Mar 20, 2026astrology

शुक्रवार के दिन कौन से भगवान का पूजन किया जाता है ?

7
5 Answers

हिन्दू धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी ने किसी भगवान के लिए निर्धारित होते हैं | जैसे सोमवार को भगवान शिव का पूजन करना होता है, मंगलवार को हनुमान जी , बुधवार को स्वर की देवी सरस्वती का पूजन , गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन, शुक्रवार को संतोषी माता , शनिवार को भगवान शनि और रविवार के दिन भगवान सूर्य का पूजन होता है |

आज हम बात करते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन से भगवान का पूजन किया जाता है | वैसे तो शुक्रवार का दिन माता संतोषी का पूजन किया जाता है और साथ ही माता लक्ष्मी जी का पूजन भी शुक्रवार के दिन ही होता है | दोनों देवियों का पूजन एक ही दिन होता है |
 
माता संतोषी जो हमे संतोष प्रदान करती है और माता लक्ष्मी हमें धन संपत्ति से भरपूर बनाती है | दोनों ही देवी आपके जीवन में सुख का समवेश करवाती हैं |
दोनों देवी के पूजन में फर्क होता हैं | माता संतोषी के व्रत में खट्टे का परहेज होता है | जबकि लक्ष्मी जी के व्रत में प्याज और लहसुन का परहेज होता है |

ऐसे कौन से काम है जो हमें गुरुवार को नहीं करने चाहिए ?

3
S
Nov 5, 2022

शुक्रवार के दिन किसी भगवान का नहीं बल्कि माँ संतोषी और माँ लक्ष्मी का पूजन किया जाता है, लेकिन दोनों देवियो की पूजा करने की पूजन विधि अलग -अलग होती है। शुक्रवार के दिन कुछ औरते माँ संतोषी का व्रत रखती है वह खट्टे चीजों जैसे इमली, अचार, चटनी आदि का सेवन नहीं कर सकती है और घर मे अन्य व्यक्तियों को भीं शुक्रवार के दिन अचार, चटनी आदि खाना माना रहता है। जो औरते शुक्रवार के दिन माँ संतोषी का व्रत रखती है उनके पूजा स्थल मे गलती से भीं कोई खट्टे पदार्थ न रखा हो,वरना उनका व्रत टूट सकता है और माँ संतोषी क्रोधित होकर अपने ही भक्तो को कष्ट देती है।Article image

3
avatar
Nov 6, 2022

यह बात तो आप सभी जानते हैं कि सप्ताह में 7 दिन होते हैं। और सातों दिन अलग-अलग भगवान की पूजा की जाती है उनमें से एक दिन है शुक्रवार क्या आप जानते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन से भगवान है देवी की पूजा की जाती है आइए जानते हैं दोस्तों शुक्रवार के दिन मां दुर्गा और माता संतोषी जी की पूजा की जाती है। इस दिन लोग सफेद वस्त्र पहन कर माता संतोषी जी की पूजा करते हैं। इस दिन कुछ भी खट्टा चीज है नहीं खाना चाहिए। बल्कि इस दिन आप लोगों को मिठाइयां दान कर सकते हैं इसे माता संतोषी खुश हो जाती है और आप को आशीर्वाद देती है।Article image

3
V
Nov 6, 2022

दोस्तों आप सभी को पता है कि हफ्ते में 7 दिन होते हैं और हर एक दिन किसी न किसी भगवान की पूजा के लिए विशेष है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना अच्छा होता है और मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने का दिन होता है उसी प्रकार क्या आप जानते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन से भगवान की पूजा की जाती हैं। तों आइए हम आपको बताते हैं शुक्रवार के दिन संतोषी मां और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है ऐसा कहा जाता है कि कि शुक्रवार के दिन यदि कोई महिला और माता लक्ष्मी की पूजा करती है तों घर में धन-धन्य की कमी नहीं होती है। इस दिन गुलाबी और सफेद रंग के कपड़े पहनना और भी शुभ माना जाता है।यदि कोई 16 शुक्रवार का व्रत करता है तो उसे मनचाहा वरदान मिलता है।

Article image

3
V
Mar 19, 2026

हफ्ते के हर दिन को किसी न किसी देवता से जोड़ा गया है, और शुक्रवार का दिन भी विशेष महत्व रखता है।

शुक्रवार के दिन मुख्य रूप से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी को धन, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है, इसलिए इस दिन उनकी आराधना करना शुभ माना जाता है।

कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं और घर में विशेष पूजा करते हैं ताकि जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहे।

कुछ स्थानों पर शुक्रवार को संतोषी माता की पूजा भी की जाती है, खासकर व्रत के रूप में। इस दिन साफ-सफाई, दीपक जलाना और भक्ति करना विशेष फलदायी माना जाता है।

इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा से घर में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।

React