आपकी आंतो में गैस तब बनती है, जब बैक्टीरिया कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कुछ स्टार्च और कुछ शुगर को किण्वित करते हैं, जो आपकी छोटी आंत होती है उसमे कुछ भी पच नहीं पाता हैं। उस गैस का कुछ हिस्सा बैक्टीरिया भी खा लेते हैं, लेकिन जब आप अपने गुदा से गैस निकालते हैं तो बची हुई गैस होती है वही गैस निकलती है।
आंतो मे गैस कई कारणों से बनती है जैसे कि कुछ लोग खाना खाने के बाद तुरंत लेट जाते है, जिस कारण से गैस बनने लगती है। इसके अलावा कुछ लोग खाना खाते समय पानी साथ मे पीते जाते है जिस कारण से आंतो मे गैस बनने लगती है, खाना खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए।









