R
Rahul Mehra· 8 साल पहले
लेखक

वर्क प्लेस पर आकर्षक कैसे दिख सकते है?

1
657

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/26/26

आकर्षक दिखना सभी के लिए बहुत जरूरी होता है | शारीरिक सुंदरता से ज्यादा व्यवहारिक सुंदरता का महत्व होता है | आकर्षक दिखने का मतलब आपके पहनावे ,भाषा ओर व्यवहार पर आधारित होता है | केवल अच्छे पहनावे से आकर्षक दिखे यह जरूरी नहीं होता है | इसके साथ और भी बातों का ध्यान रखना जरूरी है | इस प्रश्न मे यह पूछा गया है कि वर्क प्लेस पर आकर्षक कैसे दिख सकते है ?

तो इस प्रश्न का जवाब देना चाहूँगी के वर्क प्लेस एक ऐसी जगह है जहाँ आप कई तरह के लोगों के साथ काम करते है | सभी के पहनावे ,भाषा ओए व्यवहार ओर सोच अलग अलग हो सकती है | ऐसे मे आप पर निर्भर करता है कि आप का व्यवहार कैसा है | आकर्षित का मतलब दूसरों को रिझाने से बिलकुल नहीं है अपितु आकर्षक का अर्थ आपके बॉडी लेंगवेज से है |

वर्क प्लेस पर आकर्षक कैसे दिखे -

  • पहनावा - आपका पहनवा आकर्षक का पहला केंद्र होता है | इसलिए ऐसे पहनावे का चयन किया जाना चाहिए जिसमे आप सुरक्षित महसूस करे | यदि आप खुद आपके पहनावे से खुश ना हो तो ऐसे पहनावे से बचना चाहिए | आप का पहनावा आप के अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करता है |

  • साफ सुथरा दिखने व अच्छे पहनावे से वर्क प्लेस मे पहली बार मिलने पर हैलो इफेक्ट पड़ता है | इसका अर्थ है कि सलीके मे रहने वालो को पहली ही नजर मे योग्य ,बुद्धिमान ओर हर तरह से काबिल मान लेते है |

  • वर्क प्लेस मे आकर्षक दिखने से लोगों को कई तरह का लाभ मिलता है उनका व्यवहार दूसरों कि भांति मिला जुला होता है |

  • सभी से बातचित करने और अपना नेटवर्क बनाने मे उन्हे ज्यादा समय नहीं लगता है |

  • काम के समय हमेशा सकारात्मक रहे ओर सकारात्मकता से ही किसी भी समस्या का निवारण करे |

  • आपके सकारात्मक होने से आस पास के लोगों को आप आकर्षक लगते है |

  • आपके काम और अपके साथ काम करने वाले सभी वर्करो के साथ हमेशा ईमानदारी के साथ रहना चाहिए |

  • वर्क प्लेस पर आपकी बॉडी लैंग्वेज बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है | आपके हाव भाव हमेशा नोटिस किए जाते है इसलिए इनका ध्यान हमेशा रखना चाहिए |

  • आपके आकर्षक दिखने से आस पास के लोग भी आपको देखकर सीखते है इसलिए हमेशा अपने आप को आस पास के वातावरण के अनुसार सकारात्मक तरीके से बदलाव करते रहना चाहिए |

लेख की तस्वीर

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/24/26

दफ़्तर एक ऐसी जगह है जहाँ पहला प्रभाव अक्सर ईमेल से पहले पहुँच जाता है, और इसलिए आकर्षक दिखना केवल महँगे कपड़ों का खेल नहीं बल्कि छोटी-छोटी आदतों का नतीजा है। अच्छी बात यह है कि इनमें से अधिकतर आदतें सस्ते में अपनाई जा सकती हैं।

साफ़-सफ़ाई सबसे पहले

स्नान, साफ़ कपड़े, कटे हुए नाखून और व्यवस्थित बाल किसी भी पोशाक से अधिक असर छोड़ते हैं। सांसों की ताज़गी का ध्यान रखें और हल्की ख़ुशबू चुनें, क्योंकि तेज़ इत्र पास बैठे सहकर्मियों के लिए परीक्षा बन सकता है।

