MSW online जरूर होता है। आज के समय में जब सर्जरी तक online हो जाती है तो MSW online क्यों नही?
अब पहले तो ये जान ले MSW (Masters in Social Work) Online कोर्स की महत्वता क्या है?
आपको बता दे MSW online Degree अगर आप IGNOU से करते है तो वह मान्य है। मैं अभी MSW online भारत से करने की बात कर रही हूँ। विदेशो में बहुत सारे विक्लप है।
Loading image...
यदि हम भारत MSW online की best university देखे तो वह है IGNOU , इनका syllabus इतना अच्छा है की NET का exam दिया जा सकता है। यह 2 वर्ष का कोर्स हैं जिसमे आपको 90 दिन की Internship किसी NGO के साथ करनी होगी।
अगर आप यह सोच रहे हैं की MSW online बहुत आसान हैं तो इस गलतफहमी में ना रहे। नंबर लाने MSW online में भी उतना ही मुश्किल हैं जितना regular college जाने में।
अगर आप India में हैं तो IGNOU से MSW online करना सबसे बेहतर हैं क्युकी वह UGC से मान्य है।
Loading image...
अंत में आपको सबसे महत्वपूर्ण बात बताने जा रही हूँ।
कोर्स कोई भी हो MSW या कोई भी हो मगर सबसे महत्वपूर्ण बात ये है की हमारे उस काम में किस तरीके की रूचि है और हम उस काम को कितने आत्मविश्वास और श्रद्धा के साथ कर पाते है।
MSW जैसे कोर्स में हमारी सच्चाई और उस काम के प्रति दृढ़ता और मेहनत ज्यादा लगती है क्युकी ये सामाजिक काम है।
Loading image...
इस डिग्री में लगन और मेहनत की जरुरत है वो व्यक्ति जो लोगो की समस्याओ को समझ सकता है और लोगो परेशानी को हल करने में सक्षम है वही सबसे सफल है।