सकते हैं। 22 जनवरी के दिन तीन तरह की आरती की जाएगी।

Letsdiskuss

6