कपड़े जो नाप में हों

एक सादी कमीज़ या कुर्ता ठीक नाप में आए तो महँगे ढीले कपड़ों से अच्छा लगता है। कपड़ों को इस्त्री करके पहनें और मौसम तथा दफ़्तर की संस्कृति के अनुसार रंग चुनें, नीला, सफ़ेद और धूसर जैसे संयमित रंग पेशेवर छवि बनाते हैं।

मुस्कान और मुद्रा

  • सीधी पीठ और खुले कंधे आत्मविश्वास का संकेत देते हैं।

  • सहज मुस्कान बातचीत की आधी बाधाएँ तोड़ देती है।

  • आँखों में देखकर बात करना सामने वाले को सम्मान का एहसास कराता है।

बोलचाल का तरीका

स्पष्ट, विनम्र और संतुलित भाषा किसी को भी आकर्षक बनाती है। दूसरों की बात ध्यान से सुनना, नाम याद रखना और सही समय पर धन्यवाद कहना ऐसी आदतें हैं जो चेहरे की सुंदरता से अधिक लंबे समय तक याद रहती हैं।

स्वास्थ्य की चमक

पर्याप्त नींद, पानी और संतुलित भोजन त्वचा और ऊर्जा पर सीधा असर डालते हैं। नियमित हल्का व्यायाम चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है, और थका हुआ चेहरा किसी भी सौंदर्य प्रसाधन से पूरी तरह नहीं छिपता।

महिलाओं और पुरुषों के लिए सरल सुझाव

महिलाएँ हल्का मेकअप और सादे गहने चुनकर सुरुचिपूर्ण दिख सकती हैं, जबकि पुरुषों के लिए व्यवस्थित दाढ़ी या साफ़ शेव और पॉलिश किए हुए जूते प्रभाव बढ़ा देते हैं। जूते और बैग पर नज़र हर कोई डालता है,।

दफ़्तर की मेज़ भी बोलती है

साफ़-सुथरी और व्यवस्थित मेज़ आपके अनुशासन की कहानी सुनाती है। कप, कागज़ और तारों का ढेर पेशेवर छवि पर वही असर डालता है जो सिलवटों वाली कमीज़ डालती है।

आत्मविश्वास का रहस्य

  • अपनी कमज़ोरियों को स्वीकार करें और उनमें सुधार करें।

  • दूसरों से तुलना करने के बजाय अपने कौशल पर ध्यान दें।

  • हर दिन एक छोटा लक्ष्य पूरा करके स्वयं को उपलब्धि का एहसास दें।

असली आकर्षण क्या है

दफ़्तर में सबसे आकर्षक व्यक्ति वह होता है जो साफ़-सुथरा, विनम्र और भरोसेमंद भी हो। कपड़े और रूप-रंग सहायक हैं, पर कार्य के प्रति ईमानदारी और व्यवहार की गर्मजोशी ही वह चमक है जो समय के साथ और बढ़ती जाती है।

R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया05/12/26

अगर “रिझाने” से मतलब impress करना है तो सबसे अच्छा तरीका professionalism और reliability है। Time पर काम करना, clear communication और problem-solving attitude usually bosses को पसंद आता है। सिर्फ चापलूसी लंबे समय तक काम नहीं करती। Initiative लेना और unnecessary excuses avoid करना भी important होता है। कई लोग hard work करते हैं लेकिन visibility कम होती है इसलिए updates और communication भी matter करते हैं। Honestly, healthy workplace relationship respect और trust से बनती है, fake behavior से नहीं। Good work plus good attitude usually strongest combination होता है।

D
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/19/23

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे वर्क प्लेस पर आकर्षक दिख सकते हैं लगभग सभी महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। और यदि महिला वर्कप्लेस पर हो तो उसे मेकअप करने का टाइम नहीं मिलता। लेकिन वर्कप्लेस पर भी महिला अपने आप को कुछ ही मेकअप से खुद को आकर्षक बना सकती हैं। वर्कप्लेस पर खुद को आकर्षक दिखाने के लिए आई मेकअप बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि आई मेकअप करने से आंखें आकर्षक बनती हैं। और इसके साथ डार्क लिपस्टिक लगाने से आपका चेहरा और भी आकर्षक बनता है। इस तरह से वर्क प्लेस में महिला खुद को आकर्षक बना सकती हैं।

लेख की तस्वीर

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
जवाब दिया गया12/02/21

हमें वर्कआउट के बाद प्रोटीन की जरूरत पड़ती है हमें अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ता है घंटों वर्कआउट करने के बाद भी डाइट नहीं ले रहे हैं तो आपकी मेहनत बेकार है की डाइट वर्कआउट में काफी गहरा संबंध होता है आपको यह जानना जरूरी है कि एक्सरसाइज के बाद आपको क्या खाना चाहिए!

