Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A

Anushka

Mar 19, 2026others

शिव जी को कौन सा रंग पसंद है?

4 Answers
15

avatar
@kirankushwaha3551Mar 18, 2026

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि शिव जी को कौन सा रंग पसंद है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो शिवजी की पूजा करते हैं और शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय और नियम करते हैं, लेकिन उनको शिव जी का मनभावन रंग नहीं पता होता कौन सा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि शिव जी को कौन सा रंग पसंद होते हैं।

शिवजी को हरा रंग बहुत पसंद होता है और शिव जी की पूजा में हरे रंग को शुभ माना जाता है।

 इसलिए आप जब भी शिवजी की पूजा करें तो आपसे हो सके तो हरे रंग का वस्त्र पहन कर शिवजी को स्नान कराये और शिव जी की सभी पूजा हरे रंग के वस्त्र पहनकर करें इससे शिवजी बहुत प्रसन्न होते हैं। इसके अतिरिक्त आप सफेद, पीला,लाल, संतरे,रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं, क्योंकि इस रंग के कपड़े भी शिवजी की पूजा में शुभ माने जाते हैं।  शिव जी को हरा,पीला,सफेद रंग पसंद होता है इसलिए आप शिव जी को हरि बेल पत्री, हरे शमी के पत्ते, पीले फूल, सफेद फूल  अर्पित कर सकते हैं।शिव जी को सबसे ज्यादा पसंद आने वाला रंग हरा होता है इसलिए आपसे हो सके तो आप बेलपत्री, और शमी के पत्ते शिव जी को अवश्य अर्पित करें। आप शिवजी को हरे रंग का और सफेद रंग का चंदन लगा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप पीले रंग का भी चंदन शिव जी को लगा सकते हैं।

ध्यान देने योग्य बातें - आप शिवजी को कभी भी लाल रंग का चंदन और लाल रंग का फूल अर्पित न करें। अगर आप शिवजी को लाल रंग का चंदन और फूल अर्पित करते हैं तो इससे शिवजी प्रसन्न नहीं होते  बल्कि वे रौद्र रूप  धारण कर लेते हैं। लेकिन हां आप शिवजी की पूजा में लाल वस्त्र पहन सकते हैं लेकिन उन्हें लाल रंग का फूल और चंदन अर्पित नहीं कर सकते हैं।

Letsdiskuss

0
8
avatar
@krishnapatel8792Mar 10, 2024

भगवान शिव जी को कौन सा रंग पसंद है चलिए हम आपको बताते हैं:-

 

जैसा कि आप जानते हैं कि महाशिवरात्रि हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है। शिवरात्रि के दिन का विशेष महत्व होता है। महाशिवरात्रि के दिन शंकर भगवान को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय भी बताए जाते हैं। जिनमें से महाशिवरात्रि के दिन रंगों का भी विशेष ख्याल रखा जाता है।

 

यहां पर हम आपको बताने वाले हैं कि भगवान शिव जी का पसंदीदा रंग कौन सा है :-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि भगवान शिव जी का पसंदीदा रंग हरा रंग है। इसी वजह से शिवजी की पूजा करते समय ज्यादातर लोग हरे रंग के कपड़े पहनते हैं। मैं आपको बता दूं कि सिर्फ सावन में ही नहीं बल्कि भक्त शिवरात्रि के दौरान भी हरे रंग के वस्त्र धारण करते हैं। आप हरे रंग के अलावा संतरी,पीले,सफेद और लाल रंग के वस्त्र भी धारण कर सकते हैं। क्योंकि यह सभी रंग के वस्त्र भगवान शिव जी को काफी प्रिय लगते हैं।

 

चलिए हम आपको बताते हैं कि भगवान शिव जी को किस रंग के कपड़े पसंद नहीं है:-

बताया जाता है कि भगवान शंकर जी को काला रंग बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसलिए शिवरात्रि के दिन काले रंग के कपड़े पहनना पूरी तरह से वर्जित माना गया है। खासतौर पर उन लोगों को काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए जो लोग शिवरात्रि का व्रत रखते हैं। इसके अलावा भगवान शिव जी को सफेद फूल बिल्कुल भी पसंद नहीं है। कहा जाता है कि केवड़ा और चंपा के फूलों को भगवान ने श्राप दिया है।इसी वजह से भूल कर भी भगवान को इस फूल को नहीं चढ़ाना चाहिए। मैं आपको बता दूं कि भगवान शिव को लाल रंग का चंदन भी नहीं करना  लगाना चाहिए।

 

 

Letsdiskuss

0
4
S
@sonamsingh1730Apr 19, 2024

भगवान भोलेनाथ को कौन सा रंग पसंद है शायद आप नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-

दोस्तों भगवान शिव जी को सावन महीना का देवता कहा जाता है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि सावन के महीने में वर्षा ऋतु होने के कारण पृथ्वी के चारों ओर हरियाली रहती है। इस मौसम में पृथ्वी पर हर और हरे भरे पेड़ पौधे दिखाई देते हैं। दोस्तों इसलिए भगवान शिव जी को हरा रंग काफी पसंद है। मैं आपको बता दूं कि भगवान भोलेनाथ का प्रिय रंग हरा माना जाता है। यही कारण है कि जब लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं तो हरे रंग के कपड़े पहनते हैं। जरूरी नहीं है कि सावन के महीने में ही भक्त हरे रंग के कपड़े पहने  आप शिवरात्रि के समय में भी हरे रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। यदि आपके पास हरे रंग के कपड़े नहीं है तो आप इसके अलावा सतरंगी,पीले,सफेद और लाल रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। क्योंकि यह सभी रंग धार्मिक शास्त्रों के अनुसार पूजा पाठ के लिए उपयुक्त माना जाता है।

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि भगवान शिव जी की पूजा करते वक्त कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए:-

दोस्तों शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान शिव जी की पूजा करते वक्त काले रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कल रंग भोलेनाथ भगवान को पसंद नहीं है।

 दोस्तों सावन के महीने में भगवान शिव जी की पूजा के दौरान कभी भी गंदे कपड़े नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि इससे पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि भगवान शिव जी को कौन सा फूल पसंद है:-

वैसे तो भगवान शिव जी को बहुत सारी चीज पसंद है। लेकिन यहां पर हम आपको उन चीजों का नाम बताने वाले हैं जो भगवान शिव जी को सबसे अधिक प्रिय है जैसे कि बेलपत्र का फूल, शमी का फूल, अलसी का फूल, चमेली का फूल और कनेर का फूल।

Article image

0
2
N
@nityasharma3732Mar 18, 2026

भगवान शिव से जुड़े रंग उनके स्वभाव और प्रतीकों से समझे जाते हैं।

सफेद रंग को उनसे विशेष रूप से जोड़ा जाता है, क्योंकि यह शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक माना जाता है। भस्म का धूसर या सफेद रंग भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि शिव जी अपने शरीर पर भस्म धारण करते हैं।

नीला रंग भी उनसे संबंधित माना जाता है, क्योंकि उन्हें नीलकंठ कहा जाता है, जो उनके गले के रंग को दर्शाता है। पूजा में सफेद फूल, बेलपत्र और सादे वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। इन रंगों के माध्यम से शिव जी के शांत, सरल और वैरागी स्वरूप को समझा जाता है।

0
0