R
Rahul Mehra· 8 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए हमें क्या करना चाहिए?

17
1K

Join this conversation

Sort By

स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए हमें ताजे फलो, सब्जियों, सबूत अनाज, अंडा, मछली, पनीर आदि चीजों का सेवन करने हेल्थ अच्छी रहती है जिससे हम स्वस्थ जिंदगी जी सकते है, हमें किसी भी प्रकार कोई बीमारी नहीं होंगी हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए हमें हमेशा गलत चीजों जैसे कि स्मोकिंग, शराब चीजों से दूरी बनाकर रखना चाहिए तभी हम अपना जीवन स्वस्थ तरीके से जी सकते है।

Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on12/16/22
6

स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए हमें 8घंटे पूरी नीद लेनी चाहिए, साथ ही सुबह जल्दी उठकर योगा करना चाहिए जिससे हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे।


इसके अलावा स्वस्थ ज़िन्दगी जीने के लिए हमें सुबह का नाश्ता समय से करना चाहिए और दिन मे 2-3लीटर पानी पीना चाहिए जिससे हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

स्वस्थ ज़िन्दगी जीने के लिए हमें हमेशा तनाव मुक्त रहना चाहिए और तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए हमें हमेशा हंसते रहना चाहिए।Article image

Answered by
M
View Profile
Answered on06/29/23
5

दोस्तों भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं और ना ही अपने खान-पान पर ध्यान देते हैं जिसके चलते लोग ज्यादा बीमार होते रहते हैं। ऐसे में स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए क्या करना चाहिए इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे । स्वस्थ जीवन जीने के लिए खानपान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। हेल्दी रहना और फिटनेस के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज नियमित व्यायाम, हेल्दी डाइट और कम तनाव इत्यादि से आप अपने जीवन को बेहतर ढंग से जी सकते हैं और खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

Article image

Answered by
V
View Profile
Answered on12/16/22
5

एक स्वस्थ जीवन पाने के लिए व्यक्ति को अपने जीवन शैली को बदलना होगा। सबसे पहले व्यक्ति को अपना शरीर और मन को स्वस्थ रखना चाहिए। क्योंकि,शरीर स्वस्थ रहेगा तभी तो व्यक्ति आगे बढ़ सकेगा। व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करनी जरूरी होती है। उसे अपनी डाइट में उन सभी चीजों को शामिल करना चाहिए जो एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए जरूरी होती हैं जैसे - फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स, हरी सब्जियां, प्रोटीन, पेय पदार्थ आदि। जो सेहत को स्वस्थ रखने में बहुत ही सहायक होती हैं। Article image

Answered by
preeti  patel
View Profile
Answered on12/16/22
5

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी मे इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि उसे खुद के लिए समय नहीं मिल पाता तथा काम में इतना व्यस्त रहता है कि जिस वजह से अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाता लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए क्या कर सकते हैं।

स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपको प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट व्यायाम करना चाहिए, हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए, ताजे फलों का सेवन करना चाहिए, तेल और मसाले वाली चीजों से परहेज करना चाहिए। धूम्रपान नहीं करना चाहिए। इस प्रकार आप इन नियमों का पालन करके स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on12/16/22
5

व्यस्तता भरे जीवन में हम खुद का ध्यान ही नहीं रख पाते। हम में से अधिकतर को पता रहता है कि स्वस्थ जिंदगी के लिए हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं, बावजूद इसके हम करते नहीं।

जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखिए। मुस्कुराते या गाते हुए आप दुखी रह ही नहीं सकते। जाम वाली सड़कों पर जाने से बचिए। घर के आस-पास पेड़-पौधे लगाइए। यानी कि शुद्ध वातावरण में रहने की कोशिश कीजिए।

पूरे दिन में आधा घंटा का समय खुद के लिए निकालिए, उस दौरान आप अपनी मर्जी का कुछ भी कीजिए। चाहें तो वॉक लीजिए, म्यूजिक सुनिए, किताब पढ़िए, टीवी देखिए, किसी दोस्त से मिलने जाइए, फोन पर बातें कीजिए, फेशियल-मसाज करवाइए।

अधिक से अधिक अपने शरीर को चलाने का प्रयास कीजिए। सीढ़ियां चढ़िए, बच्चों के साथ खेलिए, कुत्ते को टहलाने ले जाइए, गार्डन में र्वाक लीजिए।

बर्गर, जैसी चीजों से परहेज कीजिए। लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कीजिए। नट्स, बटर, सॉस का भी सेवन कम अनुपात में कीजिए। सिगरेट पीते हैं तो आज ही खुद से प्रण कीजिए कि आप सिगरेट छोड़ने की कोशिश पर अमल करेंगे। अपने बच्चों को भी समझाइए।

हाल के शोध बताते हैं कि दांतों की फ्लॉसिंग करने और लंबी जिंदगी में रिश्ता है, हालांकि कारण का पता नहीं चल पाया है। शायद इसलिए क्योंकि फ्लॉसिंग करने वाले अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहते हैं। तो फ्लॉसिंग नियमित तौर पर करना शुरू कर दीजिए।

शोध यह भी बताते हैं कि वाइन का एक गिलास दिल की बीमारी से रक्षा करता है। ज्यादा पीने से लीवर-किडनी की बीमारी और कैंसर होने का डर रहता है। इसलिए कम पीने की आदत डालें।

Answered by
S
Health & Lifestyle Enthusiast
View Profile
Updated on06/01/26
6