धीरू भाई अंबानी के कुछ अनमोल वचन

K

| Posted on January 28, 2019

धीरू भाई अंबानी के कुछ अनमोल वचन

Blog Title: प्रसिद्ध व्यक्ति की कुछ प्रेरक कहानियां

2,844 views

अंबानी नाम आते ही सभी लोग सिर्फ उनके पैसे, उनके रुतबे और उनके रहन-सहन को देखते हैं | ये आम बात है कि जहाँ अंबानी का नाम भी आए वहां पर लोग सिर्फ यही देखते हैं | आज हम धीरू अंबानी के बारें में कुछ ऐसी बातें जानेंगे जिन्हें शायद ही कोई जानता होगा |

- धीरू भाई अंबानी का जन्म 28 दिसंबर 1932 को हुआ |

- इनकी पत्नी का नाम कोकिलाबेन और पुत्र अनिल अम्बानी, मुकेश अम्बानी और पुत्री नीना कोठारी ), दीप्ती सालगोकर

- धीरू भाई एक व्यवसायी थे, जो पेट्रोल पम्प पर तेल भरने का काम करते थे |

- उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि वह "रिलांयस उद्योग के संस्थापक थे |

Article image

(Courtesy : financialexpress.com )

सभी लोग अंबानी परिवार का सिर्फ पैसा देखते हैं, परन्तु पैसा कमाने के लिए उनकी मेहनत को शायद कोई नहीं जानता | आइये हम आपको धीरू भाई अंबानी के कुछ अनमोल विचारों से अवगत कराते हैं, जिसकी व्याख्या हम कुछ अपने शब्दों में करेंगे |

धीरू भाई अंबानी के अनमोल विचार :-

- बड़ा सोचें, तेजी से सोचें और सबसे आगे सोचें क्योकि सोचने पर किसी का एकाधिकार नही है |

व्याख्या :-

इस अनमोल वचन का तात्पर्य यह है कि जब भी किसी काम को करने के बारें में सोच रहे हैं तो कई बातों का ध्यान रखें ,जैसे हमेशा बड़ी सोच के साथ काम की शुरुआत करें, अपने सोचने और समझने की क्षमता तेज रखें ताकि जो आप सोचते हैं उसको आप जल्दी से अपने काम में उपयोग में ला सकें ताकि आप सफल हो सकें और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि सबसे आगे सोचें क्योकिं आपके सोचने पर सिर्फ आपका अधिकार है किसी और का नहीं |

Article image (Courtesy : The Wire )

- यदि आप गरीबी में पैदा हुए तो यह आपकी गलती नही है यदि आप गरीबी में मर जाते है तो यह आपकी गलती है |

व्याख्या :-

मनुष्य का जन्म गरीबी में हो ये मनुष्य के हाथ में नहीं होता ये भगवान की मर्जी है, परन्तु वही व्यक्ति गरीबी में मर जायें इसमें इंसान की ग़लती है | क्योकिं जब आप मेहनत कर के अच्छी ज़िंदगी जी सकते हैं तो प्रयास करना चाहिए |

Article image (Courtesy : contemporary urban home ideas )

- हमारे सपने बड़े होने चाहिए, हमारी महत्वाकांक्षाएं उससे और अधिक ऊँची होनी चाहिए और हमारी प्रतिबद्धता गहरी हो और हमारे प्रयत्न हमेसा बड़े ही होए चाहिए |

व्याख्या :-

मनुष्य के सपने बड़े इसलिए होना चाहिए ताकि वह अपने सपनो को पूरा करने में जी जान लगा दें | मानव की इच्छा होना बहुत जरुरी है क्योकिं अगर किसी इंसान की इच्छा नहीं होगी तो वो अपना काम ख़ुशी से नहीं कर पाएगा और जो काम में ख़ुशी न हो उसमें इंसान कभी सफल नहीं हो सकता | अपने काम के प्रति वचनबद्ध रहें ताकि आपको काम की और काम को आपको इज़्ज़त रहे |

Article image (Courtesy : Indiatimes.com )

- आपको व्यवसाय में मुनाफा कमाने के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है |

व्याख्या :-

इंसान जब कोई व्यापार शुरू करता है, तो उसमें इज़ाफ़ा और घाटा दोनों होता है | इसलिए एक अच्छे व्यापारी को इन बातों से फर्क नहीं पड़ना चाहिए और अगर आप अपने व्यापार में बढ़ोतरी चाहते हैं तो आपको इसके लिए किसी प्रकार के निमंत्रण की जरूरत नहीं है |

Article image (Courtesy : businesstoday.in )

- आपके चेहरे पर चाहे कितनी भी कठिनाईयों के भाव क्यों न हो उस स्थिति में भी अपने लक्ष्य का पीछा करते रहें और अपने कठिन से कठिन समय को भी अच्छे अवसर में बदलने का प्रयत्न करें |

व्याख्या :-

जब भी कोई व्यापार शुरू करते हैं, तो हर चीज़ का सामना करना होता है, अच्छा-बुरा , कम -ज्यादा, लाभ-हानि सभी चीज़ों को अपने साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ज़िंदगी में हमेशा सफल होता है | ऐसे व्यक्तियों को कठिन समय में भी अपने लक्ष्य को भूलना नहीं चाहिए |

Article image (Courtesy : Handlewife.com )

0 Comments