Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Jun 1, 2022news-current-topics

हवाई जहाज उड़ा रहे पायलट जब सो गए तब क्या हुआ क्या आप जानते हैं? यह घटना कब घटी थी क्या आप जानते हैं?

1 Answers
0

A
@abhinavkumar4574Jun 1, 2022

एरोप्लेन उड़ान भर रही थी और तभी उसके दोनों पायलट सो गए उसके बाद क्या हुआ यह घटना कहां की है। यात्रियों को कैसे बचाया गया आइए जाने उसके बारे में

घटना का समय

बात 30 अप्रैल 2022 की है। पैसेंजर से भरी एक प्लेन न्यूयॉर्क से रोम जा रहा था। इसी दौरान 10 मिनट तक प्लेन का संपर्क हवाई अड्डे से डिस्कनेक्ट हो गया। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई ऐसा अनुमान लगाया जाने लगा कि क्या प्लेन हाईजैक कर लिया गया है। फिर उसके बाद तुरंत फाइटर जेट तैयार कर लिया गया ताकि किसी विषम परिस्थितियों से निपटा जा सके।

इटली स्टेट एयरलाइंस में काम करने वाले दोनों पायलट 30 अप्रैल को न्यूयॉर्क से रोम जाते हुए एरोप्लेन (Airbus 330) की उड़ान के समय नींद के आगोश में चला गया।

10 मिनट ऑटो पायलट पर उड़ता रहाप्लेन किसी को कोई खबर नहीं

आपको बता दें कि को-पायलट नियम अनुसार ‘कंट्रोल्ड रेस्ट’ कर रहा था। लेकिन इस दौरान एरोप्लेन आसमान में उड़ता रहा और कैप्टन को जागते रहना चाहिए था। और इसी समय जैसे ही एरोप्लेन शान से लोकेशन पर पहुंचा तब एक अजीब घटना घटी है। प्लेन ऑटो पायलट उड़ रहा था और 10 मिनट तक एयर ट्रेफिक कंट्रोल के सिग्नल से यह एरोप्लेन गायब हो चुका था। ट्रैफिक कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया और अनुमान लगाया जाने लगा कोई आतंकी घटना का शिकार एरोप्लेन हो गया है जो कि किसी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा था। एरोप्लेन अपना लोकेशन देना भी बंद कर दिया था। रोम के अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे लगातार एरोप्लेन से संपर्क किया जाने लगा लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। 10 मिनट के बाद बाद संपर्क हुआ और रोम में लेंडिंग कराई गयी।

पायलट को दोषी पाया गया

दोनों पायलट की जांच हुई और यह पाया गया कि उड़ान के समय रेडियो पर जवाब इसलिए नहीं दे पाए क्योंकि दोनों पायलट सो गए थे और ऑटोपायलट पर उड़ान भर रहा था एरोप्लेन। लेकिन दोनों पलटने नींद में सोने की बात से इंकार कर दिया। लेकिन दोनों पायलटों को नौकरी से निकाल दिया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

Article image

0
0