केरल का कोडिन्ही गांव “ट्विन्स विलेज” के नाम से जाना जाता है। यहां सामान्य गांवों की तुलना में जुड़वां बच्चों के जन्म की संख्या काफी ज्यादा है। वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स ने इस पर कई अध्ययन किए लेकिन अब तक इसका सटीक कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ विशेषज्ञ इसे जेनेटिक कारण मानते हैं जबकि कुछ खानपान और पानी को जिम्मेदार बताते हैं।
गांव में हर उम्र के कई जुड़वां लोग देखने को मिल जाते हैं। यही वजह है कि देश-विदेश के शोधकर्ता भी इस गांव में आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी यह गांव अक्सर वायरल रहता है क्योंकि यहां एक साथ इतने ट्विन्स देखना लोगों के लिए काफी अनोखा अनुभव होता है।
Answered By Priyaa Agrawal
Author





