Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R

Ram kumar

Jan 21, 2019others

सुभाष चन्द्र बोस के अनमोल विचार कौन से है ?

1 Answers
4

K
@kanchansharma3716Jan 21, 2019

सुभाष चंद्र बोस जिनका नाम आज तक लोग उनके कहे एक नारे से जाना जाता है | जहाँ ये कहा जाता है "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा " वहां बस एक नाम याद आता है सुभाष चंद्र बोस | आज हम ऐसे आज़ादी के महानायक की बात कर रहे हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन आदाज़ी पर न्यौछावर कर दिया | आज़ादी की इस लड़ाई में आज भी इस महापुरुष का नाम अमर है , क्योकि यह एक ऐसे नेता है जिन्होंने अपनी हिम्मत और दम पर आज़ाद हिन्द फौज जैसे बड़ी सेना का निर्माण किया |


Article image (Courtesy : India Today )


कुछ अनमोल विचार :-


- सबसे पहला विचार तो जो सभी लोग जानते हैं "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा"

नेता जी सुभाष चंद्र बोस का ये नारा इतना प्रसिद्द हुआ कि इसके बाद ही आज़ादी की जंग शुरू हो गई |


- सफलता की नींव हमेशा असफ़लत से होकर गुज़रती है |

अनमोल वचन के तौर पर यह बात बड़ी ही महत्वपूर्ण है, जो इंसान सफल होगा उसके लिए जरुरी है कि उसको असफलता से भी गुज़ारना पड़े |


- इतिहास में कभी भी विचार विमर्श से परिवर्तन नही लाया जा सकता है |

इसका अर्थ है जो भी भविष्य के लिए विचार किये जाएं वो सिर्फ वर्तमान में ही कर लेना चाहिए | वर्तमान का विचार कभी इतिहास नहीं बदल सकता |


- याद रखिये सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है |

जो ग़लत करते हैं वो ग़लत होते हैं, परन्तु जो लोग ग़लत सहते हैं उनको गलती उससे बड़ी होती है जो ग़लत करते हैं |


- हमेसा संघर्षो और उनके जरिये समाधानों से ही आगे बढ़ा जाता है |

ज़िंदगी में सफलता संघर्षों से ही मिलती है, और उससे ही किसी भी मुश्किल का समाधान भी मिलता है इसलिए संघर्ष करना न छोड़ें |


- भविष्य का निर्माण मेरे ही हाथ में है |

किसी भी इंसान का भविष्य उसके हाथों में ही होता है | जैसा इंसान अपने वर्तमान में करता है उसका बदला या फल उसको उसके भविष्य में ही मिलता है |

Article image (Courtesy : portoalegre.travel )

0
2