Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
P
Jun 11, 2020news-current-topics

किन अस्पतालो ने जारी किया घर पर कोरोना का इलाज करने के लिए पैकेज ?

1 Answers
React

P
@praveshchauhan8494Jun 11, 2020
क्रोना के बढ़ रहे केसों की वजह से कुछ अस्पतालों ने अब नई पहल आरंभ कर दी है जिससे बेड की कमी ना हो इसके लिए घर में ही अब कोरोना का इलाज किया जाएगा. इन सुविधाओुं से कोरोणा के संक्रमण को कम भी किया जा सकेगा...
 
ग्राम में मैक्स हेल्थकेयर, मेदांता और फोर्टिस हेल्थकेयर ने हल्के लक्षणों के साथ वाले कोविद -19 रोगियों को घर पर उपचार प्रदान करना शुरू कर दिया है.मैक्स हेल्थकेयर द्वारा लॉन्च किए गए होमकेयर पैकेज की कीमत बीपी मशीन के बिना 5,000 रुपये है वहीं बीपी मशीन के साथ इसकी कीमत 7,000 रुपये है. यह सुविधा 15 दिनों के लिए दी जाएगी.
 
मैक्स अस्पताल द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं..
 
मैक्स अपने हेल्थकेयर पैकेज में एक मॉनिटरिंग किट देता है। जिसमें एक डिजिटल थर्मामीटर, रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को मापने के लिए एक ऑक्सीमीटर और एक बीपी मापने की डिजिटल मशीन होती है. इस पैकेज के तहत रोगी को निगरानी में रखा जाता है और एक नर्स दिन में दो बार मरीज को फोन लगाकर हालचाल लेती है. इसके अलावा एक डॉक्टर हर दो तीन दिन में रोगी के केस की समीक्षा करता है.
 
फोर्टिस हेल्थकेयर के होम केयर प्लान की कीमत 17 दिनों के लिए 6,000 रुपये है जबकि मेदांता का पैकेज 15 दिनों के लिए 4,900 रुपये से शुरू होता है.
 
फोर्टिस अस्पताल द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं..
 
फोर्टिस हेल्थकेयर पैकेज में ऑन बोर्डिंग कॉल की सुविधा देता है.इसकी मदद से मरीज प्रशिक्षित कोरोना सहायक से बात कर सकता है और घर में आइसोलेट कैसे होना है इसके प्रोटोकॉल समझ सकता है. पैकेज के तहत आप ऐप की मदद से अपना तापमान, हृदय गति की जांच, लक्षणों में वृद्धि और नए लक्षण की जांच कर सकते हैं.इसके अलावा ऐप की मदद से आप चार डॉक्टर, एक मनोवैज्ञानिक और आहार विशेषज्ञ से सलाह लें सकते है. अस्पतालों द्वारा दी गई इन सुझावों से कुछ हद तक क्रोना पर काबू पाया जा सकता है.

 

0
React