Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

मानव जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो कौन सी आदतें खुद से दूर करना होगा ?

4 Answers
4

A
@aayushisharma7131May 15, 2019

वर्तमान समय में लोग जहां इतना व्यस्त रहते हैं, वहीं लोगों के पास इतना समय नहीं कि वो अपने लिए थोड़ा सा समय निकाल लें | लोग इतना काम करते हैं, अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए , और वो अपनी जरूरत का हर समान खरीद लेते हैं, पर फिर भी वह अपने जीवन में ख़ुशी नहीं खरीद पाते |


Article image (courtesy-Fortune)


अगर आप अपने जीवन में ख़ुशी चाहते हैं तो आपको अपने जीवन से कुछ आदतों को दूर करना होगा जिससे आप अपने जीवन में ख़ुशी पा सकते हैं |


- तुलना न करें :-
अगर आप अपने जीवन में खुश रहना चाहते हैं , तो इसके लिए सबसे पहले आपको तुलना करने की आदत को छोड़ना होगा | हर व्यक्ति अपनी मेहनत और अपनी लगन से सफल होता है, अगर आप किसी को सफल होता हुआ देखते हैं और हम ये सोचते हैं कि हम इसकी तरह सफल नहीं हो पाएंगे तो ये सोचना हमारे जीवन की सबसे बड़ी हार का कारण बनता है | इसलिए किसी से अपनी तुलना न करें बल्कि उसकी मेहनत और लगन पर ध्यान दें और साथ ही उतनी मेहनत आप करें तो आप खुश रहेंगे |


- कभी बहाना न बनाएं :-
अक्सर हम किसी भी काम को करने के लिए आलस कर जाते हैं जिसे कारण हम बहाने बनाने लगते हैं | अगर आप अपनी ज़िंदगी में बहाने बनाने की आदत को खत्म कर लें तो आप अपने जीवन में सफल होंगे और साथ ही खुश रहेंगे |


- अतीत को भूलकर जिए :-
कुछ लोग अपने अतीत की बातों को जल्दी नहीं भुला पाते और ऐसे लोगो अक्सर दुखी रहते हैं | अगर आप अपने जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो अपने जीवन में ऐसी बातों को भूल जाएं जो आपको हमेशा दुखी करती हों या जिसकी वजह से आप हमेशा गिल्ट में रहते हों | अगर आप ऐसी बातों को भूल जाएंगे तो आप अपने जीवन में सुखी रहेंगे |


- शिकायत न रखें :-
अक्सर लोग एक दूसरे से कुछ शिकायत रखते हैं और जिसके कारण वह न तो खुद खुश रहते हैं और न ही उनके आस पास रहने वाले लोग खुश रहते हैं | अपनी ज़िंदगी में कभी किसी से कोई शिकायत न रखें तो आप हमेशा खुश रहोगे |
यह कुछ आदतें आप अगर छोड़ दें तो आप अपने जीवन में खुश रहेंगे |


0
3
S
@setukushwaha4049Dec 17, 2022

मानव जीवन मे खुश रहना चाहते है तो आपको अपनी कुछ बुरी आदतों क़ो खुद से दूर रखे जैसे कि स्मोकिंग, शराब ना पिए इन सब बुरी चीजों से 10 कदम दूरी बना के रखे तभी वह अपने जीवन मे खुश रह पाएगा।

इसके अलावा मानव जीवन मे खुश रहना चाहते है तो अपने जीवन मे अलास्य बिल्कुल ना करे सुबह जल्दी सोकर उठे और रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक मे जाये और सुबह उठकर 1घंटे एक्सरसाइज जरूर करे जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और अपने जीवन मे किसी भी प्रकार की कोई बीमारी ना होंगी।Article image

0
2
avatar
@krishnapatel8792Dec 17, 2022

आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि यदि आप अपने जीवन में हमेशा खुशी रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ आदतों से दूर रहना होगा तभी आगे आप हमेशा खुश रहेंगे इसके लिए आपको सभी बुरी आदतें छोड़नी होगी जैसे कि शराब पीना, स्मोकिंग करना, इसके अलावा हमेशा दूसरों की मदद करके खुशी रह सकते हैं क्योंकि यदि आप दूसरों की मदद करेंगे तो भगवान आपको खुश रखेगा इसके अलावा खुश रहने के लिए कुछ अच्छी किताबों का अध्ययन करना होगा इसके अलावा रोजाना सुबह उठकर एक्सरसाइज करना होगा क्योंकि एक्सरसाइज करने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।Article image

0
2
avatar
@preetipatel2612Dec 17, 2022

अगर मानव को खुश रहना तो उसे किसी भी व्यक्ति से कोई अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। उसे हमेशा अपने लक्ष्य की ओर ही ध्यान लगाना चाहिए। उसे इस संसार के सभी मोह माया से दूर रहना चाहिए और केवल अपने माता-पिता के आज्ञा का पालन करना चाहिए। व्यक्ति को खुश रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके अलावा वह म्यूजिक सुन सकता है,छोटे बच्चों के साथ खेल सकता है, कहीं घूम सकता है आदि।Article image

0
2