Occupation | पोस्ट किया
दातों को सफ़ेद रखने के कुछ घरेलु उपाय अपनाया जा सकता है -
0 टिप्पणी
| पोस्ट किया
यदि आपके दांतों में पीलापन आ गया है तो इसमें घबराने की कोई बात नहीं है हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनको आजमा कर आप अपने पीले दांतो को कुछ ही दिनों में मोती जैसे सफेद कर सकते हैं।
इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आपको एक चम्मच सरसों का तेल लेना है और उसमें एक चुटकी नमक मिला लेना है फिर इस मिश्रण को दांतों पर कुछ देर के लिए मसाज करना है आपको कम से कम 3 से 5 मिनट तक दातों में मसाज करें और आपके दांत मोती जैसे सफेद हो जाएंगे।
आप सरसों का तेल और हल्दी का पेस्ट बनाकर भी आप अपने दांतों के पीलेपन को दूर कर सकते हैं।
0 टिप्पणी
Content Writer | पोस्ट किया
आज कल के समय में सभी लोग अपने आपको लेकर बहुत फिकरमंद रहते है | खास कर अपनी त्वचा और अपने शरीर को लेकर काफी फिकरमंद है | किसी भी मनुष्य के चेहरे पर सबसे अच्छी उसकी smile होती है, एक smile ही किसी दूसरे इंसान के गुस्से को ख़त्म कर देती है | smile के साथ-साथ अगर आपके दांत मोती की तरह सफ़ेद हों तो आपकी smile में और चार चाँद लग जाते है |
0 टिप्पणी
| पोस्ट किया
कई बार देखा गया है कि रोजाना ब्रश करने और महंगे टूथपेस्ट उसे करने के बाद भी बहुत से लोगों के दांत पीले ही रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको दिन में दो बार ब्रश करने के अलावा हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिनको आप अपना सकते हैं।
दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग करें :- NCBI परछा पर एक अध्ययन के अनुसार बेकिंग सोडा दांतों की सतह से दाग हटाने में मदद करता है। जब भी हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है जो बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और दो बड़े चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड ले। दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर ले अपने दांतों को नियमित रूप से ब्रश करने के लिए इस पेस्ट का प्रयोग करें।
दांतों को तुरंत सफेद करने के लिए केला, संतरे या नींबू के छिलके को रगड़े :- एक केला संतरा या नींबू का छिलका ले, और इसे धीरे-धीरे अपने दांतों पर रगड़े। करीब 2 मिनट तक इस मिलते रहे फिर अच्छी तरह से अपना मुंह धो लें। अपने दांतों को ब्रश कर ली इन फलों के छिलकों में साइट्रिक एसिड होता है जो दांतों को सफेद करने में मदद करता है।
पीले दांतो को सफेद करने के लिए आपको ज्यादा फल सब्जियों खाय :- फल सब्जियां कुरकुरे होते हैं और इनके सेवन से दांतों से जिद्दी पीली परत हटाने में मदद मिलती है। जिन दो फलों के बारे में आपके दांतों को सफेद करने का दावा किया गया है भी है अनानास और स्ट्रॉबेरी। रिसर्च के मुताबिक बताया गया है कि अनानास में पाया जाने वाला "ब्रोमोलैन" नामक एंजाइम प्रभावी रूप से दाग धब्बों को दूर करता है।
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए ऑयल पुलिंग करें :- ऑयल पुलिंग भारत में दांतो को सफेद किया जाने वाला एक पारंपरिक उपाय है। इससे पूरे मुंह की तकलीफ दूर होती है। मिल पुलिंग करने के लिए आपको अपने मुंह में तेल लेकर चारों तरफ घूमना है इसके लिए सूरजमुखी तेल, तिल का तेल,नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ऑयल पुलिंग करने के लिए तेल का एक बड़ा चम्मच ले और इसे अपने मुंह में 15 से 20 मिनट के लिए घूमाय।
0 टिप्पणी