हमें अंडा खाना चाहिए क्योंकि इसके एक अंडे में तकरीबन 70 कैलोरी व 6.3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है इसीलिए हमें वर्कआउट के बाद आमलेट खाना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है

केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता ह वर्कआउट के बाद केला हमारे शरीर को बहुत जरूरी होता है लेख की तस्वीर

R
Health & nutrition Specialist
प्रोफ़ाइल देखें
13
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/19/23

अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर चिंतित रहती है कि वह सुंदर दिखने के लिए क्या कर सकती हैं खासकर तब वर्कप्लेस पर हो तो चलिए आज हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं कि आप वर्कप्लेस पर सुंदर दिखने के लिए क्या कर सकती हैं।

यदि आप वर्कप्लेस पर अत्यधिक आकर्षक दिखना चाहते हैं तो आप अपने आंखों पर मस्कारा लगाना ना भूले क्योंकि मस्कारा लगाने से आंखों की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है।

जब भी आप वर्कप्लेस पर जाएं तो किसी डर के सेट के लिपस्टिक लगाएं।

चेहरे को खूबसूरत बनाए रखने के लिए चेहरे पर गुलाब जल का स्प्रे अवश्य लगाएं।

लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया02/06/18

अधिकांश कामकाजी महिलाओं को सही से तैयार होने का समय नहीं मिल पाता है, जो उनके मेकअप को प्रभावित करता है. अगर आपके पास शैम्पू करने का समय नहीं है और आपको काम के बाद पार्टी जाना है तो फिर आप ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती हैं, अगर यह स्प्रे के रूप है तो इसे बालों की जड़ों पर स्प्रे कर कंघी कर लें और इससे बालों की गंदगी और तैलीयपन दूर हो जाएगी|

व्यस्तता के चलते अगर आप मैनीक्योर और पैडीक्योर के लिए सैलून नहीं जा पा रही हैं तो फिर रात में सोने से पहले हाथों और पैरों पर पेट्रोलियम जेली लगाएं.

पैरों पर लगाकर मोजे पहन लें. यह त्वचा में नैचुरल मॉइश्चराइजर बनाता है.

देर रात पार्टी से आने के बाद किसी की भी नींद मुश्किल से ही पूरी हो पाती है और सुबह ऑफिस जाते समय आपका चेहरा उदास व बेजान दिख सकता है. आंखों की निचले किनारे पर स्किन या सफेद रंग का पेंसिल लगाएं और फिर आंखों पर लाइनर लगाएं.

कभी-कभी किसी खास शेड की लिपस्टिक लगाने का मन करता है लेकिन उस समय अगर यह आपके पास नहीं है तो होठों पर आप अच्छी कंपनी का मॉइश्चराइजर या जेली लगाएं और फिर उस पर आप जिस रंग की लिपस्टिक लगाना चाहती थी तो उस रंग का आईशैडो लगाएं.

चेहरे की त्वचा में नमी व निखरा बरकरार रखने के लिए गुलाब जल का स्प्रे करना नहीं भूलें.

आंखों को उभार देने के लिए रूई का फाहा लेकर उस पर थोड़ा सा बेबी पाउडर डालें और मस्कारा लगाने के बाद इसे हल्के हाथों से बरौनियों पर लगाएं और फिर दोबारा मस्कारा लगाएं, इससे आपकी आंखें बेहद खूबसूरत लगेंगी.

Letsdiskuss

और पढ़े- गर्मियों में आकर्षक दिखने के लिए कौन से स्टाइलिश कपड़े पहन सकते हैं ?

K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1