S
Updated on Mar 14, 2026others

गलती से कीड़े वाली सब्जी पकाकर खा ली जाये तो क्या होगा?

22
4 Answers

avatar
Answered on Dec 21, 2021

ज़ब आप सब्जियों को धो रहे होते है,तो गलती से सब्जियों मे कीड़े रह जाते है। और आप उस सब्जी को पका लेते है तो इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है, मैक्रोबायोलॉजी मे पीएचडी करने वाले पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया है कि आपने जिस सब्जी को पका लिया है उसमे गलती से कीड़ा पक गया है तो इसमें परेशान ना हो क्योंकि सब्जी पकाने पर कीड़ा भी पक जाता है जिससे कीड़े की मृत्यु हो जाती है,तो आप उस सब्जी को खा लेते है तो इसमें कोई नुकसान नहीं होता है क्योंकि भारत के कई शहरो मे कीड़े की चटनी, अचार, सब्जी बनाकर खाया जाता है क्योंकि सब्जी मे पाए जाने वाले कीड़े जहरीले नहीं होते है सब्जी वाले कीड़े विटामिन, प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने गये है।Article image

11
S
Answered on Dec 21, 2021

इंदौर मे फॉर्म हाउस मे सब्जी उगाने वाले डॉक्टर अशोक भारद्वाज ने कहा है कि यदि अपने गलती से कीड़े लगी सब्जी को पकाकर खा लिए है तो इसमें कोई चिंता करने वाली बात नहीं है क्योंकि सब्जी के साथ उबाले हुए कीड़े की मृत्यु हो जाने से यदि आप उस सब्जी को खा लेते है तो आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि कई देशो मे कीड़े का अचार, मुरब्बा, चटनी बनाकर खाया जाता है, ध्यान रहे यहाँ पर सब्जी वाले किड़ो की बात हो रही है क्योंकि सब्जी मे इल्ली पायी जाती है ये कीड़े जहरीले नहीं होते है इनको खाने से विटामिन, प्रोटीन हमें भरपूर मात्रा मे प्राप्त हो जाती है क्योंकि यह विटामिन और प्रोटीन के अच्छे सोर्स होते है।

Article image

11
avatar
Answered on Dec 21, 2021

सबसे पहले जब हम बाजार जाते हैं तो बाजार से सब्जियों को खरीद कर लाते हैं और फिर उन्हें बनाने से पहले अच्छी तरीके से धूल लेते हैं ताकि उसमें किसी भी प्रकार कीड़े मकोड़े ना रह जाए। लेकिन धोते वक्त कुछ कीड़े रह जाते हैं और हम कीड़ों वाली सब्जी को पका लेते हैं तो इसमें हमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। क्योंकि सब्जी पकाते वक्त कीड़े भी पक जाते हैं और उनकी मृत्यु हो जाती है। माइक्रोबायोलॉजी में पीएचडी करने वाले पंकज कुमार बताते हैं। और आप इस सब्जी को खा लेते हैं तो इसमें कोई नुकसान नहीं होता है। क्योंकि भारत में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कीड़े की चटनी अचार बनाकर खाते हैं इसमेंकिसी को कोई नुकसान नहीं होता है। क्योंकि यह कीड़े जहरीले नहीं होते हैं। इन्हें प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है।Letsdiskuss

11
P
Random Facts Enthusiast
Answered on Mar 13, 2026

कभी-कभी सब्जियां ठीक से साफ न होने पर उनमें छोटे कीड़े रह सकते हैं और गलती से वे पककर खाने में आ सकते हैं। अगर ऐसा हो जाए तो सामान्य स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि पकाने की गर्मी से अधिकांश कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। अधिकतर मामलों में इससे कोई गंभीर नुकसान नहीं होता, लेकिन कुछ लोगों को हल्की पेट की परेशानी जैसे मतली, पेट दर्द या उल्टी महसूस हो सकती है। यह शरीर की संवेदनशीलता और सब्जी की स्थिति पर भी निर्भर करता है। इससे बचने के लिए सब्जियों को पकाने से पहले अच्छी तरह धोना और ध्यान से साफ करना जरूरी होता है। अगर खाने के बाद तेज पेट दर्द, उल्टी या तबीयत ज्यादा खराब लगे तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है।

React