नपुंसकता ठीक करने के लिए कई सारे घरेलू उपाय है -
एल-आर्जिनिन एक एमिनो एसिड होता है जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड स्तर को बढ़ाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देता है और लिंग में रक्त वाहिकाओं को फैला कर उत्तेजना प्रदान करता है। वर्ष 1999 के ब्रिटिश जर्नल ऑफ़ यूरोलॉजी इंटरनेशनल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों ने स्तंभन दोष (नामर्दी) के लिए, 5 ग्राम एल-आर्जिनिन रोज लिया, उनकी स्थिति में भारी सुधार आया।
मांस, चिकन, मछली, मटर, तथा नट्स और बीजों जैसे प्रोटीन समृद्ध खाद्य पदार्थ का सेवन करे,इसमें उच्च मात्रा में एल-आर्जिनिन होता है। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद आप एल-आर्जिनिन का सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।







