Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

मलाई कोफ्ते को कैसे आसानी से बना सकते हैं ?

8
912

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/25/17

एक प्रेशर कुकर को गरम करें। टमाटर को काटकर इसमें डालें। साथ में डालें काजू, अदरक, छोटी इलाईची, लाल मिर्च पावडर, नमक और 1 बड़ा चम्मच तेल और अच्छी तरह से मिला लें।

दही डालकर मिला लें। एक कप पानी डालकर, कुकर को ढक्कन लगाकर, 4 सीटी बजने तक पकाएँ। 1 कढ़ाई में तेल गरम करने रखें। एक बाउल में पनीर को बारीक ग्रेट करें।

उसमें डालें छोटी इलाईची पावडर, नमक, मैदा और अच्छी तरह मिला लें। इसके अब छोटे छोटे कोफते बनाएँ और तेल में सुन्हरा होने तक तल लें। तेल में से निकालकर एक टिशु पेपर पर रखें।

प्रेशर जाने के बाद कुकर का ढक्कन खोलें। एक हैन्ड ब्लेंडर से अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अब इसे छान लें। अब इसे एक दूसरे नौन स्टिक पैन में गरम कर लें।

इसमें डालें थोड़ा क्रीम और गरम मसाला पावडर और मिला लें। एक सर्विंग बाउल में कोफते फैला कर रखें। उपर से ग्रेवी डालें, थोड़ा सा क्रीम से सजाएँ और तुरन्त परोसें।

7
Replying to the question above
Answered on12/12/23

मलाई कोफ्ता अपने बेहतरीन स्वाद की वजह से सब्जियों मे काफी पसंद किया जाता है। यह ऐसी डिश है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को आसानी से पसंद आती हैं। किसी भी पार्टी में या फंक्शन में यह सब्जी सबका ध्यान अपनी कर लेती है। तो आइये इसे बनाने की आसान विधि जानते है ।

इसे बनाने के लिए हमे चाहिए :-

पनीर, आलू, मलाई/ क्रीम, टामाटर, प्याज, अदरक, काजू, किशमिश ,मैदा, दूध, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, कसूरी मैथि, चीनी, तेल, नमक।

मलाई कोफ्ता बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले आलू को उबाल कर ठंडा कर ले।
  • अब आलू को बड़े बाउल में लेकर अच्छे से मेश करे फिर उसमे पनीर को भी मेश करके दोनो को अच्छे से मिला कर उसमे जरूरत अनुसार मैदा मिला दे।
  • मिश्रण नरम होना चाहिए अब आलू और पनीर की बोल बना कर उसके अंदर ड्राय फ्रूटस और चीनी का मिश्रण भर कर कोफ्ते का आकर दे दे।
  • एक कढ़ाई मे तेल गर्म करे। इसमे कोफ्तो को सुनहरा होने तक तल कर अलग रख दे।
  • एक कढ़ाई ले उसमे तेल गर्म करे। अब उसमे पीस हुआ प्याज और अदरक का पेस्ट डाल कर पकाए। पेस्ट पकने के बाद उसमे टमाटर का पेस्ट डाल दे।
  • 2 मिनट तक पकने के बाद इसमे काजू का पेस्ट डाल दे। अब इसमे थोड़ा सा दूध डाले और पकाए।
  • अब ग्रेवी में सूखे मसाले और कसूरी मेथी डाले।
  • अब इसमे थोड़ा सा पानी डाल कर तब तक पकाए जब तक ग्रेवी तेल ना छोड़ दे। इसे मीडियम आंच पर ही पकाए।
  • इसके बाद इसमे क्रीम या मलाई डाले और थोड़ी चीनी और नमक स्वाद अनुसार डाले।
  • अब इसमे तैयार कोफ्तो को डाल दे और चम्मच की सहायता से धीरे धीरे चलाये।
  • अब एक बाउल में इसे निकाल कर हरी धनिया और क्रीम डाल कर सर्व करे।

Letsdiskuss

komal Solanki
View Profile
2
Replying to the question above
Answered on05/08/26

मलाई कोफ्ता एक बहुत ही स्वादिष्ट और खास डिश है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं अगर स्टेप्स को सही तरीके से फॉलो करें। यह पार्टी या खास मौके के लिए एक परफेक्ट रेसिपी है।

सबसे पहले कोफ्ते तैयार करते हैं। इसके लिए उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छे से मैश कर लें। इसमें थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर या मैदा, नमक और थोड़ा पनीर मिलाएं। आप चाहें तो इसमें बारीक कटे हुए मेवे जैसे काजू या किशमिश भी डाल सकते हैं जिससे स्वाद और बढ़ जाता है। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं और हल्के गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें। ये आपके कोफ्ते तैयार हैं।

अब ग्रेवी बनाते हैं। इसके लिए टमाटर, प्याज और काजू को उबालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। एक कढ़ाई में थोड़ा तेल या घी गर्म करें और इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। फिर तैयार किया हुआ पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। जब मसाला अच्छी तरह पक जाए और तेल छोड़ने लगे, तब इसमें थोड़ा क्रीम या मलाई डालें जिससे ग्रेवी रिच और क्रीमी बनती है।

अब इसमें थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ा या पतला करें। कुछ मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारे स्वाद अच्छे से मिल जाएं।

जब ग्रेवी तैयार हो जाए, तो इसे सर्व करने से ठीक पहले तले हुए कोफ्ते डालें। इससे कोफ्ते नरम नहीं होंगे और उनका स्वाद भी बना रहेगा। ऊपर से थोड़ी क्रीम और धनिया पत्ती डालकर सजाएं।

निष्कर्ष यह है कि मलाई कोफ्ता बनाना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी तैयारी और सही तरीके से मसालों का उपयोग करना जरूरी है। अगर आप स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करते हैं, तो आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट मलाई कोफ्ता आसानी से बना सकते हैं।

M
View Profile
0