Advertisement

Advertisement banner

Astrology

अगर आपकी राशि में मंगल है तो इसका अर्थ

अगर आपकी राशि में मंगल है तो इसका अर्थ

अगर कोई मांगलिक होता है ,तो उसको इस बात को लेकर काफी वहम होता है | जिसकी राशि में मंगल होता होता उसको लगता है,कही उसके विवाह में विलंब न हो जाए,अगर शादी हो भी गए तो कही वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी न आ जाए,सम्बन्ध ठीक नहीं हुए तो कही कही रिश्ता टूट न जाए | वैसे मांगलिक होने के इतने प्रभाव नहीं होते जितने लोग परेशान होते है | ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी की कुंडली में मंगल है अर्थात जिसको हम मांगलिक कहते है,तो उसकी शादी मांगलिक से ही होगी |


मंगल ग्रह के प्रभाव :-

मंगल ग्रह कुंडली में प्रथम भाव लग्न में हो तो मंगली योग बनता है | लग्न से चतुर्थ स्थान पर,फिर सातवे स्थान पर,आठवे और बारहवे भाव में मंगल हो तो मंगली योग बनता है | मगर सातवे स्थान के अलावा अन्य स्थानों से मंगल की सिर्फ दृष्टि होती है |


दृष्टि क्या है :-

सप्तम भाव पति या पत्नी का है | दृष्टि चार प्रकार से होती है एक चरण अर्थात - 25% दृष्टि,दो चरण अर्थात 50% दृष्टि,तीन चरण अर्थात 75% और पूरी दृष्टि अर्थात 100%, अगर मंगल सप्तम में ही विराजमान हो तो दृष्टि की जरुरत ही नहीं रह जाएगी |


यदि कोई मंगली है तो भी इसके प्रभाव ख़तम हो सकते है | जैसे सप्तम मंगल हो,दूसरी कुंडली में राहु या शनि सप्तम हो,तो भी दोष खत्म हो जाता है | अगर मंगल शुक्र ग्रह के साथ हो या शुक्र की राशि वर्ष या तुला में हो या उसका अंश कम हो तो भी मंगल दोष खतम हो जाता है | मंगल उच्च राशि अगर मकर राशि का हो तो भी अधिक प्रभावी रहेगा |


यदि राशि मेष या वृश्चिक हो तो कम प्रभाव युक्त रहेगा | शत्रु राशी,मित्र राशी,मार्गी वक्र इत्यादि के विचार के पश्चात् ही निर्णय हो सकता है |अर्थात जिससे शादी करो दोनों की कुंडली का मिलान एवं ग्रहो की स्थिति के पश्चात विवाह किया जा सकता है | जरुरी नहीं की दोनों ही मांगलिक हो | मांगलिक दोष निवारण के लिए जप-दान-पूजन का विधान भी है | साथ ही मंगल के कुप्रभाव एक पक्षीय अर्ताथ दूसरे की कुंडली में मंगल दोष को समाप्त करने वाला कोई भी ग्रह न हो,तो परिणाम कष्टदायक हो सकते है | जैसे बिना मंगली को कष्टकारक,स्वस्थ ख़राब,आपसी कलह,जनहानि,सम्बन्ध विच्छेद तक के योग बन सकते है |


ये सभी मंगल की स्थिति के औसर हो सकते है | मंगल ग्रह के कुप्रभाव स्वयं के लिए भी हूँ | कुंडली में 3-6-11 वे भाव में मंगल होने से सभी अरिष्ठ दूर करता है | मगर शुभराशी में न हो तो भाई बंधुओं से विहीन,रोग ग्रस्त,धन हमेशा चल रहेगा | अचल संपत्ति इत्यादि में बाधक रहेगा | ग्रहो में मंगल ग्रह भी शुभाशुभ फल प्रदान करता है,परन्तु स्थिति के अनुसार |


Article image

0 Comments