इस दुनिया में चाहे लड़के हो या लड़कियां, दोनों का ही आकर्षण एक दूसरे के प्रति हमेशा से ही रहा है। और यदि बात लड़कों की भी जाए तो लड़के हमेशा से ही लड़कियों की खूबसूरती व अच्छे स्वभाव से उनके दीवाने होते नजर आए हैं। वहीं दूसरी ओर लड़कियां लड़कों के अच्छे व्यवहार व आकर्षक शरीर को हमेशा से ही पसंद करती आ रही है। इसके अलावा और भी कई खूबियों को लड़का लड़की द्वारा देखा जाता है।
लड़कों की वह कौन सी खूबी होती है, जिस पर लड़कियां अक्सर दीवानी हो जाती है?
आप स्वंय ही यह बातें समझ जाएगी क्योंकि एक स्त्री (लड़की) लड़कों की हर अदाएं जाने अनजाने में लड़कियों को अपनी और आकर्षित करती है। जिन्हें सिर्फ महसूस किया जा सकता है और लड़कियां अपने आप ही भावनाओं से जुड़ जाती है। लड़के और लड़कियां प्रकृति के बनाए हुए हैं। इसमें कोई एक जैसा नहीं रहता दोनों एक सिक्के के दो पहलू जैसे हैं, किसी एक के रहने से काम चलेगा ऐसा नहीं है प्रकृति ने दोनों को परिपूर्ण बनाया है। जैसे- सिर्फ एक चक्के से गाड़ी नहीं चलती या वैसे ही जैसे
चक्की में भी दो पार्ट होते हैं एक से नही चलती। उसी तरह किसी एक से संसार नहीं चलता।

- कहीं बहुत भीड़ में भी अगर कोई हमें देख रहा है तो हमें महसूस होता है। हम भी बार-बार उस भीड़ में उसे ही ढुढते है। इतनी भीड़ में भी वह व्यक्ति (लड़का) अपनी एक पहचान बना लेता है।
- लड़कियां जब लड़कों से बातें करती है तब उसे वही लड़का पसंद आता है तो उसकी बातें ध्यान से सुनता है, समझता है और कोई तर्क नहीं करता है, बीच में ठोकने का कार्य नहीं करता तब लड़की उसे पसंद करती है।
- कई बार हम बस में, ट्रेन में, बाजार, सिनेमा हॉल, या मॉल आदि जगहों पर जाते हैं। जहां इतने लोग रहते हैं तब भी हमें अचानक ही ऐसे व्यक्ति से नजरें टकराती है और कुछ सेकंड के लिए वही थम जाती है। तब लड़की और लड़के व्यक्ति को कुछ अजीब सा खास महसूस होता है। हमें दुबारा नजर मिलाने की उसे देखने की इच्छा होती है।
- कभी-कभी हम खुशबूदार परफ्यूम का उपयोग करते हैं और खुशबू की और अनायास ही खींचे चले जाते हैं।
- लड़कियां अक्सर स्वयं निर्णय लेने में कतराती है, यदि साथ में दोस्त हो तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और उस दोस्त की मदद से वह सही निर्णय ले पाती है। एवं अपने आप को खुश और अच्छा महसूस करती है कि यह व्यक्ति मेरा दोस्त है।
- लड़कियों को लड़कों का भारी आवाज भी पसंद आता है। उसे वह फोन में रिकॉर्ड करके बार - बार सुनती भी है और रोमांचित होती है।
- बहुत अच्छे सुर में यदि कोई लड़का गाता है तो लड़कियां उसकी तरफ आकर्षित होती है।
- जब लड़के परिवारिक फंक्शन, त्यौहार आदि में छोटे-छोटे बच्चों का ध्यान रखते हैं तो लड़कियों को वह लड़के अच्छे लगते हैं।
- लड़कियां हमेशा एक मजबूत बलशाली व्यक्ति (लड़का) का साथ पाना चाहती है।
मैं यहां पर आपको बताना चाहती हूं कि अक्सर लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद आते हैं।
दोस्तों लड़कियां बहुत ही नाजुक दिल की होती है इसलिए उन्हें केयरिंग लड़के अधिक पसंद आते हैं क्योंकि लड़कों का केयरिंग स्वभाव ही उन्हें लड़कियों की ओर आकर्षित करते हैं, इसके अलावा लड़कियों को इस तरह लड़के पसंद आते हैं जो उनकी बातें सुनते हैं, तथा उनकी बात को मानते हैं। इसके अलावा बहुत सी लड़कियां लड़कों की भारी आवाज को पसंद करती हैं लड़कियां उनकी भारी आवाज को फोन में रिकॉर्ड कर लेती है और फिर बार-बार उनकी आवाज को सुनते रहती है।
हर लड़की के लिए यह बात बहुत मायने रखती है कि जिस लड़के को पसंद करती है,उसकी सोच अच्छी होनी चाहिए। दूसरे लड़कियों के प्रति लड़के की सोच और नजरिये अच्छी होनी चाहिए,प्यार और रिश्ते को लेकर लड़के की सोच और दुसरो के प्रति दुख-दर्द के बारे में कितना सोचती है, इस बात को लेकर लड़कियां लड़के की सोच क़ो जरूर परखती हैं।
अक्सर लड़कियों को उनकी पसंद का ख्याल रखने वाले लड़के बहुत पसंद आते हैं,जो लड़के छोटी-छोटी बातों की ख्याल रखते है,उनके साथ लड़कियों को जिंदगी बिताना बहुत अच्छा लगता है।