M
Updated on Jul 16, 2019others

क्या होगा अगर धरती का सारा कचरा ज्वालामुखी में डाल दें?

React
1 Answers

K
Research-Oriented Learner
Answered on Jul 16, 2019

काफी बार यह सवाल एक्सपर्ट्स के सामने आया है की अगर ज्वालामुखी सब कुछ जला देता है तो फिर इस में सारा कचरा दाल देना सही नहीं होगा? इस से सारा कचरा भी जल जाएगा और काफी साडी समस्याए भी ख़त्म हो जाएगी। वैसे पहली नजर में तो यह अच्छा उपाय दिखता है पर यह करना न तो आसान है और नही फायदेमंद।

Article image सौजन्य:समय


सबसे बड़ी समस्या तो ऐसे एक्टिव ज्वालामुखी को ढूंढने में आएगी क्यूंकि पृथ्वी पर एक्टिव ज्वालामुखी बहुत ही कम है। दुसरी समस्या आएगी कचरे को उस ज्वालामुखी तक पहुंचाने की जिस में काफी खर्च हो सकता है। इस के अलावा अगर ज्वालामुखी में कोई चीज डाली जाती है तो बड़े पैमाने पर विस्फोट होते है तो इन विस्फोटो से निपटना भी आसान नहीं होगा।

इस के अलावा अगर ज्यालामुखी में कचरा डाला जाता है तो उस से भी काफी सारी जहरीली गैस उत्पन्न होगी जिस से पर्यावरण को बहुत ही नुकसान हो सकता है।

कुछ चीजे ऐसी भी होती है की जो इस से नष्ट नहीं होगी, ऐसी चीजों का फिर क्या उपाय होगा यह भी एक बहुत ही बड़ी समस्या होगी। इस हिसाब से देखा जाए तो कचरे को ज्वालामुखी में डाल देना इस समस्या का समाधान नहीं होगा।


React