आज एक ओर जहां पूरी दुनिया तरक्की कर रही है। वहीं दूसरी ओर यह देखा जा रता है कि लोग ज्यादा से ज्यादा पश्चिमी देशों के रहन-सहन खानपान और वेशभूषा आदि को भी अपना रहे हैं। इसी तरह आज यह देखा जा रता है कि लोगों की वेशभूषा बदल चुकी है, खासकर युवा वर्ग में। लड़का हो या लड़की आज सभी जींस पहना काफी पसंद करते हैं। वही बात अगर लड़कियों कि, की जाए तो लड़कियां अक्सर टाइट जींस पहनना पसंद करती हैं। लड़कियों के यू टाइट जींस पहनने के पीछे अनेकों कारण हो सकते हैं। इन्हीं कारणों में से एक कारण ये है की टाइट जींस शरीर के लिए कंफर्टेबल होती है। वही दूसरा कारण यह है कि टाइट जींस पहनने से शरीर आकर्षक लगता है। और शायद आकर्षक लगने के लिए ही लड़कियां टाइट जींस पहनती हैं। परंतु इस संदर्भ में लोगों के विचार अलग-अलग हो सकते हैं।





