2 साल से चली आ रही क्रिकेट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का परिणाम आखिरकार भारत की हार और न्यूजीलैंड की जीत से हुआ। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून 2021 से क्रिकेट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल शुरू हुआ जो कि बारिश की वजह से 6 दिन तक चला। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत पर एक शानदार जीत हासिल की और क्रिकेट के इतिहास में पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। न्यूजीलैंड टीम ने पहली बार कोई ICC का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वह दो बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी परंतु फाइनल नहीं जीत पाई थी।

Image Source Google





