Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Others

2018 की यादगार घटनाएँ: विज्ञान, खेल, बॉल...

P

| Posted on December 27, 2018

2018 की यादगार घटनाएँ: विज्ञान, खेल, बॉलीवुड और महान हस्तियों की कहानी

जैसा की हम सभी जानते है साल 2018 को अब अलविदा कह कर हम सभी साल 2019 का स्वागत करने को है , बीते वर्ष में कई ऐसी घटनाएं हुई है जिनसे हम सदमे में है और कई ऐसी घटनाएं भी है जो हमारी खुशियों को दोगुना कर देती है | साल 2018 में भारत में कई उतार चढ़ाव आये जिसने हमारी मानसिकता में भी कई बदलाव आये हैं|

2018

आइए जानते है साल 2018 में कौन कौन सी यादगार गतिविधिया हुई -

- साल 2018 में 8 जनवरी को केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा पुणे में भारत का सबसे तेज और पहला मल्टीपेटाफ्लोप्स सुपर कम्प्यूटर देश को समर्पित किया | इस कम्प्यूटर का नाम सूरज के नाम पर रखा गया है क्योंकि यह विज्ञान संस्थान पुणे में लगाया गया जिससे हम पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम और जलवायु का अनुमान लगाने में सहायक होगा |

- बिना इंजन से बनी भारतीय रेलवे की नयी तकनीक बिना इंजन वाली ट्रेन-18 परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक स्पीड से सफलतापूर्वक दौड़ी जो पूरे भारत वर्ष के लिए एक सकारात्मक कदम है | इससे पहले भारतीय पटरियों पर टैल्गो ट्रेन 180 की स्पीड से दौड़ी थी, लेकिन वह स्पेन की ट्रेन थी. मौजूदा समय में भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से झांसी के बीच अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से सफर करती है |

- 25 फरवरी 2018 में कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में भारतीय रक्षा अनुसंधान ने अपने परीक्षण केंद्र से अपने देश में निर्मित ड्रोन "रुस्तम-2" का सफल परीक्षण किया | इस ड्रोन को भारत में ही बनाया गया है| डीआरडीओ की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि मध्यम ऊंचाई तक और लंबी अवधि तक उड़ने वाले इस ड्रोन का विकास सेना की तीनों शाखाओं के लिए किया गया है |

- 14 अप्रैल 2018 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के मौके पर नरेंद्र मोदी ने यह योजना छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लॉन्च की. इस योजना से देश के 10 करोड़ परिवारों और 50 करोड़ लोगों को लाभ प्राप्त होने की संभावना है |

- ऐसे ही एक अविश्वसनीय दिन बना जब भारतीय वायु सेना की अवनि चतुर्वेदी ने अपने दम पर अकेले मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान उड़ाकर इतिहास रचा| अवनी चतुर्वेदी ने गुजरात के जामनगर एयरबेस से उड़ान भरकर अपना मिशन पूरा किया | वह अकेले लड़ाकू विमान उड़ाने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं |

देश और दुनिया की खबरों से अगर थोड़ा आगे बढ़ा जाए तो आपको बता दे की इस वर्ष भारतीय सिनेमा, टेलीविज़न,और खेल जगत की बहुत सारी हस्तियों ने शादी कर ली है जो की न केवल उनके लिए बल्कि उन सभी अभिनेताओं को चाहने वाले दर्शकों के लिए भी यह ख़ुशी का पल बना |

- साल 2018 में ईशा अम्बानी की बेटी ने खूब सुर्खिया बटोरी और साल की सबसे महंगी शादियों में से एक रही |

- इसी साल बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ शादी कर ली |

- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी एक लम्बे समय तक खुद को डेट करने के बाद देश से बाहर leke como में शादी कर ली है |

- वहीं टेलीविज़न जगत की हस्तिया भी कही पिच नहीं है कॉमेडी के बादशाह माने जाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ विवाह के सम्बन्ध में बांध गए है |

- खेल जगत की एक मशहूर हस्ती भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप के साथ शादी के बंधन में बांध गयी है |

- 12 दिसंबर के दिन टीवी एक्ट्रेस आदिती गुप्ता-कबीर चोपड़ा भी शादी के बंधन में बंध गए |

- MTV फेम रघुराम राजन ने भी इस वर्ष अपनी गर्लफ्रेंड नतालिया के साथ शादी रचाई |

जहाँ साल 2018 कुछ हस्तियों के लिए इतनी ख़ास रही, वहीं कुछ ऐसे शक़्श भी रहे जो हमे अलविदा कह गए | यहाँ तक की कुछ ऐसे लोग भी थे जो इतने अचानक दुनिया को अलविदा कह गए की उनकी गैर मौजूदगी के एहसास को जीवन में ढालना कठिन रहा |

- साल 2018 में मनोरंजन जगत की एक महान कलाकार श्री देवी दुनिया को बहुत अचानक अलविदा कह गयी जो की उनके परिवार और चाहने वालो के लिए इस बात पर यकीन करना आसान नहीं था |

- यहाँ तक की साहित्य की दुनिया का एक बड़ा नाम साहित्यकार चंद्रशेखर रथ का भी 9 फरवरी, 2018 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया |

- सिनेमा जगत की एक और हस्ती रीता भादुड़ी ने भी मात्र 62 वर्ष की आयु में ही हम सबको अलविदा कह दिया |

- मात्र 41 वर्ष की आयु में ही बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के निदेशक अंतत बजाज का 10 अगस्त 2018 को निधन हो गया जो की पूरे बजाज इलेक्ट्रिकल्स परिवार के लिए अविश्वश्नीय था |

- हमारे पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी वाजपायी का भी 93 साल की आयु में 16 अगस्त, 2018 को निधन हो गया |

- स्टीफन हॉकिंग का एक महान प्रोफेसर थे जिनका 76 साल की उम्र में निधन हो गया जिससे पूरे विश्व में शौक़ का माहौल तैयार हो गया था |

0 Comments