S
Sweety Sharma· 8 years ago
Making finance and business topics easier to understand through practical, well-researched, and reliable insights.

मे शेयर मार्किट मे निवेश करना चाहती हूँ,शेयर मार्किट के बारे मे बताइये क्या इसमे निवेश करना सही है ?

2
703

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on05/30/26

शेयर मार्केट ऐसी जगह है जहाँ लोग कंपनियों के हिस्से खरीदते और बेचते हैं। जब किसी कंपनी का व्यापार अच्छा चलता है तो उसके शेयरों की कीमत बढ़ सकती है और निवेशकों को लाभ मिल सकता है। लेकिन इसमें जोखिम भी होता है क्योंकि बाजार हमेशा ऊपर-नीचे होता रहता है। बिना जानकारी या सिर्फ दूसरों की बातों पर निवेश करने से नुकसान भी हो सकता है।

इसलिए शुरुआत हमेशा सही जानकारी, छोटे निवेश और धैर्य के साथ करनी चाहिए। मजबूत कंपनियों, म्यूचुअल फंड और नियमित निवेश से शुरुआत करना नए लोगों के लिए बेहतर माना जाता है। वास्तव में, सही समझ और लंबे समय की सोच के साथ शेयर बाजार धन बनाने का अच्छा माध्यम बन सकता है।

Must Read: शेयर मार्केट क्या है और सुरक्षित निवेश कैसे शुरू करें?

 

 

V
Two decades of chartered accountancy — turning complex financial and business realities into writing that professionals and decision-makers can actually use.
View Profile

Ved Tiwari is a Chartered Accountant (CA) and finance writer with over 20 years of professional experience in taxation, auditing, financial planning, and business advisory. He is a Fellow Member of the Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) — one of the most rigorous professional qualifications in Indian finance — and holds a Bachelor of Commerce (B.Com Honours) from Shri Ram College of Commerce (SRCC), Delhi University. His content covers personal finance, corporate taxation, GST, investment strategy, business compliance, financial planning, and India's evolving regulatory and economic landscape. His work has appeared on platforms including Moneycontrol, The Economic Times Wealth, and CA Club India, where he writes for finance professionals, business owners, and informed readers who need content built on two decades of real-world financial practice — not surface-level commentary. Over 20 years, Ved has advised hundreds of businesses and individual clients on taxation, audit compliance, and financial restructuring. He has handled complex multi-crore audits, represented clients before tax authorities, and guided startups and established firms through India's regulatory environment. He has published 400+ articles on finance and business, spoken at ICAI seminars and industry finance conferences, and is a practising member of the ICAI Western Region chapter. Across all his writing, every figure is verified, every regulatory reference is current, and every recommendation reflects the same professional standard he applies to his clients — because in finance, accuracy is not optional.

0
Replying to the question above
Updated on05/27/26

नमस्कार स्वीटी जी ,बहुत ही अच्छा सवाल है आपका ,क्योकि वर्तमान समय मे बहुत सेलोग शेयर मार्किट का नाम जानते है पर उनमे से भी कुछ लोग है जो ये नहीं जानते शेयर मार्किट है क्या | और कई लोग जानना भी चाहते है पर वो किसी से पूछते नहीं क्योकि उनको लगता है की 'पता नहीं कोई क्या सोचेगा' बस इस सवाल के चलते वो चुप रह जाते है |

शेयर बाजार या शेयर मार्किट में पैसा बनाना बहुत आसान है उसी प्रकार शेयर बाजार में पैसा खोना भी बहुत आसान है। इससे बचा जा सकता है अगर आप स्वंय शेयर बाजार के बारे में अधिक से अधिक जानकारी एकत्र करें,शोध करें और दूसरों के दिये टिप्स पर न जायें। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले जान लें के इसमे होता क्या है | अगर आप पैसा लगा रहे है तो वो सही है या नहीं |

पहले तो ये जानना जरुरी है के शेयर मार्किट होता क्या है -

 

शेयर मार्किट या स्टॉक मार्किट ऐसा मार्किट है जहा पर बहुत सारी कंपनी के शेयर बेचे और खरीदे जाते है | शेयर का मतलब आप उस कंपनी के उतने हिस्सेदार बन जाते है जितने पैसे आपने लगाए है | और कई बार आपके पैसे दोगुने हो जाते है और कई बार आप पैसे खो देते है | आप ने जिस कंपनी मे पैसे लगाए है तो आप उसके हिस्सेदार बन गए अगर उस कंपनी को कोई भी मुनाफा हुआ तो वो आपकी निवेश की गए राशि मे फायदे के रूप मे आएगा और अगर कंपनी घाटे मे रही तो आपके पैसे डूब जाएंगे |

शेयर बाजार एक खतरनाक खेल है, इसमें कूदने से पहले इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी ले लेना बहुत आवश्यक है। मगर इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि शेयर मार्किट में निवेश करने के लिए कोई अलग तरह की योग्यता ही चाहिए | कोई भी कोशिश करके शेयर बाजार की जानकारी ले सकता है |

शेयर बाजार में पैसा कमाना चाहते हैं तो खुद को रखें अप टू डेट रहना होगा | शेयर बाजार की गतिविधियाँ, कंपनियों के बारे में समाचार और अन्य सूचनाएँ, शेयर बाजार कैसे काम करता है इस सब की जानकारी के अलावा और भी क्या क्या जानकारी शेयर बाजार में निवेश करने वालों को ध्यान में रखनी चाहिए | और पैसा लगते समय जिस कंपनी पर आप पैसा लगा रहे है उसके बारे मे पूरी जानकारी होनी चाहिए 

R
View Profile
13