बहुत से लोगो का मानना है कि मुंडन करवाने से नए बाल आते है, लेकिन इस बात को साबित करने के लिए कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है।
बहुत से रिश्तेदार आपके बच्चे का मुंडन नियमित रूप से करवाने की सलाह देता है,शोध के अनुसार से यह पता चलता है कि बार-बार मुंडन करवाने से बाल जल्दी या घने नहीं आते है।
भारतीय समुदायों में शिशु के पहले या तीसरे साल में मुंडन करवाया जाता है,लेकिन यह कार्यक्रम मुख्यत: धार्मिक कारणों से किया जाता है।
यदि आपके शिशु के सिर पर हल्के बाल है, तो इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है। जब तक वह तीन साल का होगा, तब उसके बाल बड़े और घने हो जाएंगे। कुछ बच्चों के बाल घने होने में तीन साल भी ज्यादा समय लग जाता है।






