Krishna Patel's avatar
Mar 14, 2026food-cooking

कैथा का अचार आप घर पर कैसे बना सकते हैं?

28
2 Answers

S
Jan 17, 2022

घर पर कैथा का अचार हम आसानी से बना सकते है, मै आज कैथा का अचार बनाने के लिए बहुत ही आसान तरीका बताने जा रही हूँ, इस तरीके को आप फ़ॉलो करके आप 10-15मिनट के अंदर कैथा का अचार बनाना सीख जायेगे ।

कैथा का अचार बनाने के लिए समाग्री :-

कैंथा 10

सौफ 1-3चमच

जीरा पाउडर 1-2चम्मच

सरसो का तेल 1पाव

नमक

1-2चम्मच लाल मिर्च पाउडर

कैथा का अचार बनाने की विधि :-

सबसे पहले सारे कैथे को फोड़कर गुदा निकालकर उसमे हल्का नमक मिक्स करके धुप मे सुखवा ले। फिर सूखे हुये कैंथे के गुदे का अचार बनाने के लिए एक बर्तन ले उसमें कैंथे के गुदे डालकर तेल डाले फिर इसमे सौफ, जीरा पाउडर,नमक,लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले इस तरह से कैंथे का अचार बन जाता है,कैंथे के अचार को किसी कांच बरनी स्टोर करके रख ले 1महीने तक कैंथे का आचार खराब नहीं होगा अच्छे से चल जायेगा।

यह भी पढ़े - कटहल का अचार कैसे बनाते है?

Letsdiskuss

13
P
Mar 13, 2026

कैथा एक खट्टा और स्वादिष्ट फल होता है जिससे घर पर बहुत अच्छा अचार बनाया जा सकता है। इसका अचार खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ लंबे समय तक सुरक्षित भी रहता है। कैथा का अचार बनाना बहुत मुश्किल नहीं है, बस सही सामग्री और तरीके का ध्यान रखना होता है।

सबसे पहले कैथा को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है। इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और सरसों जैसे मसाले मिलाए जाते हैं। मसाले अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें सरसों का तेल डाला जाता है।

कैथा का अचार बनाने के आसान तरीके

1. कैथा तैयार करें

कैथा को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. मसाले मिलाएं

नमक, हल्दी, लाल मिर्च और सरसों का पाउडर मिलाएं।

3. सरसों का तेल डालें

मसालों में सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

4. धूप में रखें

अचार को कांच के जार में भरकर कुछ दिनों तक धूप में रखें, इससे इसका स्वाद और अच्छा हो जाता है।

React