Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsआर्थिक सर्वेक्षण 2023 क्या है?
image

| Updated on February 8, 2024 | news-current-topics

आर्थिक सर्वेक्षण 2023 क्या है?

1 Answers
logo

@poonampatel5896 | Posted on February 7, 2024

तो चलिए आज इस पैराग्राफ पर जानते हैं आर्थिक सर्वेक्षण 2023 क्या है। लेकिन क्या आप जानते हैं आर्थिक सर्वेक्षण क्या है। शायद नहीं जानते होंगे तो चलिए आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताएंगे कि आर्थिक सर्वेक्षण क्या है। आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई एक वार्षिक रिपोर्ट है। यह पिछले 1 साल में देश के आर्थिक प्रगति और प्रदर्शन का लेखा-जोखा होता है।आर्थिक सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था से जुड़ी सभी मुख्य आंकड़े पेश किए जाते हैं।इसमें अर्थव्यवस्था के मुख्य घटकों जैसे महंगाई दर बुनियादी ढांचे कृषि और विदेशी मुद्रा भंडार जैसे प्रमुख क्षेत्र में रुझानों का विस्तृत वितरण दिया गया है। इसके साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण में देश के सामने मौजूद आर्थिक चुनौतियों के बारे में बताया जाता है।इस वित्त मंत्रालय का आर्थिक मामलों का विभाग मुख्य आर्थिक सलाहकार की देखरेख में तैयार करता है।

चलिए अब मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आर्थिक सर्वेक्षण का इतिहास क्या है। देश का पहला आर्थिक सर्वेक्षण 1950 से 1951 में पेश किया गया था। 1964 से पहले यह बजट का हिस्सा होता था, लेकिन इसे अलग कर दिया गया और बजट से एक दिन पहले जारी किया जाने लगा।तब से लेकर अब तक यही परंपरा चली आ रही है।

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद ही वित्त मंत्री आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 23 फरवरी को समाप्त होगा।

देश का आर्थिक सर्वेक्षण हर साल आम बजट से ठीक 1 दिन पहले पेश किया जाता है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने के बाद इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई एक वार्षिक रिपोर्ट है जिससे 1950 - 51 में पहली बार इसे पेश किया गया था।Article image

0 Comments