आज हमारे देश में कागज बनाने के लिए निम्नलिखित वस्तुओं का यूज़ किया जाता है : जैसे चिथड़े, पुराने कागज की रद्दी, बाँस, अनेक पेड़ों की लकड़ी, स्प्रूस और चीड़, तथा विविध घासें जैसे रेसाई पेड़ और एस्पार्टो। हमारे देश में बांस और सेवई घास का अधिक उपयोग किया जाता है क्योंकि बांस हमारे देश के जंगलों में अधिक पाए जाते है।जिससे कागज तैयार करने पर सेलूलूज़ को यूज़ में लाया जाता है. सेल्यूलोज एक चिपकने वाला पदार्थ होता है जो सभी कागज बनाने वाले पेड़-पौधों की लकड़ियों में मौजूद रहता है. कागज़ बनाने के लिए सेल्यूलोज के रेशों की जरूरत होती है जिसको आपस में जोड़कर एक पतली परत बनाई जाती है. रुई मे भी अच्छी मात्रा मे सेल्यूलोज पाया जाता है, जिससे कागज को तैयार किया जा सकता है.और कॉटन का यूज़ कपड़े बनाने के लिए भी किया जाता है.


